-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Yuvraj Singh Harmanpreet Kaur Honoured Before India Vs South Africa 2nd T20 Match 2025
मुल्लांपुर में युवराज सिंह और हरमनप्रीत कौर को मिला ये सम्मान, ‘सूर्या एंड कंपनी’ को दिया गुरुमंत्र
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 के दौरान चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में युवराज सिंह और हरमनप्रीत कौर को सम्मानित किया गया। इसके बाद युवराज ने टीम इंडिया को गुरुमंत्र भी दिया।

पंजाब के CM, युवराज सिंह, हरमनप्रीत कौर और टीम इंडिया के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
Yuvraj Singh and Harmanpreet Kaur: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच से पहले मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक खास समारोह आयोजित किया गया। मुकाबले की शुरुआत से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज युवराज सिंह और भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर मैदान पर नजर आए। जिन्हें इस मौके पर बड़ा सम्मान दिया गया।
दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने के बाद युवराज सिंह का पुराना चिर-परिचित अंदाज़ भी मैदान पर दिखाई दिया। टीम मैनेजमेंट के अनुरोध पर उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों से बातचीत की और उन्हें गुरु मंत्र दिए, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
मुल्लांपुर में युवराज और हरमन को मिला सम्मान
दूसरे टी20 मैच से पहले आयोजित समारोह में स्टेडियम के दो नए स्टैंड्स को आधिकारिक रूप से युवराज सिंह और हरमनप्रीत कौर के नाम समर्पित किया गया। पहला स्टैंड युवराज सिंह के नाम पर जबकि दूसरा हरमनप्रीत कौर के सम्मान में रखा गया है। दोनों ही खिलाड़ी पंजाब से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए इस अवसर को और खास बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी समारोह में मौजूद रहे। इसके अलावा बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बनी भारत की सबसे सफल महिला टेस्ट कप्तान
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का कल से आगाज, T-20 का बदला लेने उतरेंगे शुभमन गिल के धुरंधर
युवराज सिंह और हरमनप्रीत कौर दोनों ने ही भारतीय क्रिकेट को वर्ल्ड लेवल पर कई बार गौरवान्वित किया है। युवराज सिंह ने 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं हरमनप्रीत कौर महिलाओं के क्रिकेट में भारत की सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं, जिन्होंने टीम को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई हैं।
Mullanpur has named new stands after Yuvraj Singh and Harmanpreet Kaur 🇮🇳 pic.twitter.com/OLYqTAL7b5 — CRICKETNMORE (@cricketnmore) December 11, 2025
टीम इंडिया को दिया गुरुमंत्र
सम्मान समारोह के बाद युवराज सिंह ने भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की और मैच से पहले उन्हें मोटिवेशनल टिप्स दिए। उनकी यह बातचीत खिलाड़ियों में नए आत्मविश्वास का संचार करती दिखी। समारोह और तस्वीरों ने फैंस में भी उत्साह बढ़ा दिया है, जो सोशल मीडिया पर इन पलों को खूब शेयर कर रहे हैं।
Mullanpur has named new stands after Yuvraj Singh and Harmanpreet Kaur 🇮🇳 pic.twitter.com/OLYqTAL7b5 — CRICKETNMORE (@cricketnmore) December 11, 2025
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में फुटबॉल का मैदान बना ‘दंंगल’, खिलाड़ियों के बीच पहले हुई बहस, जमकर चले लात-घूंसे- VIDEO
भारत टीम को दिलाया जोश
सम्मानित होने के बाद युवराज सिंह भारतीय खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते नजर आए। वे पहले अभिषेक शर्मा से मिले, फिर जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या से बातचीत करते दिखे। हेड कोच गौतम गंभीर संग भी उनकी हंसी-मजाक हुई। टीम मैनेजमेंट के कहने पर युवराज हडल में शामिल हुए और मुकाबले से पहले युवा खिलाड़ियों को मोटिवेट किया।
Yuvraj singh harmanpreet kaur honoured before india vs south africa 2nd t20 match 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM














