- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Mbmc Mangrove Illegal Construction Demolition
मानवाधिकार आयोग के आदेश की अनदेखी के बाद MBMC ने की अवैध निर्माण तोड़क कार्रवाई
Mangrove Protection: मानवाधिकार आयोग के आदेशों की अनदेखी के बाद मीरा-भाईंदर मनपा ने मैंग्रोव बाधित क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। सरकार के पत्र के बाद प्रशासन ने तोड़क कार्रवाई की।
- Written By: आंचल लोखंडे

Illegal Construction (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mira Bhayander: राज्य मानवाधिकार आयोग के स्पष्ट निर्देशों की लंबे समय तक अनदेखी करने के बाद, मीरा-भाईंदर मनपा को मैंग्रोव बाधित क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण पर मंगलवार को कार्रवाई करनी पड़ी। खाड़ी और मैंग्रोव क्षेत्र में गैर-कानूनी निर्माण के खिलाफ अक्टूबर 2024 में आयोग द्वारा दिए गए आदेशों के बावजूद मनपा ने महीनों तक कोई कदम नहीं उठाया।
हैरानी की बात यह है कि उसी समय मनपा प्रशासन ने खुद आयोग के समक्ष रॉयल गार्डन बार, एक तबेला और दो अन्य अवैध निर्माण हटाने का एफिडेविट दाखिल किया था। आयोग ने मनपा को यह कार्रवाई तीन महीने के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए थे, लेकिन समयसीमा समाप्त होने के बाद भी ज़मीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आयोग के आदेश पर अब तक क्या कार्रवाई की
बाद में यह मामला सरकार के संज्ञान में लाया गया। 3 फरवरी 2026 को सरकार के नगर विकास विभाग ने मनपा आयुक्त को कड़ा पत्र लिखकर पूछा कि आयोग के आदेश पर अब तक क्या कार्रवाई की गई। सरकारी पत्र के बाद प्रशासन पर दबाव बढ़ा और मंगलवार को मनपा ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की।
सम्बंधित ख़बरें
पुलिस नौकरी का झांसा देकर 1.27 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद
नेशनल पार्क में तेंदुए की शिकार ! वन्य जीवों की खाल और अंगों की तस्करी, 6 आरोपी गिरफ्तार
नीचे ट्रेन, ऊपर बुलेट ! रेलवे ट्रैक पर लॉन्च हुआ सबसे भारी पोर्टल बीम
मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में कनेक्टिविटी बनी बड़ी चुनौती! बस, पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग
ये भी पढ़े: Mumbai News: सशक्तिकरण के लिए समृद्धि ग्रुप एवं जीतो की पहल, घाटकोपर में सड़क मैराथन
प्रशासनिक लापरवाही
इस घटना ने यह सवाल उठाया है कि अगर सरकार पत्र नहीं लिखती, तो क्या मनपा प्रशासन मानवाधिकार आयोग के आदेशों को अनदेखा करता रहता? यह मामला न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि बिना सरकारी दबाव के नियम-कानून लागू करने में मनपा कितनी गंभीरता दिखाती है।
Mbmc mangrove illegal construction demolition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
10 मिनट में 160 बम… लेबनान में इजरायल का ‘हवाई तांडव’, हिज्बुल्लाह के 100 ठिकानों को किया जमींदोज
Apr 08, 2026 | 08:17 PMनोएडा में पार्टी करने गए छात्र की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत; NCR में इस तरह का तीसरा हादसा
Apr 08, 2026 | 08:10 PMवैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा ईशान किशन और ऋषभ पंत का खास रिकॉर्ड, मुंबई इंडियंस के खिलाफ की थी विस्फोटक बल्लेबाजी
Apr 08, 2026 | 08:07 PMरेलवे का समर गिफ्ट; तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन शुरू, बिलासपुर-गोंदिया रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण
Apr 08, 2026 | 08:02 PMपरमाणु बम नहीं, ये है ईरान का ‘असली हथियार’! रूस के इस खुलासे से दुनिया में हड़कंप, कहा- कांप रही है दुनिया
Apr 08, 2026 | 07:58 PMAFC Women’s Championship में भारतीय अंडर-20 महिला टीम ने चीनी ताइपे को हराया, क्वार्टरफाइनल की उम्मीदें जिंदा
Apr 08, 2026 | 07:48 PMबिहार में नई सरकार की कवायद तेज! इस्तीफे से पहले CM नीतीश का दिल्ली दौरा; मोदी-शाह के साथ अहम मुलाकात
Apr 08, 2026 | 07:45 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














