- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Fake Tantrik Fraud 1 66 Crore Black Magic Scam
Thane में ‘भोंदू बाबा’ का बड़ा घोटाला, काला जादू के नाम पर 1.66 करोड़ की ठगी
Thane Kasarvadavali Fraud Baba Caseठाणे के कासारवडवली में एक कथित तांत्रिक ने काला जादू का डर दिखाकर एक शिक्षित परिवार से 1.66 करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक

ढोंगी बाबा (सौ सोशल मीडिया )
Thane Fake Tantrik Fraud: देश के अलग-अलग -अलग क्षेत्रों में भोंदू बाबाओं द्वारा ठगी किये जाने की खबरों के बीच ठाणे शहर में एक भोंदू बाबा ने एक शिक्षित परिवार को पौने दो करोड़ रुपये का चूना लगाया है।
शहर के कासारवडवली इलाके में एक कथित तांत्रिक (भोंदू बाबा) ने काला जादू और पारिवारिक समस्याओं का डर दिखाकर करीब 1.66 करोड़ से अधिक की ठगी की है। इस संदर्भ में पीड़ित परिवार की युवती ने कथित तांत्रिक मूंजनाथ शेट्टी पर 2024 से 2026 के बीच पूजा-पाठ के नाम पर ऑनलाइन और नकद पैसे ऐंठने का मामला दर्ज कराया है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
Thane में एक कार्यक्रम में परिवार की हुई थी मुलाकात
- उसके बाद 2024 में Thane में भी एक कार्यक्रम हुआ। उस कार्यक्रम के बाद वह लड़की के घर आया। उस समय लड़की की मां ने भोंदू बाबा से कहा कि उनके परिवार की आर्थिक हालत खराब होती जा रही है। उस समय ठग वहां से यह कहकर चला गया कि वह प्रयास करेगा।
- चार-पांच दिन बाद उसने लड़की की मां से संपर्क किया और कहा कि उसका कोई रिश्तेदार उससे जलता है और उसने काला जादू किया है। उसने कहा कि काले जादू को पलटने के लिए कुछ तांत्रिक विधियां करनी होंगी।
ठगी का एहसास होने पर पहुंची थाने
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक लड़की के परिवार ने उसके बैंक अकाउंट में किश्तों में 1 करोड़ 56 लाख रुपये भेजे थे। इसके बाद, उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है क्योंकि वह अभी भी पैसे मांग रहा था। इसके बाद लड़की ने कासारवडवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत में कहा गया है कि कुल 1 करोड़ 65 लाख रुपये की ठगी की गई है।
हादसे में पिता के बचने के बाद ढोंगी पर और बढ़ा विश्वास
कथित तांत्रिक लड़की के परिवार से बार-बार कॉन्टैक्ट किया। एक बार, लड़की के पित्ता कार से कही जा रहे थे, उस समय उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। लेकिन वह बच गए थे। इसके बाद, उन्होंने धोखेबाज पर और भी ज्यादा भरोसा कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
प्याज का पैसा नहीं चुकाया तो कार्रवाई, सोलापुर में 19 व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल पर रोक
हल्की बारिश में Pune हुआ जलमग्न, आदित्य ठाकरे ने ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार को घेरा
Pune में पूर्व सिटी इंजीनियर प्रशांत वाघमारे पर शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति की जांच फिर शुरू
Ulhasnagar मनपा की टैक्स वसूली फेल: 114 करोड़ लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 76 करोड़ वसूली
ये भी पढ़ें :- Thane में शिवसेना के इतिहास पर बयानबाजी, गणेश नाईक-एकनाथ शिंदे विवाद पर नरेश म्हस्के का नाईक पर पलटवार
फरवरी 2024 से अप्रैल 2024 के बीच, उसने लड़की के परिवार से एक तांत्रिक विधि के लिए 10 लाख रुपये लिए, उसने कहा कि लड़की के पिता एक औरत के साथ रिलेशनशिप में है और उसके पिता ने उस औरत के नाम पर दो अचल प्रॉपर्टी, सोने के गहने और एक कार खरीदी है, उसने यह भी दिखावा किया कि औरत और उसके रिश्तेदार मिलकर काला जादू कर रहे हैं, कुछ दिनों बाद, उसने लड़की के परिवार से उसके खिलाफ कोर्ट केस लड़ने के लिए पैसे मांगे।
Thane fake tantrik fraud 1 66 crore black magic scam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट तोड़कर अंदर घुसी तेज रफ्तार कार; जांच में जुटी पुलिस
Apr 06, 2026 | 03:21 PM‘मौत का कुआं’ देख विदेशी हुआ हैरान, 20 रुपये का नोट झपटते ही बोला- ये सिर्फ इंडिया में!
Apr 06, 2026 | 03:19 PM‘टीम में बनाने में एक सीजन…’, LSG की जीत पर मालिक Sanjiv Goenka का बड़ा बयान; पंत की भी तारीफ की
Apr 06, 2026 | 03:14 PM339 में पूरा महीना फ्री, Jio का धमाकेदार प्लान, 18 महीने AI और 5TB स्टोरेज मुफ्त
Apr 06, 2026 | 03:13 PMइजरायली स्ट्राइक में ईरान का खुफिया तंत्र ध्वस्त! चीफ माजिद खादेमी की मौत की पुष्टि, अब क्या करेगा तेहरान?
Apr 06, 2026 | 03:10 PMHamaz Siddiqui: दिल्ली दहलाने की साजिश के आरोप में हमाज सिद्दीकी गिरफ्तार, पिता बोले- ‘मेरा बेटा निर्दोष है’
Apr 06, 2026 | 03:10 PMप्याज का पैसा नहीं चुकाया तो कार्रवाई, सोलापुर में 19 व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल पर रोक
Apr 06, 2026 | 03:09 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM













