-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Bank Suddenly Cancelled Approved Loan Farmer Also Got Another Shock Entire Loan Will Have To Be Repaid Along With Compensation
Yavatmal News: मंज़ूर कर्ज बैंक ने किया अचानक रद्द, किसान ने भी दिया फिर झटका, ग्राहक आयोग ने सुनाया यह सख्त फैसला
- Written By: आंचल लोखंडे
बैंक द्वारा पहले मंज़ूरी और फिर अचानक कर्ज रद्द किए जाने पर परेशान हुए किसान ने हार नहीं मानी। कानूनी हथियार उठाकर जब किसान ग्राहक आयोग पहुँचा, तो बैंक को तगड़ा झटका लगा।

मंज़ूर कर्ज बैंक ने किया अचानक रद्द। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
यवतमाल: बैंक द्वारा पहले मंज़ूरी और फिर अचानक कर्ज रद्द किए जाने पर परेशान हुए किसान ने हार नहीं मानी। कानूनी हथियार उठाकर जब किसान ग्राहक आयोग पहुँचा, तो बैंक को तगड़ा झटका लगा। यवतमाल के किसान अशोक गुलाबचंद भुतडा की शिकायत पर जिला उपभोक्ता आयोग ने बैंक ऑफ इंडिया को फटकार लगाई है और आदेश दिया है कि ₹8.50 लाख का मंज़ूर कर्ज तुरंत दिया जाए, साथ ही मानसिक और शारीरिक तकलीफ के लिए मुआवज़ा भी चुकाया जाए।
अशोक भुतडा ने अपने खेत में कुएं की मरम्मत, समतलीकरण और सागवान व नीलगिरी के पौधों की खेती के लिए बैंक ऑफ इंडिया (दत्त चौक शाखा, यवतमाल) में कर्ज के लिए आवेदन किया था। सभी ज़रूरी दस्तावेज़ जमा करने के बाद बैंक ने उन्हें ₹8.5 लाख का कर्ज मंज़ूर किया।
पहले कर्ज मंज़ूर… फिर पलटी मार गई बैंक!
भुतडा ने मंजूरी के भरोसे पर काम शुरू कर दिया — तालाब से माटी लाकर खेत समतल करवाया, JCB से लेवलिंग करवाई, और इस पर ₹3.65 लाख रुपये खुद खर्च किए। लेकिन जब वे कर्ज की राशि लेने बैंक पहुँचे, तो बैंक ने बिना स्पष्ट कारण के कर्ज रद्द कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: लाखांदुर में ग्रीष्मकालीन धान के भुगतान अटके, किसानों पर आर्थिक संकट
पुणे: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ‘अहिल्यादेवी होल्कर कर्जमाफी योजना’ जल्द होगी पूरी; लाखों को मिलेगी राहत
Amravati Crime: खोलापुर हत्याकांड का फरार आरोपी यवतमाल से गिरफ्तार, एलसीबी की बड़ी कार्रवाई
Amravati District: महाराष्ट्र शेतकरी कर्जमाफी योजना में नया आदेश, किसानों को फायदा
आयोग की सख्ती: “मौखिक निर्देश का क्या सबूत?”
कर्ज रद्द करने के पक्ष में बैंक ने दलील दी कि भुतडा ने सभी दस्तावेज़ जमा नहीं किए थे, लेकिन आयोग के सामने इसका कोई भी सबूत पेश नहीं कर सकी। बैंक ने कहा कि उन्होंने “मौखिक रूप से दस्तावेज़ माँगे थे।” इस पर आयोग ने सख्त सवाल उठाया, “मौखिक रूप से दस्तावेज़ माँगना किस नियम के अंतर्गत मान्य है?” जब बैंक इसके उत्तर में कोई लिखित या वैध प्रमाण नहीं दे सकी, तो आयोग ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह किसान के साथ अन्याय है और कर्ज रद्द करने का निर्णय गैरकानूनी और अनुचित है।
केंद्रों पर खुले में पड़ा धान, बरसात के पहले नहीं उठाए जाने पर होगा करोड़ों का नुकसान…
आयोग का आदेश:
8,50,000 रुपए मंज़ूर किया गया कर्ज तुरंत दिया जाए
20,000 रुपए मानसिक व शारीरिक पीड़ा के लिए मुआवज़ा
10,000 रुपए शिकायत खर्च
ये 30,000 रुपए यदि 30 दिन में न दिए गए तो उस पर 8% वार्षिक ब्याज देना होगा
किसानों के लिए मिसाल, बैंकों को सबक
ग्राहक आयोग का यह निर्णय किसानों के लिए एक मिसाल बन गया है और उन बैंकों के लिए सीधी चेतावनी जो किसानों को मंजूरी के बाद कर्ज से वंचित करते हैं। किसान अशोक भुतडा का कहना है, “हमने कर्ज के भरोसे काम शुरू किया, पर बैंक ने पलटी मारी। अब कानून ने हमें न्याय दिलाया है। अब और किसान भी डरेंगे नहीं।”
Bank suddenly cancelled approved loan farmer also got another shock entire loan will have to be repaid along with compensation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया में गणवेश वितरण में बड़ी लापरवाही; किसी को छोटा तो किसी को मिला बड़ा साइज, 74 हजार छात्र परेशान
Jul 10, 2026 | 11:03 AMनागपुर में प्रेम विवाह का खूनी विरोध: बातचीत के बहाने बुलाकर दामाद पर पत्थरों से जानलेवा हमला
Jul 10, 2026 | 10:59 AMक्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: भारत में पहली बार होगा BBL का मैच, PM मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान
Jul 10, 2026 | 10:50 AMगड़चिरोली में 23 किमी लंबे फोर-लेन बायपास का नया अलाइनमेंट तैयार, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
Jul 10, 2026 | 10:50 AMRajesh Sharma Health Update:’अफवाहों पर ध्यान न दें’, राजेश शर्मा के असिस्टेंट ने बताया अब कैसी है तबीयत
Jul 10, 2026 | 10:47 AMमातोश्री की आपातकालीन बैठक में क्या हुआ? नगरसेवकों को बागी होने से रोकने के लिए आदित्य ठाकरे ने उठाए क्या कदम
Jul 10, 2026 | 10:45 AMएस. जयशंकर का कुवैत-ओमान दौरा; रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर बनी बड़ी सहमति, अब न्यूयॉर्क में दिखेगा भारत का दम
Jul 10, 2026 | 10:44 AMवीडियो गैलरी

40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM














