- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Kumhar Ganesh Idol Sales Crisis
वर्धा के कुम्हारों पर मंडराया खतरा, नहीं बिके मिट्टी के गणेश, POP की मूर्तियों की धड़ल्ले से बिक्री
Wardha News: वर्धा जिले में गणेशोत्सव पर कुम्हारों की तैयार की गई मिट्टी की मूर्तियां बिक्री में असफल रहीं। बाहरी जिलों से आई सस्ती पीओपी मूर्तियों ने बाजार पर कब्जा किया।
- Written By: आकाश मसने

गणेश प्रतिमा बनाता कुम्हार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Wardha Clay Ganesh Idol News: वर्धा जिले में गणेशोत्सव के अवसर पर स्थानीय कुम्हारों द्वारा तैयार की गई मिट्टी की प्रतिमाएं इस वर्ष बाजार में अपेक्षित बिक्री नहीं कर पाईं। इसका मुख्य कारण बाहरी जिलों से विशेषतः अमरावती, नागपुर और काटोल से बड़ी मात्रा में लाई गई प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से बनी गणेश प्रतिमाएं रहीं। ये प्रतिमाएं आकर्षक होने के साथ-साथ कम कीमत में उपलब्ध थीं, जिसके चलते बाजार में इनकी मांग अधिक रही और बिक्री भी जोरों पर हुई।
इस स्थिति ने जिले के कुम्हारों को भारी आर्थिक संकट में डाल दिया है। महीनों की मेहनत से तैयार की गई मिट्टी की प्रतिमाएं बिक्री के लिए बाजार में उपलब्ध थीं, लेकिन ग्राहकों का रुझान पीओपी की सस्ती और दिखावटी प्रतिमाओं की ओर अधिक रहा।
परिणामस्वरूप, बड़ी संख्या में मिट्टी की मूर्तियां बिना बिके रह गईं, जिससे कुम्हारों को न केवल नुकसान झेलना पड़ा, बल्कि उनका लागत मूल्य भी वसूल नहीं हो सका।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा: शरद पवार से मिला राकांपा प्रतिनिधिमंडल; धान उत्पादक और सिंचाई मुद्दों पर हुई चर्चा
भंडारा में हार्ट अटैक को मात देकर इंजीनियर ने खेतों में उगाया ‘सोना’; रुपेश टांगले की अनूठी कृषि क्रांति
गड़चिरोली: हाईवे तो बना, पर हरियाली गायब; सैकड़ों पेड़ों की बलि के बाद भी नहीं हुआ पौधारोपण, राहगीर बेहाल
गोंदिया में कुपोषण मिटाने के लिए बच्चों के पोषण और किशोरियों के हीमोग्लोबिन पर दें विशेष ध्यान, दीपक सावंत
विरोध के बावजुद नहीं हुई कार्रवाई
स्थानीय कुम्हारों ने पीओपी की मूर्तियों की बिक्री का शुरू से ही विरोध किया था। पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी पीओपी प्रतिमाएं हानिकारक मानी जाती हैं। इसके बावजूद, कोर्ट द्वारा कुछ शर्तो और नियमों के आधार पर राज्य में पीओपी प्रतिमा निर्माण को अनुमति दी गई, जिसका फायदा उठाते हुए कई व्यापारियों ने अन्य जिलों से पीओपी की प्रतिमाएं मंगवाई और बड़ी मात्रा में उनकी बिक्री की। स्थानीय प्रशासन ने भी इस बार किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की।
यह भी पढ़ें:- MVA में LOP के लिए मचेगा घमासान! कांग्रेस ने शुरू की लॉबिंग, ठाकरे को किया दरकिनार
इस स्थिति ने स्थानीय कुम्हारों के सामने रोज़गार और आर्थिक अस्तित्व का संकट खड़ा कर दिया है। वे अब सरकार से आर्थिक राहत की मांग कर रहे हैं। स्थानीय संगठनों और नागरिकों ने भी कुम्हारों की सहायता के लिए सरकार से उचित कदम उठाने की अपील की है, ताकि पारंपरिक मूर्तिकला को संरक्षित किया जा सके और स्थानीय कलाकारों का भविष्य सुरक्षित रह सके।
आर्थिक सहायता की मांग
हर साल बाहरी क्षेत्रों से आयातित पीओपी मूर्तियों की जिले में बड़ी मात्रा में बिक्री हो रही है़ परिणामवश स्थानीय कुम्हारों का रोजगार छीन गया है। सरकार ने पारंपारिक व्यवसय जीवीत रखने के लिए स्थानीय कुम्हारों को आर्थिक सहायता देने के साथ जरूरी उपाययोजना करनी चाहिए।
यह मांग स्थानीय मुर्तिकार अरुण वालदे, किसना बोरसरे, हनुमंत बोरसरे, उमेश प्रजापति, चंदन प्रजापति, विजू कपाट, राजकुमार प्रजापति, गोपाल प्रजापति सहित, अशोक कुदेवाल सहित अन्य मुर्तिकारों ने की है।
Wardha kumhar ganesh idol sales crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














