मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच मतभेद गहराते जा रहे हैं। राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी कर पार्टी द्वारा उन पर लगाए गए तीन गंभीर आरोपों का बिंदुवार जवाब दिया है।

Raghav Chadha vs AAP 2026: आम आदमी पार्टी (AAP) और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच मतभेद गहराते जा रहे हैं। राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी कर पार्टी द्वारा उन पर लगाए गए तीन गंभीर आरोपों का बिंदुवार जवाब दिया है। पार्टी का पहला आरोप था कि वे विपक्ष के वॉकआउट में शामिल नहीं होते, जिसे चड्ढा ने 'सफेद झूठ' करार देते हुए सीसीटीवी फुटेज जांचने की चुनौती दी है। दूसरा आरोप मुख्य चुनाव आयुक्त के महाभियोग प्रस्ताव पर हस्ताक्षर न करने का था; इस पर चड्ढा ने स्पष्ट किया कि उन्हें कभी इसके लिए कहा ही नहीं गया और पार्टी के अन्य कई सांसदों ने भी इस पर हस्ताक्षर नहीं किए थे। तीसरा आरोप उनके 'डर' जाने और जनता के मुद्दे न उठाने का था, जिसके जवाब में उन्होंने अपने 4 साल के संसदीय रिकॉर्ड का हवाला देते हुए जीएसटी, स्वास्थ्य, शिक्षा और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर अपनी सक्रियता गिनाई। चड्ढा ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने खिलाफ एक 'कोऑर्डिनेटेड अटैक' बताया और अंत में चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वे "घायल हैं, इसलिए घातक हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com