-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Diwali Konkan Railway Announced To Run Special Trains From Lokmanya Tilak To Thiruvananthapuram And Sawantwadi Road
दिवाली पर यात्रियों के लिए तोहफा, कोंकण रेलवे चलाएगी अतिरिक्त विशेष ट्रेनें
- Written By: सोनाली चावरे
Mumbai News: दिवाली भीड़ से बचाने के लिए कोंकण रेलवे ने लोकमान्य तिलक से तिरुवनंतपुरम और सावंतवाड़ी रोड तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया। यात्रियों को सुविधा के लिए विस्तृत शेड्यूल जारी किया गया।

कोंकण रेलवे (pic credit; social media)
Konkan Railways: दिवाली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कोंकण रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए कई विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने साफ कहा है कि यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और इस बार त्योहार पर किसी को भीड़ या टिकट की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
लोकमान्य तिलक से तिरुवनंतपुरम तक विशेष ट्रेन
कोंकण रेलवे ने ट्रेन संख्या 01463/01464 लोकमान्य तिलक (टर्मिनस) – तिरुवनंतपुरम (साप्ताहिक विशेष) शुरू करने का ऐलान किया है। ट्रेन संख्या 01463 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 25 सितंबर से 27 अक्टूबर तक हर गुरुवार शाम 4 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 10:45 बजे तिरुवनंतपुरम पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 01464 तिरुवनंतपुरम से 27 सितंबर से 29 अक्टूबर तक हर शनिवार शाम 4:20 बजे चलेगी और तीसरे दिन दोपहर 1 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
किन-किन स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा
यह ट्रेन ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, कनकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, चिविम, करमाली, मडगांव, कारवार, गोकर्ण रोड, भटकल, उडुपी, मंगलुरु जंक्शन, कासरगोड, कोझिकोड, त्रिसूर, एर्नाकुलम, कोट्टायम, कोल्लम सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
सम्बंधित ख़बरें
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
शालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
साकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
सावंतवाड़ी रोड के लिए भी स्पेशल ट्रेन
इसके अलावा ट्रेन संख्या 01179/01180 लोकमान्य तिलक – सावंतवाड़ी रोड (साप्ताहिक विशेष) भी चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 01179 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 17 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर शुक्रवार सुबह 8:20 बजे रवाना होगी और रात 11 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 01180 17 अक्टूबर से 7 नवंबर तक हर शुक्रवार रात 10:20 बजे सावंतवाड़ी रोड से निकलेगी और अगले दिन सुबह लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।
यात्रियों के लिए खास सुविधा
इन विशेष ट्रेनों से लाखों यात्रियों को दिवाली पर बड़ी राहत मिलने वाली है। कोंकण रेलवे ने कहा है कि यात्रा से जुड़ी विस्तृत जानकारी और टिकट बुकिंग से संबंधित अपडेट उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
त्योहार के मौके पर जहां आमतौर पर लंबी वेटिंग लिस्ट और भीड़ यात्रियों की परेशानी बढ़ा देती है, वहीं इस बार कोंकण रेलवे की इन विशेष ट्रेनों से यात्रा आसान और आरामदायक होगी।
Diwali konkan railway announced to run special trains from lokmanya tilak to thiruvananthapuram and sawantwadi road
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM












