- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Kalyan Kasara Third Line Block Train Services Disruption Central Railway
कल्याण-कसारा के बीच 3 री लाइन का काम जारी, विशेष ब्लॉक से लोकल एक्सप्रेस ट्रेनें होंगी प्रभावित
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Central Railway: कल्याण-कसारा सेक्शन में तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के चलते 25-26 अप्रैल को विशेष ब्लॉक रहेगा, जिससे लोकल और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित होंगी।

Mumbai Local (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Mumbai Local Train Cancellation: मध्य रेल के कल्याण कसारा के बीच चल रहे तीसरे ट्रैक के निर्माण से जुड़े खरडी यार्ड की रिमोल्डिंग के लिए उंबरमाली और आटगांव स्टेशनों के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य हेतु विशेष ब्लॉक का निर्णय लिया गया है। इसके लिए मध्य रेल, मुंबई मंडल पर 25 अप्रैल (शनिवार) और 26 अप्रैल (रविवार) को उंबरमाली और आटगांव स्टेशनों के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य हेतु विशेष ब्लॉक (डी-डे) होगा। यह ब्लॉक 25 अप्रैल को 12 से 26 अप्रैल को 3 बजे के बीच होगा।
लोकल ट्रेन सेवाओं पर प्रभाव
ब्लॉक अवधि के दौरान आसनगांव और कसारा स्टेशनों के बीच उपनगरीय सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। कसारा जाने वाली उपनगरीय सेवाएं ब्लॉक अवधि के दौरान आसनगांव/टिटवाला स्टेशनों पर शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजनेट की जाएगी।
उपनगरीय ट्रेन सेवा रद्द
25 अप्रैल (शनिवार) को दोपहर 2:42 बजे कसारा से चलने वाली सीएसएमटी लोकल ट्रेन रद्द रहेगी।उपनगरीय ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन 25 अप्रैल (शनिवार) को 09:34 बजे से 9:32 बजे तक सीएसएमटी से चलने वाली सीएसएमटी-कसारा लोकल ट्रेन आसनगांव में शॉर्ट टर्मिनेट कर दी जाएगी।25.04.2026 (शनिवार) को 1.30 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करने वाली सीएसएमटी-आसनगांव लोकल, 6.28 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करने वाली सीएसएमटी-कसारा लोकल और 26 अप्रैल (रविवार) को 12.08 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करने वाली सीएसएमटी-कसारा लोकल को टिटवाला में शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया जाएगा। 25 अप्रैल (शनिवार) को रात 10:47 बजे सीएसएमटी से चलने वाली सीएसएमटी-कसारा लोकल ट्रेन को वाशिंद स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र की आर्थिक स्थिति पर उठाए सवाल, लाडली बहन योजना के लिए फंड ट्रांसफर पर जताई चिंता
राकां स्थापना दिवस पर नेताओं की जुबानी जंग, तटकरे-भुजबल के बीच मंच से तीखी नोकझोंक
नीति आयोग बैठक में फडणवीस का विजन 2047 रोडमैप, महाराष्ट्र को 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य
मुंबई में यात्री और माल परिवहन से Central Railway ने कमाए 2,844 करोड़, अप्रैल-मई में हुई रिकॉर्ड आय
लोकल ट्रेनों का शॉर्ट ओरिजनेशन
25.04.2026 (शनिवार) को 11:47 बजे से रात 10:36 बजे के बीच कसारा से चलने वाली कसारा-सीएसएमटी लोकल ट्रेन आसनगांव स्टेशन से शॉर्ट ओरिजनेट होगी। 25.04.2026 (शनिवार) को 5:14 बजे और 9:12 बजे कसारा से चलने वाली कसारा-सीएसएमटी लोकल ट्रेन टिटवाला स्टेशन से शॉर्ट ओरिजनेट होगी। दिनांक 25.04.2026 को डाउन एनई लाइन पर सीएसएमटी से कसारा के लिए ब्लॉक से पहले अंतिम लोकल ट्रेन सीएसएमटी-कसारा लोकल होगी, जो 8:33 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी।
खर्डी यार्ड का पुनर्निर्माण
25.04.2026 को अप एनई लाइन पर कसारा से सीएसएमटी के लिए ब्लॉक से पहले अंतिम लोकल ट्रेन कसारा-सीएसएमटी लोकल होगी, जो 10:18 बजे कसारा से प्रस्थान करेगी। 26.04.2026 को डाउन एनई लाइन पर सीएसएमटी से कसारा के लिए ब्लॉक के बाद पहली लोकल ट्रेन सीएसएमटी-कसारा लोकल होगी, जो 4:19 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी। 26.04.2026 को अप एनई लाइन पर कसारा से सीएसएमटी के लिए ब्लॉक के बाद पहली लोकल ट्रेन कसारा-सीएसएमटी लोकल होगी, जो 03:51 बजे कसारा से प्रस्थान करेगी।
मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों पर प्रभाव
25 अप्रैल की ट्रेन संख्या 11011/11012 सीएसएमटी-धुले-सीएसएमटीएक्सप्रेस रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 17611 हजूर साहिब नांदेड़ – सीएसएमटी एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथी 24.04.2026) को मनमाड स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया जाएगा। ट्रेन संख्या 17612 सीएसएमटी – हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथी 25.04.2026) मनमाड स्टेशन से शॉर्ट ओरिजनेट होगी।
अप मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का डाइवर्जन
04151 कानपुर सेंट्रल – लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल और ट्रेन संख्या 22537 गोरखपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथी 24.04.2026) को वाया जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड-ठाणे से डाइवर्ट किया जाएगा। 01074 बनारस – लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल और ट्रेन संख्या 11062 जयनगर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथी 24.04.2026) को वाया मनमाड-पुणे-लोनावला-
कल्याण से डायवर्ट किया जाएगा।
डाउन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का डाइवर्जन
01143 – लोकमान्य तिलक टर्मिनस – दानापुर स्पेशल और ट्रेन संख्या 11001 सीएसएमटी- बल्लहारशाह एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथी 25.04.2026) वाया कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड से डायवर्ट की जाएंगी। ट्रेन संख्या 12617 एर्नाकुलम – हजरत निजमुद्दीन मंगला सुपरफास्ट एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथी 24.04.2026) वाया पनवेल-वसई रोड-सूरत-जलगांव से डायवर्ट की जाएगी। कल्याण स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा और इसके बजाय भिवंडी रोड पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। ट्रेन संख्या 12137 सीएसएमटी – फिरोजपुर कैंट पंजाब मेल (यात्रा आरंभ की तिथी 25.04.2026) ठाणे-वसई रोड-नंदुरबार-जलगांव से डायवर्ट होगी। ट्रेन संख्या 12131 दादर-साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथी 25.04.2026) को वाया कल्याण-कर्जत-पुणे-
साईनगर शिर्डी से डायवर्ट किया जाएगा।
17057 सीएसएमटी-लिंगमपल्ली देवगिरी एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथी 25.04.2026) को वाया कल्याण-कर्जत-लोनावला-पुणे-मनमाड से डायवर्ट किया जाएगा। 01080 गोरखपुर-सीएसएमटी स्पेशल गोरखपुर से 24 अप्रैल को 7:30 बजे निकलेगी। 11057 सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस, सीएसएमटी से दिनांक 26.04.2026 को 1:00 बजे (निर्धारित प्रस्थान दिनांक 25 को रात 11:30 बजे रवाना होगी। 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल, सीएसएमटी से दिनांक 26.04.2026 को 1:25 बजे (निर्धारित प्रस्थान दिनांक 25 को 9:10 बजे। 01079 सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल, सीएसएमटी से 26.04.2026 को 1:40 बजे (निर्धारित प्रस्थान दिनांक 25.04.2026 को 10:30) ट्रेन संख्या 12322 सीएसएमटी – हावड़ा कोलकाता मेल सीएसएमटी से दिनांक 26.04.2026 को 3 बजे (निर्धारित प्रस्थान दिनांक 25.04.2026 समय: 10:15),ट्रेन संख्या 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – शालीमार एक्सप्रेस एलटीटी से दिनांक 26.04.2026 को 1:25 बजे (निर्धारित प्रस्थान 25.04.2026 रात 10 बजे), ट्रेन संख्या 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – बनारस सुपरफास्ट एलटीटी से दिनांक 26.04.2026 को 01:45 बजे (निर्धारित प्रस्थान 25.04.2026 समय:10:45), ट्रेन संख्या 12141 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – पाटलिपुत्र एक्सप्रेस एलटीटी से 26.04.2026 को 2 बजे (निर्धारित प्रस्थान दिनांक 25.04.2026 समय 11:35),ट्रेन संख्या 04152 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – कानपुर एलटीटी से दिनांक 26.04.2026 को सुबह 4:30 बजे (निर्धारित प्रस्थान 25.04.2026 को शाम 5:15), ट्रेन संख्या 00111 भिवंडी रोड – एसजीटीवाई/संकरेल गुड्स टर्मिनल कार्गो ट्रेन भिवंडी से दिनांक 26.04.2026 को 3 बजे (निर्धारित प्रस्थान दिनांक 25.04.2026 समय रात 10:30 बजे)
ये भी पढ़े: Mumbai Metro 5A को 18,130 करोड़ रुपए की मंजूरी, ठाणे-भिवंडी-कल्याण के सफर में बड़ा बदलाव
26 अप्रैल को छूटने वाली ट्रेनों का रिशेड्यूल
ट्रेन संख्या 22177 सीएसएमटी-वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस, सीएसएमटी से दिनांक 26.04.2026 को 01:10 बजे छूटेगी। ट्रेन संख्या 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस, एलटीटी से दिनांक 26.04.2026 को 1:35 बजे। ट्रेन नंबर 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कुशीनगर सुपर फास्ट एक्स एलटीटी दिनांक 26.04.2026 को 2:15 बजे।
अप मेल/एक्सप्रेस का रेगुलेशन
ट्रेन संख्या 01026 बलिया-दादर स्पेशल (यात्रा आरंभ की तिथी 24.04.2026) को कसारा में 01:40 बजे तक रेगुलेट की जाएगी। ट्रेन संख्या 18030 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथी 24.04.2026) को इगतपुरी में 40 मिनट के लिए रेगुलेट की जाएगी। ट्रेन संख्या 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल (यात्रा आरंभ की तिथी 24.04.2026) को इगतपुरी में 30 मिनट के लिए रेगुलेट की जाएगी | ट्रेन संख्या 01139 नागपुर-मडगांव स्पेशल (यात्रा आरंभ की तिथी 25.04.2026) और ट्रेन संख्या 20104 आज़मगढ़-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपर फास्ट एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथी 24.04.2026) को भुसावल मंडल में 15 से 30 मिनट तक के लिए रेगुलेट किया जाएगा।
इस खंड में ट्रेनों के रेगुलेशन और बनचिंग के कारण निम्नलिखित अप मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में विलंब हो सकता है।11002 बल्लारशाह-सीएसएमटी एक्सप्रेस,12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस, 12112 अमरावत-एसएमटी एक्सप्रेस, 12106 गोंडिया-सीएसएमटी एक्सप्रेस और 17058 लिंगमपल्ली-सीएसएमटी एक्सप्रेस देरी से चलने वाली मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों या बाद की तारीख में घोषित ट्रेनों को भी परिचालन सुविधा के अनुसार रेगुलेट किया जाएगा। नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक के दौरान चलने वाली ट्रेनों में 25 से 30 मिनट की देरी होगी।
Kalyan kasara third line block train services disruption central railway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Praneet More Show: मेल शव के प्राइवेट पार्ट पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, विवाद में लेडी डॉक्टर का वीडियो वायरल
Jun 12, 2026 | 08:44 AMभंडारा में कागजों तक सीमित डम्पिंग यार्ड, सुप्रीम कोर्ट के नियमों की खुलेआम अनदेखी
Jun 12, 2026 | 08:43 AMअल-नीनो की दस्तक से बढ़ी टेंशन, कैसे भारत में घट सकता है बिजली उत्पादन? समझिए बड़ा खतरा
Jun 12, 2026 | 08:42 AMअमरावती MLC चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार और यशोमती ठाकुर में आर-पार; अनिल बोंडे और फडणवीस का तीखा पलटवार
Jun 12, 2026 | 08:42 AMभोपाल में पटाखा दुकान में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाकों से दहला बैरागढ़ रोड, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
Jun 12, 2026 | 08:32 AMसुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र की आर्थिक स्थिति पर उठाए सवाल, लाडली बहन योजना के लिए फंड ट्रांसफर पर जताई चिंता
Jun 12, 2026 | 08:27 AMFIFA 2026: फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हुए जापान के कप्तान, ओपनिंग मुकाबले से पहले ही कर दिया संन्यास का ऐलान
Jun 12, 2026 | 08:24 AMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM













