नागरिकों से अपील: गड़बड़ी दिखे तो तुरंत करें शिकायत, चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

Municipal Elections: संभाजीनगर मनपा चुनाव में गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई होगी। शिकायत में देरी करने वाले अधिकारियों पर सख्त कदम उठेंगे। आयुक्त जी. श्रीकांत ने प्रशासन की पूरी तैयारी का भरोसा दिलाया।
Sambhajinagar Municipal Corporation Elections, G. Srikanth
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Municipal Corporation elections G. Srikanth: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव में किसी भी प्रकार की गडबडी की शिकायत मिलने पर प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी। शिकायत को अनदेखी कर कार्रवाई करने में विलंब करने वाले चुनाव से संबंधित किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। शहर के नागरिक चुनाव के दरमियान कोई भी गड़बड़ी होती है तो तत्काल प्रशासन के पास शिकायत करें।

उस शिकायत पर तत्काल दखल लेकर कार्रवाई की जाएगी। यह भरोसा मनपा आयुक्त जी। श्रीकांत ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में शहर वासियों को दिलाया। मनपा चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियों पर उन्होंने आयोजित प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी दी। तब उन्होंने साफ कहा कि प्रशासन मनपा चुनाव को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। जी. श्रीकांत ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मनपा चुनाव के लिए प्रभाग वाईज मतदान केंद्रों का गठन कर दिया गया है।

प्रशासक जी। श्रीकांत ने दी जानकारी

कुल 29 प्रभागों के लिए 363 इमारतों में 1264 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रभाग नंबर 5 में सबसे अधिक 58 मतदान केंद्र रहेंगे। इसके बाद प्रभाग 26 में 56, प्रभाग 28 में 55 तथा प्रभाग 6 और प्रभाग 14 में 51-51 मतदान केंद्र होंगे। यह जानकारी मनपा आयुक्त तथा प्रशासक जी. श्रीकांत ने दी। महानगरपालिका चुनाव की आचार संहिता लागू हो चुकी है और अंतिम मतदाता सूची भी प्रकाशित कर दी गई है। 20 दिसंबर तक प्रभाग वाईज मतदान केंद्र तय करने के निर्देश थे। उसी के अनुसार शनिवार को सभी 29 प्रभागों के लिए मतदान केंद्र निश्चित किए गए। ये मतदान केंद्र कुल 363 इमारतों में संचालित होंगे।

प्रभाग वार मतदान केंद्र और इमारतों की संख्या

प्रभाग क्रमांक मतदान केंद्र इमारतें
1 49 11
2 40 10
3 42 14
4 48 12
5 58 15
6 51 14
7 37 9
8 44 13
9 46 8
10 42 12
11 36 7
12 44 14
13 45 14
14 51 19
15 40 10
16 42 13
17 35 19
18 36 14
19 37 10
20 40 8
21 39 13
22 46 15
23 42 12
24 38 9
25 46 13
26 56 16
27 43 9
28 55 22
29 36 8
कुल 1264 363
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com