Khargone Religious Conversion: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र के बमनाला में धर्मांतरण के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बुधवार को एक खेत के मकान में चल रही संदिग्ध प्रार्थना सभा पर छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता बबलू दागोड़े के अनुसार, उसे ईसा मसीह की शरण में आने पर सभी कष्ट और बीमारियां दूर होने का लालच दिया गया। साथ ही, उसे तिलक लगाने और हिंदू रीति-रिवाजों को छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने मौके से बाइबिल, लैपटॉप, प्रोजेक्टर और ईसाई साहित्य बरामद किया है। आरोपियों पर मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह आदिवासी इलाकों में गंभीर बीमारियों को ठीक करने का झूठा दावा कर लोगों को गुमराह करता था। पुलिस अब इस सिंडिकेट के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।