- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Mira Road Attack Ats Lone Wolf Probe Isis Connection Investigation Mumbai
मीरा रोड हमला: ‘ लोन वुल्फ ’ एंगल से ATS की जांच तेज, ISIS कनेक्शन के संकेत
- Written By: आंचल लोखंडे
ATS Investigation Mumbai: मीरारोड चाकूबाजी मामले में एटीएस ने जांच तेज कर दी है और इसे संभावित लोन वुल्फ आतंकी हमला मानते हुए आईएसआईएस कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

terror investigation (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mira Road Attack ISIS Link: मीरारोड के नया नगर इलाके में सोमवार तड़के हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ता ( ए टी एस ) ने अब इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है और इसे संभावित अकेला भेड़िया (लोन वुल्फ) आतंकी हमले के रूप में परखा जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी जैब जुबैर अंसारी (31) को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसे ठाणे जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 4 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि यह वारदात मीरारोड पूर्व स्थित वोकहार्ट अस्पताल के पीछे अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास सोमवार सुबह करीब 4 बजे हुई थी। उस समय ड्यूटी पर मौजूद दो सुरक्षा गार्ड, राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो रमेश सेन पर आरोपी ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था।
हमले से पहले पूछे धार्मिक सवाल
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले वहां पहुंचा और पास की मस्जिद का रास्ता पूछा। कुछ देर बाद लौटकर उसने एक गार्ड से उसका धर्म पूछा और फिर अचानक हमला कर दिया। इसके बाद वह सुरक्षा केबिन में गया, जहां दूसरे गार्ड से ‘कलमा’ पढ़ने को कहा। असमर्थ रहने पर उस पर भी हमला किया गया। दोनों घायल गार्डों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
प्लेटफॉर्म टिकट होने पर भी 500 रुपये का जुर्माना, वीडियो वायरल होते ही रेलवे के खिलाफ नेटीजंस ने छेड़ी जंग
कारगिल से कन्याकुमारी तक रिकॉर्ड दौड़, ठाणे पहुंचे अल्ट्रा रनर कार्तिक जोशी, रोजाना 70 से 80 Km दौड़ रहें हैं
नाला सफाई सिर्फ 35% पूरी, भिवंडी मनपा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप; मुख्यमंत्री से जांच की मांग
9 साल बाद भी अधूरी सूर्या जलापूर्ति योजना, अब अगस्त 2026 तक जलाशय तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य
घर से मिले संदिग्ध दस्तावेज
जांच के दौरान आरोपी के घर से आईएसआईएस से जुड़े कथित हस्तलिखित नोट्स और कट्टरपंथी सामग्री बरामद होने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, एक नोट में आरोपी ने आतंकी संगठन में शामिल होने की इच्छा जताते हुए इस हमले को अपने लक्ष्य की दिशा में “ पहला कदम ” बताया है।
शिक्षित, विदेश में रहा आरोपी
अधिकारियों ने बताया कि जैब जुबैर अंसारी विज्ञान में स्नातक है और कई वर्षों तक अमेरिका में रह चुका है, जहां उसका परिवार अभी भी निवास करता है।
एटीएस की गहन जांच जारी
एटीएस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, खासतौर पर यह जानने के लिए कि क्या आरोपी ने अकेले ही इस हमले की योजना बनाई या इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क का हाथ है। इस घटना ने एक बार फिर शहरी क्षेत्रों में कट्टरपंथ और ‘ अकेला भेड़िया ’ हमलों के खतरे को उजागर कर दिया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि मीरारोड में हुआ हमला प्रारंभिक जांच के आधार पर “स्व-उग्रपंथीकरण” ( सेल्फ रेडिकलाइजेशन) का मामला प्रतीत होता है। एटीएस इसकी गहराई से जांच कर रही है, इसमें एनआईए की मदद भी ली जाएगी।
बीजेपी नेता किरीट सोमैया और विधायक मेहता ने की घायलों से मुलाकात
इसी दौरान बीजेपी नेता किरीट सोमैया और विधायक नरेंद्र मेहता ने अस्पताल में जाकर घायल सुरक्षा गार्डों के तबियत का जायजा लिया। सोमैया ने बताया कि हमले में घायल राजकुमार मिश्रा की तबीयत में सुधार हो रहा है, लेकिन वह अभी भी बेहोशी की हालत में है। हिंदुओं में दहशत निर्माण करने के उद्देश्य से यह हमला किया गया है। पिछले कुछ वर्षों से महाराष्ट्र में जिहादी और आतंकी मानसिकता में वृद्धि हुई है। इन्हें बाहर से टेरर फंडिंग की जा रही है।
ये भी पढ़े: ठाणे में महायुति में टकराव तेज, बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता ने प्रताप सरनाईक पर लगाया भूमि कब्जे का आरोप
विधायक मेहता ने कहा कि मीरा -भाईंदर में इससे पूर्व भी कई आपराधिक घटनाएं घटित हुई हैं, लेकिन पहली बार किसी घटना की जांच में एटीएस शामिल हुई है। इससे यह मामला गंभीर लग रहा है।इसके तार कहीं और जुड़े हो सकते हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि अपराधियों का कोई धर्म नहीं होता। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने शहर में शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।
Mira road attack ats lone wolf probe isis connection investigation mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM मोहन यादव ने 900 एमएसएमई यूनिट को दिए 360 करोड़, कहा- सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा मध्य प्रदेश
Jun 14, 2026 | 02:11 PM8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से सैलरी में बंपर उछाल, जानिए 3.83 फिटमेंट का असली गणित
Jun 14, 2026 | 02:11 PMपाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 02:09 PMकोका अभयारण्य के बफर क्षेत्र में 5 वर्षीय नर भालू की मौत, वन्यजीव संघर्ष की आशंका
Jun 14, 2026 | 02:07 PM2027 में भारत आएगी हुंडई की ये धाकड़ हैचबैक, ADAS और लग्जरी फीचर्स से है लैस; SUVs भी पड़ेंगी फीकी
Jun 14, 2026 | 02:03 PMAbhishek Banerjee Case: हस्ताक्षर मिलान विवाद मामला, आज CID के सामने पेश होंगे अभिषेक बनर्जी
Jun 14, 2026 | 02:01 PMMP News: पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी! मां ने दो बच्चों के साथ खाया जहर; महिला की मौत
Jun 14, 2026 | 01:59 PMवीडियो गैलरी

कौन हैं धीरज सेठ? जिन्हें मिली भारतीय सेना की कमान, जानें उनके अहम योगदान- VIDEO
Jun 14, 2026 | 12:22 PM
बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM














