IND-PAK मुकाबले का बायकॉट, पूर्व क्रिकेटर ने खोला मोर्चा, कहा- नहीं देखूंगा मैच

Manoj Tiwary on Asia Cup: पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने पहलगाम हमले के विरोध में भारत-पाक मैच का बहिष्कार किया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के चलते पाकिस्तान से क्रिकेट नहीं होना चाहिए।
IND-PAK मुकाबले का बायकॉट, पूर्व क्रिकेटर ने खोला मोर्चा, कहा-नहीं देखूंगा मैच
मनोज तिवारी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Manoj Tiwary on IND vs PAK Match: एशिया कप की शुरुआत हो चुकी है। भारत ने इस टूर्नामेंट में बड़ी जीत के साथ आगाज किया है। वहीं अब एशिया कप में भारत का पाकिस्तान से 14 सितंबर को सामना होगा। इस मुकाबले से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने एक दावा किया है कि वो भारत-पाकिस्तान का मैच नहीं देखेंगे।

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने दावा किया है कि वह इस मैच का बहिष्कार करेंगे और वे भारत-पाक के बीच होने वाले इस महत्वपूर्ण मैच का लाइव प्रसारण नहीं देखेंगे। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम एशिया कप में 14 सितंबर को आमने-सामने होगी। इस मैच पर पूरी दुनिया की नजरें रहने वाली हैं। इस मैच को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच जितनी दीवानगी देखने को मिल रही है, उतना ही विवाद भी बढ़ता जा रहा है।

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के साथ खेलना अनुचित

पूर्व क्रिकेटर और बंगाल सरकार में मंत्री मनोज तिवारी ने इस मैच के बहिष्कार का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना अनुचित है, क्योंकि यह हमारे लोगों के बलिदान का अपमान है। खिलाड़ी बीसीसीआई के अनुबंध के कारण चुप रहते हैं, लेकिन केंद्र सरकार और बीसीसीआई को इस मैच की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

हावड़ा में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारत-पाक के बीच मैच क्यों हो रहा है। यह मैच नहीं होना चाहिए था। पाकिस्तान से आतंकी आते हैं और हमारे निर्दोष लोगों को मारकर चले जाते हैं। इसीलिए, पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के साथ मैच खेलने का सवाल नहीं उठता है।

हमें पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पता है कि उनके यहां के आतंकी भारत में आतंक फैलाने का काम करते हैं, क्या वे उनका सफाया नहीं कर सकते हैं। हमारी केंद्र सरकार क्या कर रही है, क्या वे इतनी जल्दी पहलगाम आतंकी घटना को भूल गए। हमारे निर्दोष लोगों को मारा गया। ऐसे में जब तक पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देना बंद नहीं करता है, हम उनके साथ मैच नहीं खेल सकते हैं।

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि 14 सितंबर को मैं भारत-पाक के बीच होने वाले मैच को नहीं देखूंगा। मैं पूर्ण रूप से इस मैच का बहिष्कार करता हूं। एशिया कप में भारत-पाक छोड़ बाकी सभी मैच शेड्यूल के अनुसार होने चाहिए। लेकिन, भारत-पाक मैच पर पाबंदी होनी चाहिए।(आईएएनएस)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com