- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Pandit Joshi Hospital Server Down Patients Trouble
Thane News: सर्वर डाउन, सिस्टम फेल, पंडित जोशी सरकारी अस्पताल में मरीज परेशान
Pandit Joshi Hospital: मीरा-भाईंदर के पंडित जोशी सरकारी अस्पताल में सर्वर डाउन होने से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फेल हो रहा है, जिससे मरीज घंटों कतार में खड़े रहते हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे

Pandit Joshi hospital server down (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mira Bhayandar Hospital Issue: मीरा-भाईंदर शहर के लाखों नागरिकों की सेहत का जिम्मा उठाने वाला भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी (टेंबा) सरकारी अस्पताल आज गंभीर अव्यवस्था का शिकार हो चुका है। मीरा-भाईंदर का यह एकमात्र सरकारी अस्पताल मरीजों के लिए जीवनरक्षक बनने के बजाय परेशानी और पीड़ा का केंद्र बनता जा रहा है।
अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले हर मरीज को पहले बारकोड के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इसके बाद ओटीपी आने पर ही केस पेपर तैयार होता है, लेकिन हकीकत यह है कि अस्पताल का सर्वर अक्सर डाउन रहता है। इसके कारण मरीजों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ता है। बुजुर्ग, महिलाएं और गंभीर रोगी भी इस अव्यवस्था से अछूते नहीं हैं।
जरूरतमंद मरीज इलाज कराए बिना ही वापस लौटने को मजबूर
सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। तकनीकी खराबी के चलते कई गरीब और जरूरतमंद मरीज इलाज कराए बिना ही वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं। सरकारी अस्पताल होने के बावजूद आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लिए यह सुविधा अब बेकार साबित हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जुन्नर में मातम: खेत के गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत, बल्लालवाड़ी इलाके में पसरा सन्नाटा
म्हाडा घोटाला: नगर नियोजन विभाग का बिल्डरों पर हंटर, 168 लोगों की सुनवाई के बाद बड़ी कार्रवाई
नासिक शहर के वाडिया अस्पताल के पास वाली गली खोलने की मांग, मराठा महासंघ और व्यापारियों ने प्रशासन को घेरा
मीरा रोड हमला: ‘ लोन वुल्फ ’ एंगल से ATS की जांच तेज, ISIS कनेक्शन के संकेत
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी जानी चाहिए
पूर्व नगरसेवक ओमप्रकाश गाड़ोदिया ने कहा कि “मीरा-भाईंदर का यह एकमात्र सरकारी अस्पताल है। यहां वसई-विरार से भी मरीज उपचार के लिए आते हैं। मरीजों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है, लेकिन अक्सर सर्वर डाउन होने की वजह से बहुत परेशानी होती है। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी जानी चाहिए।”
डिजिटल मिशन के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी (टेंबा) अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर व मुख्य सर्जन डॉ. जाफर तड़वी ने कहा कि “पिछले 8 दिनों से इंटरनेट की समस्या चल रही है, पहले इंटरनेट की सेवा अच्छी चल रही थी। इस पर हम ध्यान दे रहे हैं। सरकार के डिजिटल मिशन के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाता है, जिससे मरीजों का पूरा डेटा सुरक्षित रहता है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी जाती है।
Pandit joshi hospital server down patients trouble
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खुल गया है होर्मुज का रास्ता? युद्ध के बीच पहली बार निकला जापानी तेल टैंकर, क्या अब टलेगा ऊर्जा संकट
Apr 28, 2026 | 06:43 PMPM मोदी और BCCI का नॉर्थ-ईस्ट को बड़ा तोहफा, हाई-टेक क्रिकेट एकेडमी का हुआ उद्घाटन, अब घर बैठे निखरेगा टैलेंट
Apr 28, 2026 | 06:40 PMFestival List: शनि जयंती और गंगा दशहरा के साथ मई में पड़ रहे प्रमुख तीज-त्योहारों की तारीख समेत लिस्ट नोट करें
Apr 28, 2026 | 06:34 PMमीरा रोड हमले का ISIS कनेक्शन आया सामने, जानें कौन है आरोपी जैब जुबेर अंसारी और क्या था उसका मिशन
Apr 28, 2026 | 06:34 PMबीड के सांसद बजरंग सोनवणे की कार का एक्सीडेंट, बाइक सवार गंभीर; मस्साजोग में चुनाव तनाव के बीच हुआ हादसा
Apr 28, 2026 | 06:34 PMदूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार स्पॉट हुईं Deepika Padukone, केयरिंग अंदाज में दिखे रणवीर सिंह
Apr 28, 2026 | 06:32 PMगलत सोच से परेशान हैं? अपनाएं ये 5 अचूक उपाय, जिंदगी बदल जाएगी, प्रेमानंद महाराज का दिव्य मार्गदर्शन
Apr 28, 2026 | 06:29 PMवीडियो गैलरी

काशी में PM मोदी का मेगा शो! 6332 करोड़ की सौगात और ‘नारी शक्ति’ का हुंकार, बदल जाएगा पूर्वांचल
Apr 28, 2026 | 01:43 PM
Pappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM















