Festival List: शनि जयंती और गंगा दशहरा के साथ मई में पड़ रहे प्रमुख तीज-त्योहारों की तारीख समेत लिस्ट नोट करें

Festival List May: मई महीने में शनि जयंती और गंगा दशहरा जैसे प्रमुख तीज-त्योहार पड़ रहे हैं। यहां जानिए इन सभी महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों की सही तारीख और पूरी लिस्ट।
May 2026 Festival List
मई 2026 व्रत-त्योहार (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

May 2026 Festival List:  जल्द ही मई महीना आने वाला है। धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से मई महीना बहुत ही खास रहने वाला है। मई महीने की शुरुआत में ही बुद्ध पूर्णिमा का पावन त्योहार मनाया जाएगा।

माह के मध्य में शनि जयंती और माह के अंत में गंगा दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं इसी महीने में तेलुगु हनुमान जयंती भी मनाई जाएगी। इसलिए मई के माह को दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों के लिहाज से शुभ माना जा रहा है। आइए ऐसे में जान लेते हैं मई के सभी व्रत-त्योहारों के बारे में।

मई 2026 व्रत-त्योहार

  • 1 मई 2026- बुद्ध पूर्णिमा, चण्डिका जयंती, चित्रा पूर्णिमा और वैशाख पूर्णिमा, कूर्म जयंती - शुक्रवार
  • 2 मई 2026- नारद जयंती और ज्येष्ठ माह का आरंभ- शनिवार
  • 5 मई 2026- एकदंत संकष्टी- मंगलवार
  • 9 मई 2026- मासिक कृष्ण जन्माष्टमी और कालाष्टमी - शनिवार
  • 12 मई 2026- तेलुगु हनुमान जयंती- मंगलवार
  • 13 मई 2026- कृष्ण परशुराम द्वादशी और अपरा एकादशी- बुधवार
  • 14 मई 2026- गुरु प्रदोष व्रत- गुरुवार
  • 15 मई 2026- वृषभ संक्रान्ति और मासिक शिवरात्रि- शुक्रवार
  • 16 मई 2026- शनि जयंती, वट सावित्री व्रत, मासिक कार्तिगाई, दर्श अमावस्या और ज्येष्ठ अमावस्या- शनिवार
  • 18 मई 2026- रोहिणी व्रत- सोमवार
  • 20 मई 2026- वरदा चतुर्थी- बुधवार
  • 21 मई 2026- अधिक स्कन्द षष्ठी- गुरुवार
  • 23 मई 2026- अधिक मासिक दुर्गाष्टमी- शनिवार
  • 25 मई 2026- गंगा दशहरा- सोमवार
  • 27 मई 2026- अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी और पद्मिनी एकादशी- बुधवार
  • 28 मई 2026- गुरु प्रदोष व्रत- गुरुवार
  • 30 मई 2026- पूर्णिमा व्रत- शनिवार
  • 31 मई 2026- ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा- रविवार

मई महीने के मुख्य त्योहार

  • वैशाख बुद्ध पूर्णिमा

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत खास महत्व है। वैशाख मास में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को वैशाख बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इसे बौद्ध धर्म में भी अत्यंत शुभ दिन माना जाता है। कहते हैं कि बुद्ध पूर्णिमा पर महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था। साथ ही, इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान बताया गया है। इस बार बुद्ध पूर्णिमा 1 मई, शुक्रवार के दिन पड़ रही है।

  • अपरा एकादशी

हिंदू धर्म में एकादशी का खास महत्व बताया गया है। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को अपरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने का खास महत्व बताया गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस बार 13 मई बुधवार के दिन अपरा एकादशी का व्रत किया जाएगा।

  • गुरु प्रदोष व्रत

प्रदोष व्रत का हिंदू धर्म में खास महत्व है। हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष में प्रदोष व्रत किया जाता है। मई के महीने में ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 14 मई, गुरुवार के दिन पड़ रही है। ऐसे में इसी दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि अगर गुरुवार को यह व्रत पड़े तो इसे गुरु प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com