- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Big Pop Idols Immersed Sea Cm Devendra Fadnavis Instructions Environmental Policy
पीओपी की बड़ी मूर्तियों का समुद्र में होगा विसर्जन! सीएम ने दिया ये निर्देश
पीओपी की बड़ी गणेश मुर्तियों के विसर्जन को लेकर अभी तक कोई फैसला सामने नहीं आया है। इस मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पर्यावरण पूरक नीति बनाने का निर्देश दे दिया है।
- Written By: प्रिया जैस

विसर्जन पर सीएम फडणवीस ने दिए निर्देश (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने गणेशोत्सव से पहले प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) से बननेवाली बड़ी मूर्तियों पर जारी गतिरोध को खत्म करने के संकेत दिए हैं। पर्यावरण अनुकूल त्योहारों के आयोजन के संबंध में सह्याद्री अतिथिगृह में शुक्रवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पीओपी से बनी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के संबंध में रीति-रिवाजों और परंपराओं का सम्मान करते हुए पर्यावरण अनुकूल दीर्घकालिक उपाय वाली नीति तैयार करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्य मंत्री और मुंबई उपनगर के पालकमंत्री एड. आशीष शेलार, बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त भूषण गगरानी, महाधिवक्ता वीरेंद्र सराफ, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. श्रीकर परदेशी, पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव प्रवीण दराडे, बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त अमित सैनी, प्रधान सचिव और कानूनी सलाहकार सुवर्णा केवले, प्रदूषण नियंत्रण मंडल के प्रभारी सदस्य सचिव रवींद्र आंधले आदि उपस्थित थे।
समुद्र पर अध्ययन करने की जरूरत
पीओपी से बनी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के संबंध में न्यायालय ने निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने राजीव गांधी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आयोग से उक्त निर्देश के अनुसार रिपोर्ट मांगी थी। आयोग के अध्यक्ष डॉ. अनिल काकोडकर ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। उन्होंने कहा है कि गहरे समुद्र में बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के संदर्भ में अध्ययन करना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने अध्ययन के बाद मामला न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर मनपा बजट बैठक में हंगामा, चर्चा में गूंजे बुनियादी मुद्दे; प्रशासन पर बरसे नगरसेवक
अमोल येडगे बने संभाजीनगर मनपा आयुक्त, बेहतर सेवाओं का दिया भरोसा; शहर विकास पर रहेगा फोकस
भंडारा: शरद पवार से मिला राकांपा प्रतिनिधिमंडल; धान उत्पादक और सिंचाई मुद्दों पर हुई चर्चा
भंडारा में हार्ट अटैक को मात देकर इंजीनियर ने खेतों में उगाया ‘सोना’; रुपेश टांगले की अनूठी कृषि क्रांति
डॉ. काकोडकर ने यह भी कहा कि जल प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं बनाने पर जोर दिया जाना चाहिए। रासायनिक रंगों से प्रदूषण अधिक होता है। इसलिए उन्होंने प्राकृतिक रंगों और इको-फ्रेंडली सामग्रियों के उपयोग पर जोर देकर जागरूकता पैदा करने का सुझाव दिया।
सीएम ने दिए निर्देश
रिपोर्ट में दिए गए सुझावों के आधार पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा है कि सार्वजनिक गणेश विसर्जन के बाद समुद्र तटों की सफाई का ध्यान रखने के लिए ठोस उपाय जरूरी है। इसके साथ-साथ गणेश प्रतिमाओं के निर्माण में पर्यावरण अनुकूल सामग्री और प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने के लिए भी ठोस उपाय योजना की आवश्यकता है।
भयभीत BJP बोली हम नहीं डरते, उद्धव-राज की नजदीकियों से महायुति में मची खलबली
इस पर सांस्कृतिक मामलों के मंत्री एवं मुंबई उपनगर के पालक मंत्री एड. आशीष शेलार ने कहा सार्वजनिक गणेशोत्सव परंपरा के अनुसार मनाया जाना चाहिए। ऊंची और बड़ी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पर्यावरण अनुकूल तरीके खोजे जाने चाहिए। साथ ही छोटी प्रतिमाओं का कृत्रिम तालाबों में विसर्जन किया जाना चाहिए। शाडू मिट्टी और पर्यावरण अनुकूल सामग्री का उपयोग करके प्रतिमाएं बनाने के बारे में जन जागरण की जरूरत है।
Big pop idols immersed sea cm devendra fadnavis instructions environmental policy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pune Railway Division में बड़ा एक्शन: 1600 से ज्यादा गिरफ्तारियां, लाखों का सामान बरामद
Apr 05, 2026 | 08:16 AMसंभाजीनगर मनपा बजट बैठक में हंगामा, चर्चा में गूंजे बुनियादी मुद्दे; प्रशासन पर बरसे नगरसेवक
Apr 05, 2026 | 08:09 AM‘नरक के दरवाजे खुलेंगे’, Iran ने ट्रंप के अल्टीमेटम को बताया बचकाना, बोले- हम पर परमाणु हमला हुए तो खाड़ी…
Apr 05, 2026 | 08:01 AM50 रुपये से शुरू हुआ सफर, ‘अनुपमा’ ने बदल दी किस्मत, आज करोड़ों की मालकिन हैं रूपाली गांगुली
Apr 05, 2026 | 08:00 AMMaharashtra Weather: राज्य के 16 जिलों में 48 घंटे का ‘येलो अलर्ट’, IMD का बड़ा अपडेट, आंधी का मंडरा रहा खतरा
Apr 05, 2026 | 07:55 AMमछली पर महासंग्राम: क्या ‘माछ-भात’ तय करेगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री, सियासी कांटे में कौन फंसेगा?
Apr 05, 2026 | 07:52 AMMaharashtra News: महाराष्ट्र में नया जिला बनने की अटकलें तेज, खामगांव को मिल सकता है दर्जा
Apr 05, 2026 | 07:51 AMवीडियो गैलरी

शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM













