-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- 70 Buses Stopped Sudden Strike Service Disrupted Routes Passengers Distressed
Nagpur: 70 आपली बसों के पहिए रुके, अचानक हड़ताल, कई रूट्स पर सेवा बाधित, यात्री हुए हालाकान
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: नागपुर में गुरुवार को अचानक बस डिपो में हंगामा मच गया और अचानक ही बस चालकों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया। बसों की इस अचानक हड़ताल के कारण बस सेवाएं प्रभावित हुई।

आपली बस की हड़ताल (सौजन्य-नवभारत)
Bus Protest in Nagpur: नागपुर में गुरुवार की सुबह आपली बस के खापरी डिपो में उस समय अचानक हंगामा खड़ा हो गया जब बस चालकों ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की घोषणा कर दी। अचानक बस चालकों की इस घोषणा से सकते में आए प्रबंधन ने परिवहन सेवाओं को बदस्तूर जारी रखने का प्रयास तो किया किंतु अनिश्चितकालिन हड़ताल के कारण 70 बसों के पहिए रुक गए।
फलस्वरूप कई रूट की सेवाएं बाधित हुईं जिससे यात्री हलाकान हो गए। चालकों ने दृढ़ संकल्प व्यक्त किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक वे काम बंद आंदोलन जारी रखेंगे। इस हड़ताल के कारण सिटी में परिवहन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होने की जानकारी राकां के कार्याध्यक्ष श्रीकांत शिवणकर ने दी।
चेतावनी देते ही हड़बड़ाया प्रशासन
एक ओर जहां खापरी डिपो पर बस चालकों ने हड़ताल जारी रखी वहीं दूसरी ओर जिला कार्याध्यक्ष कामगार सेल के विवेक वानखेड़े और सलाहकार राकेश घोसेकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल परिवहन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे उपायुक्त राजेश भगत से मिलने पहुंचा। साथ ही अन्य अधिकारियों का भी इस घटना पर ध्यानाकर्षित कराया गया। प्रतिनिधि मंडल ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
चालकों ने नागपुर महानगरपालिका पत्र जा.क्र./ 293/2025 और परिवहन विभाग के 9 जुलाई 2021 के पत्र का संदर्भ देते हुए कहा है कि कामगार आयुक्त और महानगरपालिका के अधिकारियों के साथ हुई चर्चा में 15 दिनों के भीतर वेतन देने का आश्वासन दिया गया था किंतु प्रशासन द्वारा 2024 की अधिसूचना के अनुसार अभी भी वेतन नहीं दिया गया है। कामगारों के रुख को देखते हुए उपायुक्त भगत ने एक सप्ताह के भीतर भुगतान करने का आश्वासन दिया जिसके बाद आंदोलन खत्म किया गया।
यह भी पढ़ें – CM फडणवीस के दूत बनकर आए मंत्री सावे, मराठाओं के बाद OBC में भी दौड़ी खुशियों की लहर, खत्म हुआ अनशन
इस तरह हैं चालकों की मांगें
- मेंटेनेंस स्टाफ को वेतन कानून 2024 के अनुसार एरियर्स और बढ़ा हुआ वेतन लागू किया जाए।
- वर्ष 2017 से 2022 और 2024 से 2025 की पीएल की बकाया राशि चालकों को तत्काल दी जाए।
- जिन कर्मचारियों की ग्रेच्युटी रोकी गई है उन्हें शासन के नियमानुसार 7 दिनों के भीतर ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाए।
- वर्ष 2017 से पीएफ की राशि पीएफ खातों में जमा नहीं की गई है जो कि कानूनन एक अपराध है। इस राशि को तत्काल जमा किया जाए।
- नागपुर से अन्य राज्यों में स्थानांतरित किए गए मेंटेनेंस स्टाफ के तबादलों को तत्काल रोका जाए।
- प्रत्येक माह की 1 से 10 तारीख के भीतर सभी कर्मचारियों को नियमानुसार वेतन भुगतान किया जाए।
70 buses stopped sudden strike service disrupted routes passengers distressed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














