-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Maharashtra Higher Education Institutions Lag Behind In Nirf Report
संपादकीय: उच्च शिक्षा क्षेत्र में, महाराष्ट्र पीछे क्यों
- Written By: दीपिका पाल
Maharashtra Education System: आज महाराष्ट्र में स्थिति सुखद और संतोषजनक नहीं है। राज्य के अधिकांश विश्वविद्यालयों में आधे से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं।

उच्च शिक्षा क्षेत्र में महाराष्ट्र पीछे क्यों (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: भारत के उच्च शिक्षा संस्थानों व विश्वविद्यालयों का राष्ट्रीय स्तर पर क्रमवार मूल्यांकन घोषित किया गया जिसमें महाराष्ट्र फिर पिछड़ गया। एक समय वह भी था जब शिक्षा क्षेत्र में महाराष्ट्र अन्य राज्यों की तुलना में अग्रणी था। एनआईआरएफ के अनुसार महाराष्ट्र और तमिलनाडु की आपस में तुलना नहीं की जा सकती। इसे देखते हुए पता लगाया जाना चाहिए कि तमिलनाडु की शिक्षा नीति क्या है? वहां अध्यापन के संसाधन, रिसर्च, स्नातकों की गुणवत्ता, सर्वसमावेशकता आदि का अध्ययन कर देखा जा सकता है कि तमिलनाडु आगे क्यों है? सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय अ.भा. स्तर पर 2021 में 20वें क्रमांक पर था जो अब 91वें क्रमांक पर आ गया। कभी यह विश्वविद्यालय देश की 10 टॉप यूनिवर्सिटी में एक माना जाता था। अध्यापन के स्तर में सुधार अत्यंत आवश्यक है।
इसके लिए अध्यापन कौशल में निपुण ज्ञानी शिक्षक चाहिए। आज महाराष्ट्र में स्थिति सुखद और संतोषजनक नहीं है। राज्य के अधिकांश विश्वविद्यालयों में आधे से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय में 250 से अधिक पद खाली हैं। ऐसी हालत में विद्यार्थी कैसे शिक्षा ग्रहण करेंगे? आंशिक या पार्ट-टाइम शिक्षक रखकर काम चलाया जा रहा है जो कभी भी पूर्णकालिक शिक्षक की कमी पूरी नहीं कर सकते। भरपूर शिक्षा शुल्क वसूलने के बाद भी विश्वविद्यालय खर्च बचाना चाहते हैं और फुल टाइम प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं करते। प्राध्यापकों की नियुक्ति में भी राजनीति आ जाती है। निजी संस्थानों में नियुक्ति व पदोन्नति में भी पैसे का खेल होता है। योग्य व्यक्ति भी बेरोजगार रहने की बजाय कम वेतन पर काम करने के लिए मजबूर हो जाते हैं। यदि अयोग्य व्यक्ति की नियुक्ति हुई तो अध्यापन की गुणवत्ता पर विपरीत असर होता है।
सम्बंधित ख़बरें
बिजली बिल बढ़ने की शिकायत? नागपुर में 8 जुलाई को महावितरण लगाएगा शिविर; मीटर पर फैली भ्रांतियां होंगी दूर
NDA में शामिल होगी शरद पवार की NCP, मानसून सत्र और बाढ़ के बीच अचानक दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री फडणवीस
मुंबई में बारिश के बीच मौत का जाल बने अवैध बिजली के तार, झोपड़पट्टियों में बढ़ा करंट का खतरा
बारिश शुरू, प्लास्टिक बाजार गुलजार; किसानों की पहली पसंद बना तिरपाल, नागपुर में 50% तक बढ़े दाम
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
रिसर्च के स्तर में भी गिरावट आ जाती है। राष्ट्रीय स्तर के वर्गीकरण में महाराष्ट्र के सिर्फ 3 कॉलेजों का समावेश हो पाना चिंताजनक है। इंजीनियरिंग से लेकर लॉ कॉलेज तक में महाराष्ट्र की स्थिति संतोषजनक नहीं है। राज्य में जो भी कॉलेज आगे पाए गए हैं, वह मुंबई और पुणे के हैं। उपराजधानी नागपुर, अमरावती और वर्धा के इक्के-दुक्के कॉलेज हैं। इससे यही साबित होता है कि स्तरीय शिक्षा मुंबई व पुणे तक ही सीमित है। दूसरी ओर आईआईटी, आईआईएम एम्स, आयसर, आईआईएससी का स्तर ऊंचा है। उन्हें सरकार से पर्याप्त आर्थिक सहायता मिलती है। उन पर संलग्न महाविद्यालयों का बोझ नहीं है। शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात भी सही है। वहां रिसर्च को प्रोत्साहन दिया जाता है। पिछले कुछ वर्षों से शासकीय महाविद्यालय पिछड़ रहे हैं जबकि निजी क्षेत्र की नामांकित शिक्षा संस्थाएं आगे बढ़ रही हैं। अब सरकार को सोचना होगा कि महाराष्ट्र को शिक्षा क्षेत्र में पुन: कैसे अग्रणी बनाया जाए।
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Maharashtra higher education institutions lag behind in nirf report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बिजली बिल बढ़ने की शिकायत? नागपुर में 8 जुलाई को महावितरण लगाएगा शिविर; मीटर पर फैली भ्रांतियां होंगी दूर
Jul 07, 2026 | 02:57 PMमध्य प्रदेश में ED का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के तीन मामलों में 24.14 करोड़ की संपत्ति अटैच
Jul 07, 2026 | 02:52 PMNDA में शामिल होगी शरद पवार की NCP, मानसून सत्र और बाढ़ के बीच अचानक दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री फडणवीस
Jul 07, 2026 | 02:50 PMमुंबई में बारिश के बीच मौत का जाल बने अवैध बिजली के तार, झोपड़पट्टियों में बढ़ा करंट का खतरा
Jul 07, 2026 | 02:47 PMबारिश शुरू, प्लास्टिक बाजार गुलजार; किसानों की पहली पसंद बना तिरपाल, नागपुर में 50% तक बढ़े दाम
Jul 07, 2026 | 02:45 PMखंडवा में आफत की बारिश: भारी वर्षा से जनजीवन बेहाल, उफान पर सुकता नदी, हापला गांव का संपर्क टूटा
Jul 07, 2026 | 02:37 PMभारतीय आयुर्वेद से होगा दुनिया का स्वास्थ्यवर्धन, नवभारत कॉन्क्लेव में मंत्री प्रतापराव जाधव का बड़ा दावा
Jul 07, 2026 | 02:37 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM










