

Lucky Escape Video : सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो यह दिखाता है कि जिंदगी में हर एक सेकंड कितना कीमती होता है। अक्सर लोग कहते हैं कि “2 मिनट से क्या फर्क पड़ता है”, लेकिन कई बार यही कुछ सेकंड जिंदगी और मौत के बीच का फर्क बन जाते हैं। वायरल हो रहा यह वीडियो इसी बात का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं।
वीडियो में एक लॉन्ड्रोमैट (सेल्फ-सर्विस लॉन्ड्री) नजर आता है, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति अपना सामान लेकर बाहर निकलते दिखाई देते हैं। जैसे ही वह वहां से बाहर जाते हैं, कुछ ही सेकंड बाद अंदर रखी एक मशीन में अचानक शॉर्ट सर्किट होता है और जोरदार धमाका हो जाता है।
धमाका इतना तेज होता है कि मशीन का दरवाजा पूरी तरह टूटकर बिखर जाता है। अगर वह शख्स कुछ सेकंड और वहां रुक जाता, तो उसकी जान को गंभीर खतरा हो सकता था।
यह वायरल वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @ThePushprajX नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि “जीवन का हर पल कीमती होता है”, वहीं दूसरे ने उस शख्स को किस्मत वाला बताया। यह घटना साफ तौर पर बताती है कि समय की अहमियत को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि कई बार कुछ सेकंड ही आपकी जिंदगी बचा सकते हैं।