- Hindi News »
- Politics »
- Congress Leader Umang Singhar Has Criticized Both The State And Central Governments For The Fertilizer Shortage And Black Marketing In Madhya Pradesh
‘किसानों पर बरसाई जा रही लाठियां…’,MP में खाद संकट पर उमंग सिंघार का हमला, केंद्रीय मंत्री पर आरोप
Umang Singhar: मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश में खाद कि किल्लत को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि बीजेपी के लिए किसान केवल वोट बैंक है।
- Written By: पूजा सिंह

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (सौजन्य सोशल मीडिया)
Leader of the Opposition Umang Singhar: मध्यप्रदेश में खाद की किल्लत से परेशान किसान कई जगहों पर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने खाद की किल्लत और कालबाजारी को लेकर प्रदेश और केंद्रीय सरकार पर जमकर हमला बोला है। उमंग सिंघार ने खाद मांगने पर किसानों पर लाठी बरसाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता उमंग सिंघार ने कहा कि, राज्य का किसान खाद के लिए परेशान है, उसको खाद नहीं मिल पा रही है। पिछले सालों के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि राज्य में खाद का मांग से ज्यादा का आवंटन किया गया, मगर वितरण नहीं हुआ। जितनी खाद आई, उतना वितरण ही नहीं किया गया। सरकारी बुलेटिन बताते हैं कि राज्य में खाद की कमी नहीं रही, मगर किसानों को नहीं मिली।
‘सरकार की वितरण व्यवस्था ठीक नहीं है’
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केंद्र सरकार के रसायन और खाद मंत्रालय की ओर से लोकसभा में दिए गए जवाब के हवाले से बताया कि वर्ष 2022 से 2025 तक राज्य को सरप्लस खाद मिली। इससे जाहिर है कि खाद की समस्या नहीं है, बल्कि वितरण व्यवस्था और प्रबंधन ठीक नहीं है। यही कारण रहा कि बीते तीन सालों में सरकार लगभग 14 लाख टन (एलएमटी) यूरिया और सात लाख टन (एलएमटी) डीएपी किसानों को नहीं बांट पाई।
सम्बंधित ख़बरें
गेहूं खरीदी में मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, देश में बना नंबर-1 राज्य; 102 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड खरीदी
ओंकारेश्वर में हरियाणा के श्रध्दालुओं से मारपीट करने वाले 6 कर्मचारी सस्पेंड, प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन
धार में बनेगा मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान; भोजशाला में की पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर, प्रशिक्षण शिविर में बस से पहुंचे भाजपा नेता
‘किसानों पर पुलिस लाठियां बरसा रही हैं’
उमंग सिंघार ने आरोप लगाते हुए कहा कि, प्रदेश में खाद की किल्लत से किसान सड़क पर हैं, लेकिन समाधान देने के बजाय मुख्यमंत्री मोहन यादव की पुलिस किसानों पर लाठियां बरसा रही हैं। सोचिए, जिस प्रदेश की अर्थव्यवस्था और रीढ़ किसान हैं, उन्हीं को खाद के लिए लाठियां झेलनी पड़ रही हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
केंद्र सरकार के आँकड़ों में खाद सरप्लस दिखाई गई, फिर किसानों तक खाद क्यों नहीं पहुँची? – पिछले तीन सालों में मध्यप्रदेश में 16.25 LMT यूरिया और 7.11 LMT DAP बची बताई गई।
– सरकारी आँकड़े कहते हैं कि प्रदेश में खाद की उपलब्धता हर साल खपत से ज़्यादा रही – यानी खाद बची हुई थी।
-फिर… pic.twitter.com/VpwkGev8G6 — Umang Singhar (@UmangSinghar) September 11, 2025
‘भाजपा किसानों को केवल वोट बैंक समझती’
मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और जेपी नड्डा तीनों नेताओं के पास राजनीति करने का समय है, चुनावी भाषणों के लिए समय है, लेकिन किसानों की समस्याओं का समाधान करने का समय नहीं है। क्या कारण है कि प्रदेश में हर साल खाद की समस्या गहराती है? क्या भाजपा सरकार किसानों को केवल वोट बैंक समझती है? किसान हमारी धरती का भगवान है। उसके पसीने से अन्न उगता है। और जब वही किसान खाद, पानी और न्यूनतम दाम के लिए तरस जाए तो यह सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है। भाजपा सरकार जवाब दे-किसानों को न्याय कब मिलेगा?
ये भी पढ़ें : राहुल बार-बार तोड़ते हैं सिक्योरिटी प्रोटोकॉल, बिना जानकारी चले जाते हैं विदेश, CRPF ने लिखा पत्र
शिवराज सिंह चौहान पर लगाए आरोप
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पंजाब घूम रहे हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के किसानों को भूल गए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव कांग्रेस की पहल पर स्कूटी बांट रहे हैं, लेकिन किसानों को खाद की बोरी भी बांट दी जाती तो वे आज बेहाल न होते। मध्यप्रदेश प्रदेश की पुलिस किसानों पर जिस तरह लाठियां बरसा रही है, वह गलत है। किसानों को खाद की जगह सिर्फ लाठियां मिल रही हैं।
Congress leader umang singhar has criticized both the state and central governments for the fertilizer shortage and black marketing in madhya pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के प्लेऑफ महामुकाबले में उतरने को बेताब बेंगलुरु, नोट कर लीजिए नॉकआउट स्टेज के ये चौंकाने वाले आंकड़े
May 25, 2026 | 07:17 PMगेहूं खरीदी में मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, देश में बना नंबर-1 राज्य; 102 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड खरीदी
May 25, 2026 | 07:12 PMतलाक के बाद फिर साथ दिखे Esha Deol और Bharat Takhtani, लंच आउटिंग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
May 25, 2026 | 07:09 PMपेपर लीक मामले पर विधायक बच्चू कडू का आक्रोशित बयान – हाथ काटने की मांग
May 25, 2026 | 07:02 PMहवा में पैराग्लाइडर से टकराया विमान, खौफनाक हादसे के बाद भी बच गई महिला की जान
May 25, 2026 | 06:53 PMपुणे में कल से अगले 14 दिनों तक रहेगा ‘कर्फ्यू’! प्रदर्शन और रैलियों पर पूरी तरह रोक, जानें क्या है वजह
May 25, 2026 | 06:46 PMगुरिंदरवीर सिंह के रिकॉर्ड से प्रभावित हुए आनंद महिंद्रा, बोले- भारत का नया ‘फ्लाइंग सिख’ तैयार
May 25, 2026 | 06:42 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













