- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Ganesh Naik Attacks Shinde Before Thane Municipal Elections Says Ravan Ego Will Be Burnt
ठाणे मनपा चुनाव से पहले गणेश नाईक का शिंदे पर वार, बोले- रावण के अहंकार का होगा दहन
Thane News: वन मंत्री गणेश नाईक ने उपमुख्यमंत्री शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि ठाणे मनपा चुनाव में भाजपा अकेले मैदान में उतरेगी और रावण के अहंकार का दहन कर सत्ता पर कब्जा करेगी।
- Written By: सोनाली चावरे

वन मंत्री गणेश नाईक (pic credit; social media)
Thane Municipal Corporation Election: ठाणे महानगर पालिका चुनाव से पहले भाजपा ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। राज्य के वन मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता गणेश नाईक ने संकेत दिया है कि भाजपा इस बार ठाणे मनपा चुनाव किसी के साथ गठबंधन किए बिना अकेले लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि ठाणे में सत्ता पर कब्जा जमाने के लिए रावण के अहंकार का दहन करना होगा। यह बयान सीधे तौर पर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज के रूप में देखा जा रहा है।
भाजपा का मिशन ठाणे
गणेश नाईक ने कहा कि जिस तरह नवी मुंबई में पार्टी को सत्ता दिलाई गई, उसी तरह ठाणे मनपा पर भी भाजपा का कब्जा कराया जाएगा। विधानसभा चुनाव 2024 में शत-प्रतिशत सफलता के बाद भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अब मनपा चुनावों पर फोकस कर रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद नाईक को ठाणे जिले में पार्टी की ताकत बढ़ाने की खुली छूट दी है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी कार्रवाई; उस्मानपुरा में काटे गए 42 अवैध नल कनेक्शन, पानी चोरों में हड़कंप
वरिष्ठ आईएएस आस्तिक कुमार पांडे को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, सामाजिक न्याय मंत्रालय में बने निदेशक
घर का सपना होगा साकार! छत्रपति संभाजीनगर मनपा के विकास मेले में बैंकों ने दी गृह ऋण की पूरी जानकारी
छत्रपति संभाजीनगर में लगातार दूसरे दिन चला मनपा का अतिक्रमण हटाओ अभियान, बेगमपुरा इलाके में मची खलबली
शिंदे पर सीधा हमला
हालांकि नाम नहीं लिया, लेकिन नाईक का इशारा साफ था। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को रावण जैसे अहंकार का दहन करना होगा। यह टिप्पणी सीधे तौर पर शिंदे गुट पर हमला माना जा रहा है। नाईक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए साफ कहा कि यदि युति में भाजपा को सम्मानजनक सीटें नहीं दी गईं तो गठबंधन का विरोध करने वाला पहला व्यक्ति वे होंगे।
जनता दरबार और संगठन सुदृढ़ीकरण
गणेश नाईक पिछले कुछ महीनों से ठाणे शहर पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। वे यहां तीन बार जनता दरबार लगा चुके हैं और स्थानीय समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया है। संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा ने संदीप लेले को जिला अध्यक्ष की कमान दी है, जिनके नेतृत्व में पार्टी को पहले भी सफलता मिल चुकी है।
भाजपा का चुनावी शंखनाद
कार्यशाला में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी मांग की कि भाजपा को अकेले चुनाव लड़ना चाहिए। नाईक ने इस मौके पर चुनावी शंखनाद करते हुए कहा कि ठाणे मनपा में भाजपा का महापौर बनाने का समय आ गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा – क्या आप तैयार हैं? जिस पर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।
इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि भाजपा ठाणे में शिंदे गुट के सामने सीधी चुनौती खड़ी करने जा रही है और आने वाले चुनाव बेहद रोचक होने वाले हैं।
Ganesh naik attacks shinde before thane municipal elections says ravan ego will be burnt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Traffic Challan से सावधान, एक क्लिक में खाते से उड़ गए पैसे, ICICI ने जारी किया बड़ा अलर्ट
May 15, 2026 | 03:03 AMAaj Ka Rashifal: मिथुन को मिलेगा दाम्पत्य सुख और वृश्चिक के घर आएगी खुशहाली, जानें अपनी राशि का हाल
May 15, 2026 | 12:30 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार, धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से चटाई धूल
May 14, 2026 | 11:24 PMकेरल में 18 मई को सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, सेंट्रल स्टेडियम में होगा भव्य समारोह
May 14, 2026 | 11:18 PMकोलकाता के डीसीपी शांतनु सिन्हा अरेस्ट, सोना पप्पू सिंडिकेट मामले में ED की कार्रवाई
May 14, 2026 | 11:07 PMपूर्व सांसद आनंद परांजपे की 14 साल बाद शिवसेना में घर वापसी, एनसीपी से दिया इस्तीफा, शिंदे गुट में हुए शामिल
May 14, 2026 | 11:03 PMMP News: पुलिस का ‘तेरा तुझको अर्पण’ अभियान, 1000 से ज्यादा लोगों को वापस मिले उनके खोए हुए फोन
May 14, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM














