कामठी में गणेशोत्सव की धूम, विसर्जन घाट का निरीक्षण करने पहुंचे DCP कदम

Nagpur News: महाराष्ट्र में ग्रामीण इलाकों में गणेशोत्सव की धूम है।पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। नागपुर डीसीपी अनिकेत कदम ने कामठी के विसर्जन घाट का निरीक्षण किया।
nagpur-kampthi-ganeshotsav-police-arrangement-cleanliness
विसर्जन घाट का निरीक्षण करते डीसीपी निकेतन कदम (फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Ganeshotsav: नागपुर के कामठी नगर सहित ग्रामीण इलाकों में गणेशोत्सव की धूम मची हुई है। आस्था व श्रद्धा के साथ नागरिक मिलजुलकर गणेशोत्सव मनाने में व्यस्त है। पर्व को लेकर स्थानीय पुलिस व प्रशासन दोनों पूरी तरह से सजग दिखाई दे रहे है।

जोन 5 के उपायुक्त अनिकेत कदम के द्वारा गणेशोत्सव के मद्देनजर शहर सहित ग्रामीण इलाकों में तगड़ा पुलिस बंदोबस्त लगाया गया है। वहीं रात्रि के समय भी पुलिस टीम थाना सीमा क्षेत्र अंतर्गत गश्त कर रही है। वहीं प्रशासन की ओर से नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। जिसमें सफाई व पेयजल व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है।

देखते ही देखते गणेशोत्सव के 4 दिन समाप्त हो गए। आगामी 6 सितंबर शनिवार अनंत चतुर्दशी के समीप आते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन दोनों ही गणेश विसर्जन को लेकर तैयारियों में जुट गया है।

गणेश विसर्जन हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को शाम परिमंडल 5 के उपायुक्त निकेतन कदम ने छावनी क्षेत्र के गणेश विसर्जन घाट (महादेवघाट) का निरीक्षण दौरा किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों व कर्मियों सहित कामठी नगर परिषद व छावनी परिषद के लोग प्रमुखता से मौजूद रहे।

जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश

गणेश विसर्जन अवसर पर महादेव घाट पर आने वाले वाहनों पार्किंग, पंडाल की व्यवस्था, निर्माल्य पात्र, गणेश मूर्तियों के विसर्जन की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि को लेकर डीसीपी कदम ने उपस्थित जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान व असुविधा श्रद्धालुओं को ना हो इस ओर गंभीरता से ध्यान देने पर उन्होंने जोर दिया। उनके दौरे के अवसर पर छावनी परिषद सहित कामठी व येरखेड़ा परिसर के कई जनप्रतिनिधी भी मौजूद थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com