-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Vidhan Parishad Opposition Leader Congress Ubt
MVA में LOP के लिए मचेगा घमासान! कांग्रेस ने शुरू की लॉबिंग, ठाकरे को किया दरकिनार
- Written By: आकाश मसने
Maharashtra News: अंबादास दानवे का कार्यकाल खत्म होने के बाद विधान परिषद में नेता विपक्ष पद के लिए कांग्रेस ने लॉबिंग तेज की। विजय वडेट्टीवार ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की।

विजय वडेट्टीवार, उद्धव ठाकरे व शरद पवार (डिजाइन फोटो)
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधान परिषद में शिवसेना (यूबीटी) विधायक अंबादास दानवे का नेता विपक्ष के रूप में कार्यकाल खत्म होने के बाद अब इस पद के लिए कांग्रेस नेताओं ने अपनी लॉबिंग तेज कर दी है। इसके तहत सोमवार को कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार, वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोरात और सीनियर विधायक अमीन पटेल ने मातोश्री में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा की।
विजय वडेट्टीवार ने कहा कि हमने उद्धव ठाकरे के साथ विधान परिषद में विपक्ष के नेता पद पर चर्चा की है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार के मुंबई आने के बाद हम उनसे भी चर्चा करेंगे।
बता दें कि विधान परिषद में नेता विपक्ष के रूप में दानवे का कार्यकाल 29 अगस्त को समाप्त हो गया था। उद्धव से मिलने के बाद कांग्रेसी नेताओं ने विधान परिषद के सभापति राम शिंदे से भी मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नागपुर में 8 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र से पहले इस पद को फाइनल करना चाहती है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई शुरू, पहले दिन 5 हजार लोगों को दी समझाइश
बीड विलास घुले हत्याकांड: 9 घंटे पुलिस स्टेशन के सामने रखा शव, CM फडणवीस ने आधी रात किया फोन, जानें पूरा मामला
नागपुर में जरूरतमंदों को मिलेगा खुद का घर! म्हाडा शुरू कर रहा मेगा हाउसिंग प्रोजेक्ट
Maharashtra Cyber Crime: 2025 से मई 2026 के बीच 10,505 मामले दर्ज, अकेले मुंबई में 1,311 करोड़ की ठगी
राज ठाकरे से पल्ला झाड़ा
वडेट्टीवार ने साफ तौर से कहा कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच गठबंधन को लेकर आपस में क्या चर्चा हुई, उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निगम चुनावों में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे को महाविकास आघाड़ी में साथ लेना है या नहीं, यह फैसला दिल्ली में हमारे आलाकमान के स्तर पर लिया जाएगा। अभी हम लोग इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं।
सतेज पाटिल पर चर्चा
वर्तमान में विधान परिषद में शिवसेना ठाकरे गुट के 6 और कांग्रेस के 8 सदस्य हैं। एसीपी शरद पवार गुट के 2 सदस्य हैं। उद्धव ठाकरे स्वयं भी विधान परिषद के सदस्य हैं। संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस विधान परिषद में विपक्ष के नेता का पद चाहती है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की ओर से सतेज बंटी पाटिल के नाम पर चर्चा चल रही है। फिलहाल वे विधान परिषद में कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं।
नेता विपक्ष पद पर UBT का दावा
एक ओर जहां विधान परिषद में कांग्रेस नेता विपक्ष पद का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष के लिए यूबीटी ने दावा किया है। हालांकि विधानसभा चुनाव में कोई भी विपक्षी दल नेता विपक्ष पद हासिल करने के लिए आवश्यक विधायकों की संख्या हासिल नहीं कर पाया था। इस वजह से यह पद भी खाली पड़ा है।
हालांकि ठाकरे गुट द्वारा इस पद के लिए भास्कर जाधव का नाम तय किया गया है लेकिन इस संबंध में अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। जानकारों का कहना है कि अगर यूबीटी विधान परिषद में कांग्रेस को नेता विपक्ष पद देने के लिए राजी हो जाती है तो फिर कांग्रेस विधानसभा में नेता विपक्ष के लिए यूबीटी को समर्थन दे सकती है।
विपक्ष के लिए पर्याप्त विधायक नहीं
2024 में हुए विस चुनाव में शिवसेना यूबीटी ने 20 सीटें जीतीं तो वहीं कांग्रेस ने 16 और राकां (शरदचंद्र पवार) ने 10 सीटें जीतीं। समाजवादी पार्टी 2 और सीपीआई (एम) की-1 सीट को मिलाने से विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी के 49 विधायक होते हैं।
यह भी पढ़ें:- जरांगे ने फिर दिखाई आंख! सरकार को दिया 17 सितंबर का अल्टीमेटम, बोले- कुणबी प्रमाणपत्र…
288 विधायकों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता के लिए 10 फीसदी सीट के फार्मूले के हिसाब से किसी भी विपक्षी दल के पास पर्याप्त संख्याबल यानी अपने अकेले के 29 विधायक नहीं हैं। इसलिए विधायकों की पर्याप्त संख्या नहीं होने की वजह से अभी तक विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद किसी भी विपक्षी पार्टी को नहीं मिला है।
महाराष्ट्र विधान मंडल के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने सरकार से नेता विपक्ष पद दिए जाने की मांग की थी लेकिन फिलहाल इसे टाल दिया गया है।
Maharashtra vidhan parishad opposition leader congress ubt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Video: 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन पोल पर चढ़ गया युवक, बिजली विभाग में मचा हड़कंप; जानें क्या है मामला
Jun 24, 2026 | 01:10 PMअमरावती में बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई शुरू, पहले दिन 5 हजार लोगों को दी समझाइश
Jun 24, 2026 | 01:08 PMसीहोर जिला जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, जेल प्रबंधन पर उठे सवाल
Jun 24, 2026 | 01:02 PMबीड विलास घुले हत्याकांड: 9 घंटे पुलिस स्टेशन के सामने रखा शव, CM फडणवीस ने आधी रात किया फोन, जानें पूरा मामला
Jun 24, 2026 | 01:01 PMनागपुर में जरूरतमंदों को मिलेगा खुद का घर! म्हाडा शुरू कर रहा मेगा हाउसिंग प्रोजेक्ट
Jun 24, 2026 | 12:57 PMहम झुके नहीं, हम रुके नहीं… एजीएम 2026 में विरोधियों पर जमकर बरसे गौतम अदाणी, किया ये बड़ा ऐलान
Jun 24, 2026 | 12:55 PMMaharashtra Cyber Crime: 2025 से मई 2026 के बीच 10,505 मामले दर्ज, अकेले मुंबई में 1,311 करोड़ की ठगी
Jun 24, 2026 | 12:55 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM










