-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Mbvv Police Officers Honored For Outstanding Work In August
Thane News: अगस्त में उत्कृष्ट कार्य करने वाले MBVV पुलिस अधिकारी सम्मानित
- Written By: आंचल लोखंडे
MBVV Police Officers Honored:मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत कार्यरत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अगस्त माह में अपराधों के सफल अनावरण पर पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने प्रशंसा की।

अगस्त में उत्कृष्ट कार्य करने वाले MBVV पुलिस अधिकारी स (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mira Road: मीरा – भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत कार्यरत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अगस्त माह में अपराधों के सफल अनावरण पर पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किए। यह सम्मान मासिक अपराध समीक्षा बैठक में दिया गया।
प्रथम स्थान:मानिकपुर पुलिस
मानिकपुर पुलिस ने 1।50 करोड़ रुपए मूल्य के सोने-चांदी की चोरी का पर्दाफाश किया। आरोपी ज्योति मोहन भानुशाली ने पुरुष का भेष धरकर शिकायतकर्ता के घर से गहने चुराए थे। पुलिस ने सोने-चांदी के गहने पूरी तरह बरामद कर लिए। इस कार्य के लिए दत्तात्रय सराक, संतोष मदने, धनंजय चौधरी, गोविंद केंद्र, विकास राजपूत और अविराज कुराडे को सम्मानित किया गया।
दूसरा स्थान: काशीमीरा पुलिस
काशीमीरा पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार और नशीले पदार्थों के लेन-देन के सुराग उजागर किए। आरोपी के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं। इस उपलब्धि पर राहुल राख, विजयेंद अंबावडे, विलास कुटे, ओमकार कोवे और शकील पठान को सम्मानित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में दर्दनाक हादसा: सोते समय चॉल की गैलरी गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, 2 घायल; इलाका खाली कराया
ठाणे: कांग्रेस ने शुरू की Reel For Roads प्रतियोगिता, टूटी हुई सड़कों की रील बनाएं और अनोखे इनाम पाएं
ठाणे कोस्टल रोड निर्माण: 13.45 KM कॉरिडोर का 75% फाउंडेशन पूरा, छह लेन कॉरिडोर बदलेगा सफर की तस्वीर
विधानसभा में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का ऐलान, ‘सेवन इलेवन’ से जमीन वापस लेकर आदिवासी परिवारों को देगी सरकार
तीसरा स्थान:पेल्हार पुलिस
पेल्हार पुलिस ने तांबे के कच्चे माल की चोरी का मामला सुलझाकर आरोपी गिरफ्तार किए और 6।50 लाख रुपए का माल तथा ट्रक बरामद किया। इस उपलब्धि पर जितेंद्र वनकोटी, दिलीप राख, शकील शेख, रमेश वाघचौरे और तुकाराम भोपाले को सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़े: आरक्षण के लिए तिरमाली समुदाय का नंदी बैल के साथ मार्च, अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग
चौथा स्थान :वालिव पुलिस
वालिव पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अल्फाज़ इदरीस खान को गिरफ्तार किया और चार चोरी के ऑटो रिक्शा बरामद किए। इस कार्य के लिए दिलीप घुगे, विश्वासराव बाबर, शैलेश पाटिल, किरण म्हात्रे और बालकुटे को सम्मानित किया गया। अगस्त माह की इन उल्लेखनीय उपलब्धियों से पुलिस आयुक्तालय की अपराध अनावरण क्षमता और पुलिस अधिकारियों की सतर्कता उजागर होती है।
Mbvv police officers honored for outstanding work in august
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हम मंदिर में देने जाते हैं, लेने नहीं…रामटेक मंदिर बिल में मानदेय के प्रावधान पर वरुण सरदेसाई की तीखी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 04:31 PMबांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के बायोडाटा पर विवाद, सदस्यता की तारीख पर उठे सवाल
Jul 11, 2026 | 04:31 PMकश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
Jul 11, 2026 | 04:29 PMनागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
Jul 11, 2026 | 04:25 PMअमरावती मनपा के 43 करोड़ के सफाई टेंडर पर विधान परिषद में हंगामा, जांच के आदेश
Jul 11, 2026 | 04:25 PMपुणे जहरीली शराब कांड विधानसभा में गूंजा, 22 मौतों पर CID जांच जारी; 3 साल में 269 करोड़ की अवैध शराब जब्त
Jul 11, 2026 | 04:22 PMMP में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’! खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका
Jul 11, 2026 | 04:17 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














