इजरायली स्ट्राइक में ईरान का खुफिया तंत्र ध्वस्त! चीफ माजिद खादेमी की मौत की पुष्टि, अब क्या करेगा तेहरान?

Irgc Intelligence Chief Majid: ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अपने खुफिया प्रमुख माजिद खादेमी की मौत की पुष्टि कर दी है। इजरायल-अमेरिका के इस हमले के बाद ने ईरानी सैन्य ढांचे पूरी तरह से हिल गया है।
Iran's Intelligence Network Decimated in Israeli Strike! Death of Chief Majid Khademi Confirmed—What Will Tehran Do Now?
माजिद खादेमी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Irgc Intelligence Chief Majid Khademi Death:  मध्य पूर्व में जारी भीषण संघर्ष के बीच ईरान को अब तक का सबसे बड़ा रक्षा और खुफिया झटका लगा है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने आधिकारिक तौर पर अपने इंटेलिजेंस संगठन के प्रमुख, माजिद खादेमी की मौत की पुष्टि कर दी है। खादेमी की मौत उस समय हुई है जब ईरान अपने इतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है और उसका शीर्ष नेतृत्व विदेशी हमलों का निशाना बन रहा है।

कौन थे माजिद खादेमी?

Majid Khademi केवल एक सैन्य अधिकारी नहीं थे बल्कि वे ईरानी खुफिया तंत्र की रीढ़ माने जाते थे। IRGC द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि खादेमी ने इस्लामिक गणराज्य की रक्षा में लगभग आधी सदी (50 साल) तक अपनी सेवाएं दीं। उन्हें विदेशी दुश्मनों की घुसपैठ और जासूसी की साजिशों को नाकाम करने के लिए याद किया जाता है। IRGC ने उनके रिकॉर्ड को आने वाली पीढ़ियों के लिए 'स्थायी और शिक्षाप्रद' बताया है। उनकी मौत ईरान के लिए न केवल एक व्यक्ति का नुकसान है बल्कि उसके खुफिया नेटवर्क में एक बड़ा शून्य पैदा होने जैसा है।

सारे नेतृत्व का सफाया

खादेमी की मौत उस व्यापक सैन्य अभियान का हिस्सा है जिसे अमेरिका-इजरायल ने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' का नाम दिया है। 28 फरवरी 2026 को शुरू हुए इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य ईरान के 'सत्ता के शीर्ष' को हटाना था। इस रणनीति के तहत ईरानी नेतृत्व के ठिकानों, मिसाइल केंद्रों और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की मुख्य सुविधाओं को निशाना बनाया गया। इस हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल खादेमी ही नहीं बल्कि IRAN के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई भी तेहरान स्थित अपने परिसर पर हुए हमले में मारे जा चुके हैं। इनके अलावा, शक्तिशाली नेता अली लारीजानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अली शमखानी और IRGC के कई शीर्ष कमांडर भी शुरुआती हमलों की लहर में खत्म हो गए हैं।

डोनाल्ड ट्रंप का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पूरे घटनाक्रम पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रविवार, 5 अप्रैल को दावा किया कि तेहरान के शीर्ष सैन्य नेताओं को पूरी तरह से 'खत्म' कर दिया गया है। ट्रंप ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें ईरानी राजधानी तेहरान पर हुए भीषण धमाकों से आसमान रोशन होता दिखाई दे रहा है।

वर्तमान में, तेहरान ने अपनी सुरक्षा को अस्थिर करने की कोशिशों के खिलाफ सतर्क रहने का संकल्प लिया है, लेकिन जिस तरह से एक के बाद एक शीर्ष अधिकारी और रणनीतिकार मारे जा रहे हैं उससे ईरान के भविष्य और युद्ध की दिशा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com