- Hindi News »
- Religion »
- Sakat Chauth Puja Remove Obstacles
सकट चौथ’ पूजा का जीवन के सभी संकटों से छुटकारा पाने का क्या है संबंध? कैसे पूरी होंगी मनोकामनाएं?
Sakat Chauth Puja significance: कल 6 जनवरी 2026 को सकट चौथ मनाई जाएगी। इस दिन भगवान गणेश की पूजा के साथ कुछ विशेष ज्योतिष उपाय करना बेहद फलदायी माना जाता हैं। जानिए कौन-से ज्योतिष उपाय करना शुभ हैं?
- Written By: सीमा कुमारी

सकट चौथ का क्या है अध्यात्मिक महत्व (सौ.सोशल मीडिया)
Sakat Chauth Upay: हर साल की तरह इस बार 6 जनवरी, 2026 को माताएं संतान की लंबी उम्र, तरक्की और अच्छी सेहत के लिए ‘सकट चौथ’ व्रत व्रत रखेगी। सकट चौथ भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन माताएं भगवान गणेश की विशेष पूजा करती हैं और व्रत रखती हैं।
ऐसा माना जाता है कि जो माता इस व्रत को सच्चे मन और पूरी निष्ठा के साथ विधि-विधान से करती है, उनकी संतान को भगवान गणेश दीर्घायु का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन यदि कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो पूजा का फल दोगुना हो जाता है।
सकट चौथ का क्या है अध्यात्मिक महत्व
सकट चौथ हर महीने की चतुर्थी को मनाया जाता है और यह दिन भगवान गणेश और शनि देव को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन की गई पूजा और उपाय से जीवन की सभी बाधाएं और संकट दूर होते हैं। भक्तों का मानना है कि सकट चौथ के व्रत और पूजा से मानसिक शांति मिलती है, घर में सुख-शांति बनी रहती है और मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Malmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
Cockroach Spiritual Meaning: घर में घूम रहे हों कॉकरोच, तो हो जाएं सचेत, राहु-केतु से है इसका संबंध
कुंडली के दूसरे भाव में हो केतु, तो मान-सम्मान और धन-दौलत लुट जाने का खतरा, जानें बचने के उपाय
Surya Dev Remedies : कैसे दूर होगी दरिद्रता? सूर्य देव को अर्पित करें ये विशेष वस्तुएं, पलट जाएगी किस्मत
क्या है सकट चौथ पूजा और व्रत विधि
सकट चौथ के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना और पूजा स्थल को साफ रखना चाहिए। पूजा में गणेश जी और शनि देव की प्रतिमा या चित्र स्थापित किया जाता है। दीपक जलाकर, फूल चढ़ाकर और गुड़-मूंगफली का दान करके मंत्रों का जाप करना चाहिए। मुख्य मंत्र हैं “ॐ गं गणपतये नमः” और “ॐ शं शनैश्चराय नमः”। व्रत रखने वाले दिनभर शांत रहते हैं और किसी भी नकारात्मक क्रिया से दूर रहते हैं।
सकट चौथ व्रत पर कौन सा उपाय करें
सकट चौथ व्रत के दिन किए गए उपायों और पूजा से घर और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। सभी मानसिक और आर्थिक संकट दूर होते हैं।
शनि देव की कृपा से दुर्भाग्य कम होता है और हर मनोकामना पूरी होती है। नियमित भक्ति और व्रत पालन से आत्मिक और मानसिक शक्ति बढ़ती है, साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
संकटनाश गणेश स्तोत्र का पाठ
ज्योतिषयों के अनुसार, संतान की लंबी आयु और सुरक्षा के लिए इस दिन संकटनाश गणेश स्तोत्र का 108 बार पाठ करना चाहिए। माना जाता है कि इससे संतान पर मंडरा रहे सभी संकट दूर होते हैं। जीवन में सफलता आती है और सारे दुख-कष्ट समाप्त होते हैं।
यह भी पढ़ें:-मकर संक्रांति मनाने की असली वजह आई सामने, जानिए इसका इतिहास, धार्मिक और वैज्ञानिक बातें भी
तिल का दान
सकट चौथ के दिन तिल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे संतान के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और उसकी आयु लंबी होती है। साथ ही तिल के दान से शनि दोष का प्रभाव भी कम होता है।
Sakat chauth puja remove obstacles
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














