339 में पूरा महीना फ्री, Jio का धमाकेदार प्लान, 18 महीने AI और 5TB स्टोरेज मुफ्त

Jio Offer: हर महीने बार-बार रिचार्ज से परेशान हैं, तो अब टेंशन खत्म होने वाली है। टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने ₹339 का नया प्लान लॉन्च किया है, जो खास तौर पर वैल्यू-फॉर-मनी यूजर्स के लिए है।
Full Month Free for ₹339 Jio Blockbuster Plan 18 Months of AI
Jio New Plan (Source. Freepik)
Published on
Updated on

Jio Calendar Month Validity: अगर आप हर महीने बार-बार रिचार्ज से परेशान हैं, तो अब टेंशन खत्म होने वाली है। टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने ₹339 का नया प्लान लॉन्च किया है, जो खास तौर पर वैल्यू-फॉर-मनी यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। इस प्लान में न सिर्फ कॉलिंग और डेटा मिलता है, बल्कि AI और क्लाउड स्टोरेज जैसे डिजिटल फायदे भी शामिल हैं।

कैलेंडर मंथ वैलिडिटी: सबसे बड़ा फायदा

इस प्लान की सबसे खास बात है इसकी कैलेंडर मंथ वैलिडिटी। आमतौर पर रिचार्ज प्लान 28 दिनों के होते हैं, जिससे साल में 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है। लेकिन इस प्लान में:

  • अगर आप 1 तारीख को रिचार्ज करते हैं
  • तो अगला रिचार्ज अगली 1 तारीख को ही होगा

यानि महीने के दिनों (30 या 31) से फर्क नहीं पड़ेगा। इससे यूजर्स को बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से छुटकारा मिलेगा।

डेटा, कॉलिंग और SMS सब कुछ अनलिमिटेड मजे में

इस प्लान में आपको रोजाना के इस्तेमाल के लिए पूरा पैकेज मिलता है:

  • डेटा: हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा
  • लिमिट खत्म होने के बाद 64 Kbps स्पीड
  • कॉलिंग: सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉल
  • SMS: रोज 100 फ्री मैसेज
  • टॉकटाइम: ₹14.95 का अतिरिक्त बैलेंस

यानि एक ही प्लान में हर जरूरत का समाधान।

AI और क्लाउड का तगड़ा फायदा

यह प्लान सिर्फ रिचार्ज नहीं, बल्कि एक डिजिटल पैकेज है।

  • Google Gemini Pro का 18 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन
  • 5TB (5000GB) क्लाउड स्टोरेज बिल्कुल फ्री
  • JioTV और अन्य ऐप्स का मुफ्त एक्सेस
  • यानी अब आपका डेटा भी सुरक्षित रहेगा और AI टूल्स का फायदा भी मिलेगा।

₹339 vs ₹349: कौन सा प्लान बेहतर?

जियो ने इस प्लान को ₹349 वाले प्लान के विकल्प के तौर पर पेश किया है: ₹339 प्लान:

  • सस्ता
  • पूरा महीने की वैलिडिटी
  • सामान्य यूजर्स के लिए बेस्ट

₹349 प्लान:

  • 28 दिन वैलिडिटी
  • अनलिमिटेड 5G डेटा
  • ज्यादा इंटरनेट यूज करने वालों के लिए बेहतर

क्या आपको यह प्लान लेना चाहिए?

अगर आप कम खर्च में ज्यादा फायदे चाहते हैं और बार-बार रिचार्ज से बचना चाहते हैं, तो Jio प्लान आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। खासकर मिडिल क्लास यूजर्स के लिए यह एक "एक रिचार्ज, कई फायदे" वाला डील है।

Navbharat Live
navbharatlive.com