-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Parth Pawar Fir Pune Land Dispute Bombay Hc Update
पार्थ पवार पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! FIR में जुड़ेगा नाम, 21 करोड़ का जुर्माना भरने का आदेश
- Written By: आकाश मसने
Parth Pawar FIR News: बॉम्बे HC ने पार्थ पवार मामले में पुणे पुलिस की मंशा पर सवाल उठाए। कोर्ट की फटकार के बाद जमीन विवाद मामले की FIR में पार्थ के नाम जोड़ने की तैयारी, गिरफ्तारी संभावना बढ़ी।

अजित पवार के साथ पार्थ पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Land Scam Case Parth Pawar News: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। क्योंकि मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को मामले का जांच कर रही पुणे की मुंढवा पुलिस की मंशा पर ही बुधवार को सवाल खड़े कर दिए थे।
न्यायाधीश माधव जामदार की एकल पीठ ने पुलिस और राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि क्या उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पुत्र होने की वजह से पार्थ को बचाने का प्रयास किया जा रहा है? कोर्ट की फटकार के बाद पुणे पुलिस ने एफआईआर में पार्थ का नाम जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है और ऐसा दावा किया जा रहा है कि यदि पार्थ का नाम एफआईआर में जुड़ता है तो उनकी गिरफ्तारी की संभावना प्रबल हो जाएगी।
क्या है जमीन विवाद?
यह विवाद पुणे के मुंढवा इलाके में स्थित महार वतन श्रेणी की 40 एकड़ सरकारी जमीन से जुड़ा है, जिसे बेचा ही नहीं जा सकता था। लेकिन लगभग 1800 करोड़ रुपए की जमीन महज 300 करोड़ रुपए में अमेडिया इंटरप्राइजेज एलएलपी नाम की फर्म को बेच दी गई। अमेडिया में पार्थ पवार 99 प्रतिशत के साझेदार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
E20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
Akola News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला परिषदों में जवाबदेही बढ़ी, 7 दिन में निपटेंगे लंबित आवेदन
E20 इथेनॉल विवाद और AI पोस्ट तुरंत हटाएं, नितिन गडकरी केस में बॉम्बे हाईकोर्ट का सोशल मीडिया को कड़ा आदेश
अमृता फडणवीस संग दिखे क्रिकेटर तिलक वर्मा, दोनों की जुगलबंदी देख फैंस हुए दीवाने, वायरल Video ने मचाया तहलका
कंपनी ने 20 मई 2025 को यह जमीन खरीदी थी और राज्य सरकार की 1 फरवरी 2024 की अधिसूचना के तहत डेटा सेंटर प्रोजेक्ट के लिए स्टांप ड्यूटी में छूट ली थी। लेकिन इस सौदे के सिर्फ दो दिन बाद ही 21 करोड़ की स्टांप ड्यूटी माफ कर दी गई और कंपनी ने सिर्फ 500 रुपए बतौर स्टांप ड्यूटी चुकाई थी।
21 करोड़ के भुगतान का आदेश
मामला उजागर होने पर पार्थ पवार ने सौदा रद्द करने की घोषणा की और इसी आधार पर 21 करोड़ रुपये का भुगतान करने से इनकार कर दिया। लेकिन पुणे के सब रजिस्ट्रार ने नियमों के तहत कंपनी को 21 करोड़ रुपए स्टांप ड्यूटी और जुर्माना भरने का आदेश दिया था। पार्थ पवार ने इस मामले में कोर्ट से राहत मांगी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें राहत देने से साफ इनकार कर दिया।
कोर्ट की कड़ी फटकार
संयुक्त पंजीकरण महानिरीक्षक (आईजीआर) की अध्यक्षता वाली समिति ने कारोबारी दिग्विजय पाटिल, शीतल तेजवानी और उप-पंजीयक रविंद्र तारू पर जिम्मेदारी तय की और इन्हें एफआईआर में शामिल किया। लेकिन जस्टिस माधव जामदार की एकल पीठ ने कारोबारी शीतल तेजवानी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान एफआईआर में पार्थ का नाम नहीं होने पर कड़ा ऐतराज जताया।
यह भी पढ़ें:- महायुति में अनबन! महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष की दिल्ली में ‘सीक्रेट’ बैठक, शाह से मिले रवींद्र चव्हाण
अधिकारियों ने बताया कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार का नाम किसी भी दस्तावेज में नहीं होने के कारण उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई। लेकिन कोर्ट ने तर्क स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया। इस मामले को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने हाईकोर्ट के जज से न्यायिक जांच की मांग की है।
क्या बोले सीएम फडणवीस?
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार किसी को बचा नहीं रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। एफआईआर में नाम होने भर से कोई दोषी नहीं हो जाता है और इसी तरह नाम नहीं होने से कोई निर्दोष भी नहीं होता है।
Parth pawar fir pune land dispute bombay hc update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














