-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Rtmnu Audit Report 22 Crore Unaccounted Funds High Level Committee
नागपुर यूनिवर्सिटी में बड़ा घोटाला! 22.76 करोड़ का हिसाब गायब, सीनेट ने बनाई उच्च स्तरीय जांच समिति
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur University Accounts: आरटीएमएनयू में 22.76 करोड़ का हिसाब गायब; सीनेट ने जांच को उच्च स्तरीय समिति बनाई। ऑडिट में गंभीर गड़बड़ी और अनियमितताएं उजागर।

नागपुर यूनिवर्सिटी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
RTMNU Audit Issue: राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी में बुक्स ऑफ अकाउंट्स और पार्टी वाइज आउटस्टैंडिंग बैलेंस के बीच अंतर एक बार फिर जांच के दायरे में आ गया है। 2024-25 के ऑडिट में अग्रिम, जमावर्ती और अनुदान में बड़ा अंतर मिला है। शनिवार को सीनेट की बैठक में इस मामले पर सदस्य एड. मनमोहन बाजपेयी के नेतृत्व में उच्च स्तरीय समिति बनाने का निर्णय लिया गया।
समिति निधि के बीच अंतर और यदि कोई गड़बड़ी मिली तो उसकी जांच करेगी। ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार एडवांस हेड के तहत 22.76 करोड़ की रकम अभी भी बकाया है। यानी निधि तो खर्च हुई है, लेकिन कहां खर्च की गई, इसका पता ही नहीं है। ऑडिटर्स ने नोट किया कि इन एडवांस की पार्टी वाइज डिटेल्स और एजिंग एनालिसिस वेरिफिकेशन के लिए उपलब्ध नहीं कराई गई थी।
प्रकरण की पड़ताल जारी
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि कई डिपॉजिट बैलेंस बिना किसी मिलान के लंबे समय से बकाया हैं। इस हालत में ऐसे बैलेंस की जांच करें और उसका सही इस्तेमाल किया जाए। वहीं 22.36 लाख जिन्हें अखर्चित अनुदान के तौर पर दिखाया गया था, असल में नियमित अनुदान से जुड़े थे, जहां खर्च पहले ही हो चुका था, जिससे लायबिलिटी को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
नागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
समय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
उत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
यह भी पढ़ें – नागपुर-पुणे में ‘गुजरात पैटर्न’ अपनाएगी BJP! मुंबई में नहीं लेगी रिस्क, बड़े पैमाने पर ‘काटछाट’ तय
इस पर विवि के अकाउंट विभाग की ओर से बताया गया कि पार्टी वाइज मैनुअल रिकॉर्ड बनाए जाते हैं, लेकिन पिछले वर्षों से बैलेंस को आगे ले जाने के कारण गड़बड़ियां हुई हैं। पूरे प्रकरण की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही अपडेटेड लिस्ट दी जाएगी।
खेल विभाग के हिसाब में गड़बड़ी
एड. बाजपेयी ने बताया कि 22.76 करोड़ बकाया का हिसाब कई वर्षों से पेंडिंग है। कुछ हिसाब तो 22 वर्ष से भी ज्यादा पुराने हैं, जिनका पता ही नहीं चल रहा है कि कहां खर्च किये गये। विवि को बार-बार पत्र लिखने के बावजूद उचित कार्रवाई भी नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मामले गंभीर गड़बड़ियों और संभावित भ्रष्टाचार की ओर इशारा करते हैं, जिसमें खेल विभाग भी शामिल है, जहां अग्रिम राशि तो ली गई लेकिन अकाउंट सेटल नहीं किए गए।
बाजपेयी ने कहा कि हालांकि पहले एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, लेकिन ऐसी गड़बड़ी किसी एक व्यक्ति का काम नहीं हो सकती और इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। बाजपेयी ने कहा कि यह मामला 1-1.5 करोड़ का नहीं है, बल्कि पूरे 22 करोड़ से ज्यादा बकाया का है। विवि ने मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया।
Rtmnu audit report 22 crore unaccounted funds high level committee
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Pradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
Jul 02, 2026 | 03:37 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












