Thane: भाईंदर में तेंदुए का हमला, घायलों का पूरा इलाज खर्च उठाएगा वन विभाग

Leopard Attack In Mira Bhayandar: भाईंदर में तेंदुए के हमले से 7 लोग घायल हुए। वन मंत्री गणेश नाईक ने घटनास्थल का दौरा कर घायलों के इलाज का पूरा खर्च वन विभाग द्वारा वहन करने की घोषणा की।
Ganesh Naik
वन मंत्री गणेश नाईक (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mira Bhayandar News In Hindi: शहर के बीचोंबीच तेंदुए के हमले से फैली दहशत के बीच शनिवार को राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक भाईंदर पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि तेंदुए के हमले में घायल नागरिकों के इलाज का पूरा खर्च वन विभाग वहन करेगा।

उन्होंने भाईंदर पूर्व स्थित बी पी रोड की पारिजात बिल्डिंग में घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद संजीव नाईक व स्थानीय विधायक नरेंद्र मेहता भी मौजूद थे। निरीक्षण के बाद मंत्री ने कहा कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि तेंदुआ संभवतः संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान से निकलकर घोड़बंदर-नवघर गांव तक मैंग्रोव जंगलों के रास्ते रिहायशी इलाके तक पहुंचा।

शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे तेंदुए के रिहायशी परिसर में घूमने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसी दौरान पारिजात बिल्डिंग स्थित फ्लैट नंबर 101 में घुसे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया था।

वन विभाग वहन करेगा खर्च

घायलों का इलाज पं। भीमसेन जोशी टेंबा अस्पताल में जारी है। मंत्री नाईक और विधायक मेहता ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की, उन्हें सांत्वना दी और आश्वस्त किया कि इलाज से जुड़ा हर खर्च वन विभाग द्वारा वहन किया जाएगा उन्हें 50-50 हजार रुपए के धनादेश दिए, साथ ही कहा कि घायलों में जो नौकरी पेशा हैं उनके दैनिक आर्थिक नुकसान की भरपाई भी सरकार करेगी।

6 घंटे तक प्लास्टिक सर्जरी

मुंबई के केईएम हॉस्पिटल में भाईंदर में तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल दो लोगों की छह घंटे तक प्लास्टिक सर्जरी की गई। शुक्रवार को तेंदुए ने एक घर में घुसकर एक ही परिवार के उसदस्यों समेत 7 लोगों को घायल कर दिया था। डॉक्टरों ने कहा है कि दोनों मरीज अभी स्थिर हैं। इस हमले में सबसे गंभीर रूप से 22 साल की अंजलि टाक घायल हुई थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com