मनपा चुनाव की आचार संहिता से Pune MHADA लॉटरी स्थगित, 2.15 लाख आवेदक परेशान

Pune Municipal Corporation Election की आचार संहिता के चलते म्हाड़ा पुणे बोर्ड की 4,186 घरों की लॉटरी स्थगित हो गई है, जिससे 2.15 लाख आवेदकों का घर का सपना और मुश्किल में पड़ गया है।
MHADA
महाडा (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Pune News In Hindi: पुणे के आम नागरिकों का अपने घर का सपना एक बार फिर अधर में लटक गया है। महाड़ा के पुणे बोर्ड द्वारा घोषित 4,186 घरों की लॉटरी अब महानगर पालिका चुनाव की आचार संहिता के कारण स्थगित कर दी गई है।

यह प्रक्रिया तकनीकी कारणों से पहले ही तीन बार टाली जा चुकी थी, लेकिन अब आचार संहिता लागू होने से इसका ड्रा निकलना असंभव लग रहा है। इस देरी से उन 2 लाख 15 हजार आवेदकों में भारी निराशा है, जिन्होंने सितंबर माह से ही करोड़ों रुपये की अमानत राशि म्हाड़ा के पास जमा कर रखी है।

अब झेलनी पड़ रही आर्थिक तंगी

बता दें कि पुणे बोर्ड ने 20 प्रतिशत समावेशी योजना और 15 प्रतिशत एकीकृत योजना के तहत मनपा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 4,186 घरों के लिए सितंबर में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की थी।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वे चुनाव आयोग से अनुमति लेने का प्रयास कर रहे है, ताकि लॉटरी प्रक्रिया पूरी की जा सके, लेकिन नियमों के अनुसार इसकी संभावना बेहद कम है, आवेदकों की सबसे बड़ी चिता उनके फंसे हुए पैसों को लेकर है। कई परिवारों ने कर्ज लेकर या अपनी जमापूजी से डिपॉजिट भरा था, अब ड्रा में देरी होने से उन्हें आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है।