-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Will Cm Fadnavis Go To Delhi Chandrashekhar Bawankule Clarification
दिल्ली जाएंगे CM फडणवीस? चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कब तक रहेंगे मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
- Written By: गोरक्ष पोफली
Devendra Fadnavis Delhi Rumors: क्या दिल्ली जाएंगे सीएम देवेंद्र फडणवीस? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इन चर्चाओं पर बड़ा बयान दिया है। जानें कब तक मुख्यमंत्री रहेंगे फडणवीस।

अमित शाह के साथ देवेंद्र फडणवीस और चंद्रशेखर बावनकुले (सोर्स: सोशल मीडिया)
CM Fadnavis Go To Delhi: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों एक ही सवाल सबसे ज्यादा गूंज रहा है, क्या देवेंद्र फडणवीस दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले हैं? राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि फडणवीस को जल्द ही केंद्र की राजनीति में कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। भाजपा के भीतर उन्हें प्रधानमंत्री पद के भविष्य के एक अत्यंत योग्य दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।
महाराष्ट्र की सत्ता के शीर्ष पर बैठे फडणवीस को लेकर कयासों का बाजार गर्म है कि उनके केंद्र में जाने से राज्य में नए मुख्यमंत्री का रास्ता साफ होगा। हालांकि, इन सभी अटकलों और चर्चाओं पर अब भाजपा के कद्दावर नेता और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कड़ा रुख अपनाते हुए पूर्णविराम लगा दिया है।
अफवाहों का बाजार और बावनकुले का दोटूक जवाब
चंद्रशेखर बावनकुले ने हाल ही में सोशल मीडिया और विभिन्न राजनीतिक हलकों में चल रही चर्चाओं को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने इन चर्चाओं को आधारहीन आकलन और अफवाह करार दिया है। बावनकुले ने स्पष्ट किया कि जो खबरें फैलाई जा रही हैं, उनमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। उनके अनुसार, यह केवल राजनीति में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश है, जिसे जनता स्वीकार नहीं करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
डॉक्टर के रूप में दरिंदा! मुंबई में महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाला डॉ. पार्थो प्रणय गिरफ्तार
यह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
यह जबरन थोपने जैसा… वंदे मातरम पहले गाने के फैसले पर भड़का विपक्ष, सुधीर मुनगंटीवार का पलटवार
इन्फ्रामैन और 2034 का विजन
बावनकुले ने देवेंद्र फडणवीस की प्रशंसा करते हुए उन्हें महाराष्ट्र का इन्फ्रामैन संबोधित किया। उन्होंने एक बड़ा और चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि यह केवल उनकी निजी राय नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की 14 करोड़ जनता की भावना है कि देवेंद्र फडणवीस साल 2034 तक मुख्यमंत्री बने रहें। बावनकुले का मानना है कि ‘विकसित महाराष्ट्र’ के संकल्प को पूरा करने के लिए फडणवीस का विजन और उनका नेतृत्व राज्य के लिए अनिवार्य है।
सध्या अफवांचा बाजार गरम आहे. यातीलच अफवा आज पेरली गेली. त्याला बिनबुडाचे आकलन, म्हणावे लागेल. सूर्यप्रकाशाइतके एक सत्य आहे. महाराष्ट्राचे इन्फ्रामॅन मा. श्री. @Dev_Fadnavis जीच २०३४ पर्यंत मुख्यमंत्री राहावेत, ही महाराष्ट्रातील १४ कोटी जनतेची भावना आहे. विकसित महाराष्ट्राची… — Chandrashekhar Bawankule (@cbawankule) July 11, 2026
मुख्यमंत्री बनने की जल्दबाजी न करें
इस चर्चा के दौरान बावनकुले ने उन नेताओं को भी आड़े हाथों लिया जो मुख्यमंत्री पद की दौड़ में खुद को देख रहे हैं। उन्होंने साफ लहजे में कहा, मुख्यमंत्री बनने की किसी को भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। यह बयान उन अटकलों को शांत करने के लिए दिया गया है जिनमें कहा जा रहा था कि फडणवीस के जाने के बाद राज्य की कमान किसे सौंपी जाएगी। चंद्रशेखर बावनकुले ने जोर देकर कहा कि सूर्य के प्रकाश की तरह यह सत्य है कि राज्य के विकास के लिए फडणवीस का पद पर बने रहना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: ट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
राष्ट्रीय राजनीति और फडणवीस का कद
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि फडणवीस के पास वह प्रशासनिक अनुभव और सांगठनिक कौशल है जो उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में एक प्रमुख चेहरा बनाता है, लेकिन वर्तमान में भाजपा उन्हें महाराष्ट्र की धुरी मानकर चल रही है। बावनकुले के इस बयान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व फिलहाल महाराष्ट्र के साथ कोई प्रयोग करने के मूड में नहीं है और फडणवीस का ध्यान पूरी तरह से राज्य के बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं पर केंद्रित रहेगा। इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई बहस छिड़ गई है, लेकिन बावनकुले ने अपनी ओर से स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है कि 2034 तक इन्फ्रामैन देवेंद्र फडणवीस ही राज्य की कमान संभालेंगे।
Will cm fadnavis go to delhi chandrashekhar bawankule clarification
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली जाएंगे CM फडणवीस? चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कब तक रहेंगे मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 11, 2026 | 09:29 PMचेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
Jul 11, 2026 | 09:15 PMJana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
Jul 11, 2026 | 09:08 PMईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PMट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
Jul 11, 2026 | 09:00 PMदिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 08:56 PMआकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 08:51 PMवीडियो गैलरी

सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM













