- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- 74 Employees Transferred After Working Same Place For Years Complaints Received
वर्षों से एक ही स्थान पर थे कार्यरत, मिलीं शिकायतें 74 कर्मचारियों का स्थानांतरण
Thane News: वर्ष 2017 से एक ही विभाग में कार्यरत 74 कर्मचारियों को अन्य विभागों में स्थानांतरित कर दिया है। स्थानांतरित सभी कर्मचारियों को तत्काल नए विभाग में कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

वर्षों से एक ही स्थान पर थे कार्यरत (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhiwandi: भिवंडी निजामपुर नगर निगम के प्रशासक एवं आयुक्त अनमोल सागर ने महाराष्ट्र सरकारी कर्मचारी स्थानांतरण विनियमन एवं सरकारी कर्तव्य पालन में विलंब निवारण अधिनियम, 2005 की धारा 4 के अनुसार, वर्ष 2017 से एक ही विभाग में कार्यरत 74 कर्मचारियों को अन्य विभागों में स्थानांतरित कर दिया है। आयुक्त अनमोल सागर द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्थानांतरित सभी कर्मचारियों को तत्काल नए विभाग में कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया है। गौरतलब हो कि, भिवंडी निजामपुर नगर निगम में लिपिक के पद पर कार्यरत कई कर्मचारी वर्षों से एक ही विभाग में कार्यरत थे।
इस संबंध में आयुक्त को कई नागरिकों, पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से शिकायतें प्राप्त हुई थीं। विभागाध्यक्षों का स्थानांतरण एक निश्चित अवधि में होता है, लेकिन उस विभाग के लिपिक वर्षों से एक ही डेस्क पर या एक ही विभाग में कार्यरत थे। मनपा सेवा शर्त के अनुसार, प्रत्येक कर्मचारी को अपनी सेवा अवधि के दौरान विभिन्न विभागों का काम सीखना आवश्यक होता है।
स्थानांतरित कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी
इसी के अनुरूप, 2017 से पहले से एक ही विभाग में कार्यरत कर्मचारियों का अन्य विभागों में स्थानांतरण किया गया है। आयुक्त अनमोल सागर ने स्थानांतरित कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। यदि वे अपने नए स्थान पर ड्यूटी ज्वाइन नहीं करते अथवा स्थानांतरण रद्द करने या संशोधित करने के लिए राजनीतिक और गैर-राजनीतिक दबाव डालते हैं। उक्त जानकारी मनपा स्थापना विभाग सहायक आयुक्त अजीत महाडिक ने दी है।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
Thane Borivali Underground Tunnel Project ने पकड़ी रफ्तार, घोड़बंदर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू
नीले ड्रम के बाद हरे ड्रम का कहर! पति और भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, एक महीने बाद मिली लाश
ये भी पढ़े: ‘गौरी-गणपति’ के लिए बाजार में रौनक, गौरी को अर्पित की जाने वाली 16 सब्जियों का अपना विशेष महत्व
पार्किंग विवाद में कांस्टेबल की पिटाई
उधर दुसरी एक घटना में भिवंडी में एक पुलिसकर्मी की पिटाई की घटना घटी है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की आधी रात को कोनगांव पुलिस स्टेशन से ड्यूटी के बाद घर लौटते समय पुलिस कांस्टेबल सुनील पाटिल बारिश के कारण कल्याण बाईपास रोड पर वेल्डिंग ऑटो गैरेज शेड के नीचे खड़े थे। पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार एक अज्ञात चालक ने पुलिस कर्मचारी सुनील पाटिल से पार्किंग को लेकर बहस की। अज्ञात व्यक्ति ने अपने को एक ट्रैफ़िक पुलिसकर्मी बताकर तीन साथियों के साथ कांस्टेबल की पिटाई कर दी।
74 employees transferred after working same place for years complaints received
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में बढ़ रही आत्महत्याएं: चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े! 24 घंटे में 3 ने लगाई फांसी, एक ने खाया जहर
May 18, 2026 | 08:25 AMलड़कियों की खामोशी ही होगी शादी की हां, तालिबान के नए ‘फैमिली लॉ’ ने छीनी महिलाओं की आवाज; जानें पूरा मामला
May 18, 2026 | 08:20 AMसागर में रहली थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला, पुलिस पर रिश्वत मांगने और प्रताड़ना के गंभीर आरोप
May 18, 2026 | 08:16 AMबिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक
May 18, 2026 | 08:10 AMAshok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
May 18, 2026 | 08:01 AMआसमान से बरस रहे आग के गोले! 44.4 डिग्री ने बढ़ाई मुसीबत, नागपुर में जनजीवन गर्मी से अस्त-व्यस्त
May 18, 2026 | 07:57 AMआज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
May 18, 2026 | 07:52 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














