

Foreigner Reaction on Maut ka Kuan : भारत के पारंपरिक मेलों में मिलने वाला रोमांच आज भी लोगों को उतना ही आकर्षित करता है, जितना पहले करता था। इन्हीं में से एक है ‘मौत का कुआं’, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की धड़कनें तेज हो जाती हैं।
हाल ही में एक विदेशी कंटेंट क्रिएटर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस खतरनाक स्टंट को देखकर हैरान और उत्साहित नजर आता है। उसके रिएक्शन ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है।
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर Eddy Rosenthal ने 31 मार्च 2026 को शेयर किया। वीडियो में एडी ‘मौत के कुएं’ के ऊपर खड़े होकर हाथ में 20 रुपये का नोट पकड़े होते हैं। नीचे एक स्टंटमैन तेज रफ्तार में बाइक दौड़ा रहा होता है।
जैसे ही बाइक ऊपर की ओर आती है, स्टंटमैन बिना रुके एडी के हाथ से नोट झपट लेता है। यह पल इतना तेज और रोमांचक होता है कि एडी खुशी से चिल्ला उठते हैं-“ये सिर्फ इंडिया में हो सकता है!” उन्होंने कैप्शन में भी लिखा कि यह उनकी जिंदगी की सबसे ‘क्रेजी’ चीजों में से एक है।
दरअसल, ‘मौत का कुआं’ Centrifugal Force और संतुलन का अद्भुत उदाहरण है। लकड़ी के बने बेलनाकार ढांचे में बाइक और कार चालक इतनी तेज गति से दीवारों पर चलते हैं कि गुरुत्वाकर्षण का असर कम पड़ जाता है और गाड़ियां नीचे गिरने के बजाय दीवार से चिपकी रहती हैं।
उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों के मेलों में यह स्टंट खास आकर्षण होता है। यह न सिर्फ देसी एडवेंचर का प्रतीक है, बल्कि उन कलाकारों की मेहनत और जोखिम को भी दर्शाता है, जो हर दिन अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों का मनोरंजन करते हैं।