-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Bus Service Broke The Patience Of Passengers People Are Waiting For Hours At The Stop Due To Less Buses People Are Angry
ठाणे की बस सेवा ने तोड़ा यात्रियों का सब्र! कम बसों से स्टॉप पर घंटों इंतजार, गुस्से में लोग
- Written By: सोनाली चावरे
Thane News: ठाणे में नई बस रूटों पर कम बसों की वजह से यात्रियों को रोजाना घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बस स्टॉप पर लंबी कतारें लगी रहती हैं और लोग नगर निगम प्रशासन पर भड़क उठे हैं।

ई-बस ( pic credit; social media)
Thane bus service: ठाणे की सार्वजनिक बस सेवा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नई बस रूटों की शुरुआत के बाद जहां लोगों को राहत की उम्मीद थी, वहीं अब स्थिति और खराब हो गई है। कई रूटों पर बसों की संख्या बेहद कम कर दी गई है, जिसके कारण बस स्टॉप पर यात्रियों की लंबी कतारें लग रही हैं।
गुरुवार की सुबह ऑफिस और कॉलेज जाने के समय तो हालात इतने बिगड़ गए कि कुछ बस स्टॉप पर यात्रियों को डेढ़-दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान बस आने पर उसमें चढ़ने की होड़ मच गई। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।
यात्रियों ने नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा कि ठाणे नगर परिवहन (टीएमटी) की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। एक यात्री ने कहा, “नई रूट शुरू करने का फायदा क्या, जब बसें ही समय पर नहीं चलतीं। रोज लेट होने से ऑफिस में डांट खानी पड़ती है।”
सम्बंधित ख़बरें
‘हमें न्याय की अपेक्षा है…’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद बोले आदित्य ठाकरे, ऑपरेशन टायगर से मची खलबली
Nashik: ओलावृष्टि और लू से घटा प्याज उत्पादन, लासलगांव मंडी में भाव बढ़े; निर्यात प्रतिबंध न लगाने की मांग
5 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठेंगे अन्ना हजारे! ‘RTI नियमों में बदलाव पर आर-पार’; CIC के साथ बैठक नाकाम
नागपुर दीक्षाभूमि अपडेट: भंते ससाई की छुट्टी, ट्रस्टी विलास गजघाटे संभालेंगे स्मारक समिति की कमान
कई स्टॉप पर यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। वहीं, कुछ बस ड्राइवरों का कहना है कि वाहनों की कमी और खराब प्रबंधन के कारण समय पर सेवाएं देना मुश्किल हो रहा है।
एक सामाजिक कार्यकर्ता का कहना है कि स्थानीय नागरिक संघटनों का आरोप है कि नगर निगम सिर्फ घोषणाएं करता है, लेकिन ग्राउंड लेवल पर कुछ नहीं बदलता। “ठाणे जैसे तेजी से बढ़ते शहर में सार्वजनिक परिवहन की रीढ़ ही कमजोर है। जब तक बसों की संख्या दोगुनी नहीं होगी, तब तक समस्या खत्म नहीं होगी।”
प्रशासन का कहना है कि फिलहाल नई बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू की गई है और जल्द ही रूटों पर अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी। लेकिन तब तक यात्रियों की मुश्किलें जारी रहने वाली हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि ठाणे जैसे शहर में जहां रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं, वहां सार्वजनिक परिवहन का मजबूत होना बेहद जरूरी है। अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो लोग निजी गाड़ियों का इस्तेमाल बढ़ाएंगे, जिससे ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों बढ़ेंगे। लोगों की एक ही मांग है कि बस सेवा को दुरुस्त किया जाए, बसों की संख्या बढ़ाई जाए और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया
Thane bus service broke the patience of passengers people are waiting for hours at the stop due to less buses people are angry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘हमें न्याय की अपेक्षा है…’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद बोले आदित्य ठाकरे, ऑपरेशन टायगर से मची खलबली
Jun 24, 2026 | 06:46 PMभारत से संबंध सुधारने को चीन तैयार, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद बदले सुर, इन मुद्दों पर बनीं सहमति!
Jun 24, 2026 | 06:29 PMNashik: ओलावृष्टि और लू से घटा प्याज उत्पादन, लासलगांव मंडी में भाव बढ़े; निर्यात प्रतिबंध न लगाने की मांग
Jun 24, 2026 | 06:28 PMRamayana Update: ‘रामायण हमारी धरोहर है’, रवि दुबे ने रामायण को लेकर दिया बड़ा अपडेट, फैंस से की खास अपील
Jun 24, 2026 | 06:28 PMराम मंदिर चंदा विवाद पर हिंदूवादियों का पलटवार, बोले- आस्था पर राजनीति बंद करे विपक्ष
Jun 24, 2026 | 06:27 PM5 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठेंगे अन्ना हजारे! ‘RTI नियमों में बदलाव पर आर-पार’; CIC के साथ बैठक नाकाम
Jun 24, 2026 | 06:25 PMAlliance Reality Show: 8 कपल्स, कई राज और भरोसे की परीक्षा, OTT पर आ रहा है धमाकेदार रियलिटी शो
Jun 24, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM











