-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Uddhav Raj Thackeray Together Preparations Political Advantage Name Of Marathi Identity
उद्धव-राज एकसाथ: मराठी अस्मिता के बहाने राजनीतिक अस्तित्व बचाने की तैयारी
- Written By: आकाश मसने
20 साल पहले अगल हुए दो भाई आज एक मंच पर एक साथ दिखे। राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने मराठी अस्मिता के नाम पर मंच साझा किया। इसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

उद्धव ठाकरे व राज ठाकरे (सोर्स: एक्स@ShivSenaUBT_)
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति पिछले पांच-छह वर्षों से इतनी अप्रत्याशित हो गई है कि कब क्या होगा कोई नहीं बता सकता। महाराष्ट्र की राजनीति ने पिछले कुछ वर्षों में ऐसी घटनाएं देखी, जिसे शायद ही किसी ने सोचा हो। लेकिन वो कहावत है न कि ‘राजनीति में कोई किसी का स्थायी दुश्मन या दोस्त नहीं होता।’ ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र में भी देखने काे मिला।
पिछले कुछ वर्षाें में महाराष्ट्र की राजनीति ने सत्ता के लिए दो राजनीति दुश्मनों को मिलते देखा। वहीं अंदरूनी लड़ाई के चलते पार्टियों को टूटते हुए भी देखा। 5 जुलाई हुई घटना के बारे में भी राज्य की राजनीति में किसी नहीं सोचा होगा। 20 साल पहले अगल हुए दो भाई आज एक मंच पर एक साथ दिखे।
मराठी अस्मिता के लिए आए साथ
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे मराठी अस्मिता के नाम पर मुंबई के वर्ली डोम में आयोजित ‘आवाज मराठीचा’ नामक एक सभा में 20 साल बाद एक मंच पर दिखे। यह घटना महाराष्ट्र की राजनीति में सामान्य नहीं है। इस घटना का असर महाराष्ट्र की भविष्य की राजनीति पर पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
3 साल में 1.21 लाख MSME बंद, लाखों नौकरियां खत्म; सामना में शिवसेना UBT का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
चंद्रपुर में MIM पार्षद अजहर शेख पर हमले का मामला, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई
Navabharat Nishanebaaz: क्यों याद आने लगा पुराना गाना, बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना
विलय की संभावनाओं से इनकार, PM मोदी को बारामती का न्योता; शरद पवार के दो दांव से महाराष्ट्र राजनीति गर्माई
‘आवाज मराठीचा’ सभा के मंच पर राज और उद्धव ठाकरे का परिवार (सोर्स: एक्स@ShivSenaUBT_)
महाराष्ट्र की महायुति सरकार द्वारा राज्य में हिंदी थोपने का आरोप लगाते हुए दोनों ही पार्टियों ने मोर्चा खोला हुआ था। पहले ऐलान किया गया था कि 5 जुलाई को इसके विरोध में शिवसेना (यूबीटी) और मनसे एकसाथ रैली करेगी। लेकिन भारी विरोध के बाद सरकार को यह फैसला वापस लेना पड़ा।
सरकार के फैसला वापस लेने के बाद विरोध प्रदर्शन को विजय रैली में बदलकर दोनों भाई एक साथ आ गए। अब राजनीतिक गलियारों में एक सवाल पैदा हो गया है, कि ‘हिंदी थोपने’ वाला फैसला सरकार ने वापस ले लिया तो फिर राज और उद्धव को मिलाप क्यों हुआ?
साथ आना मजबूरी या मराठी अस्मिता के लिए जरूरी?
सवाल है कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे का साथ आना राजनीतिक मजबूरी है या मराठी अस्मिता के लिए जरूरी है? संयुक्त सभा में दोनों भाइयों का भाषण मराठी भाषा और मराठी मानुस के इर्द गिर्द घूमता रहा।
राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने मराठी लोगों की मजबूत एकता के कारण त्रिभाषा फार्मूले पर फैसला वापस लिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने अंग्रेजी स्कूल में पढ़ाई की, अंग्रेजी अखबार में काम किया लेकिन मराठी को लेकर कभी समझौता नहीं किया।
इधर उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे एकसाथ रहने के लिए साथ आए हैं। उद्धव ने कहा कि आप हमें हिंदुत्व के बारे में सिखाने वाले कौन होते हैं? जब मुंबई में दंगे हो रहे थे, तब हम मराठी लोगों ने महाराष्ट्र के हर हिंदू को बचाया था, चाहे वह कोई भी हो। अगर आप मराठी लोगों को ‘गुंडा’ कह रहे हैं जो न्याय की मांग कर रहे हैं और अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। तो हां, हम ‘गुंडा’ हैं।
क्या है राजनीतिक मायने?
दोनों भाइयों के साथ आने के कई राजनीति मायने भी है। पिछले कुछ सालों में उद्धव ठाकरे की लोकप्रियता घटी है। भाजपा से गठबंधन तोड़ने और सत्ता के लिए कांग्रेस और एनसीपी के साथ जाने के बाद शिवसेना में टूट हो गई और दो भागों में बंट गई।
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना की मान्यता के लिए चुनाव चिह्न भी मिल गया। इसके बाद 2024 में महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे की पार्टी को करारी शिकस्त मिली। इससे अभी उभर भी नहीं पाए हैं कि एक और चुनाव सिर पर है। यही हाल राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र निवनिर्माण सेना का है। दोनों ही पार्टियां अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हैं।
बीएमसी की सत्ता खोने का डर?
राज्य में जल्द ही स्थानीय निकाय होने वाले हैं। ऐसे में देश की सबसे अमीर महानगर पालिका यानी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की सत्ता पर काबिज होना सभी पार्टियों का सपना है। पिछले कुछ वर्षों में बीएमसी में उद्धव ठाकरे की पार्टी का दबदबा रहा है। लेकिन विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद उन्हें बीएमसी की सत्ता जाने का डर सता रहा है।
‘मारो पर वीडियो न बनाओ’, खुले मंच से राज ने समर्थकों को दी ‘गुंडागर्दी’ की सलाह
राजनीतिक पंडितों की माने तो दोनों ठाकरे भाइयों के एक साथ आने की वजह यह भी हो सकती है। आज की सभा में बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं और राज ठाकरे मिलकर मुंबई नगर निगम और महाराष्ट्र में सत्ता हासिल करेंगे।
Uddhav raj thackeray together preparations political advantage name of marathi identity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














