Pune Fake Liquor: अवैध शराब के दो रैकेट ध्वस्त, 12 लाख का माल जब्त

Illegal Liquor Racket: पुणे में राज्य उत्पादन शुल्क विभाग ने नकली और मिलावटी शराब के दो गिरोहों पर छापा मारकर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 12 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त किया।
Fake Liqour
पुणे में मिली नकली शराब (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Pune News In Hindi: अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ अभियान तेज करते हुए राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की पुणे टीम ने दो अलग-अलग छापेमारी में भारी सफलता हासिल की है। विभाग ने नकली देशी शराब और डिफेंस सेवाओं के नाम पर बेची जा रही विदेशी शराब के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस पूरी कार्रवाई में विभाग ने 12 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त किया है। राज्य उत्त्पादन शुल्क के आयुक्त डॉ। राजेश देशमुख, सह-आयुक्त (प्रवर्तन एवं सतर्कता) प्रसाद सुर्वे, और पुणे संभाग के विभागीय उपायुक्त सागर धोमकर के आदेशानुसार और अधीक्षक अतुल कानडे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

सूचना पर फ्लाइंग स्क्वाड-3 ने परिसर में छापा मारा

पहली बड़ी कार्रवाई चाकण-शिक्रापुर रोड पर शेलपिपलगाव के पास एक टिन शेड में की गई। खुफिया जानकारी के आधार पर फ्लाइंग स्क्वाड-3 ने वहां छापा मारा, जहां से 'टैंगो पंच' की 7.440 नकली सीलबद बोतलें (मूल्य 3.60 लाख रुपये) बरामद हुई।

इस मामले में वाहिद साजिद शेख को हिरासत में लिया गया। वहीं, दूसरी कार्रवाई कुरुली फाटा और होटल भक्तिशा में हुई, जहां डिफेंस सर्विस के नकली लेबल वाली विदेशी शराब बेची जा रही थी। यहां से दिलीप अक्कलवाड और अरविंद नया को गिरफ्तार किया गया। जांच में पुष्टि हुई है कि जब्त शराब पूरी तरह बनावटी व हानिकारक थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com