- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Tolani Maritime Institute Basketball Pole Accident Student Death 2026
‘बेटे की पढ़ाई के लिए लिया था 20 लाख का कर्ज’, पुणे के बास्केट बॉल पोल हादसे में मौत के बाद छलका पिता का दर्द
- Written By: अनिल सिंह
Tolani Maritime Institute Pune: पुणे के तोलानी कॉलेज में बास्केटबॉल पोल गिरने से छात्र विशाल की मौत। पिता ने 20 लाख कर्ज लेकर भरी थी फीस। बेटे की मौत के बाद पिता का छलका दर्द।

Tolani Maritime Institute Pune Basketball Accident (फोटो क्रेडिट-X)
Tolani Maritime Institute Pune Basketball Accident: पुणे के तलेगांव दाभाडे स्थित प्रसिद्ध तोलानी मैरिटाइम इंस्टीट्यूट (TMI) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शैक्षणिक जगत को झकझोर दिया है। कॉलेज के मैदान में बास्केटबॉल खेलते समय लोहे का भारी खंभा गिरने से 20 वर्षीय छात्र विशाल वर्मा की मौत हो गई। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या के रहने वाले विशाल मरीन इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र थे। इस घटना के बाद मृतक के परिवार ने कॉलेज प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसे ‘संस्थागत हत्या’ करार दिया है।
रविवार शाम को विशाल वर्मा हमेशा की तरह मैदान में अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान बास्केटबॉल बोर्ड का एक भारी लोहे का खंभा अचानक उखड़ गया और सीधे विशाल के सिर पर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि विशाल लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। आरोप है कि दुर्घटना के बाद विशाल लगभग 40 मिनट तक होश में थे और मदद की गुहार लगा रहे थे, लेकिन करोड़ों की फीस लेने वाले संस्थान के पास उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए न तो एम्बुलेंस तैयार थी और न ही कोई ड्राइवर उपलब्ध था।
पिता का छलका दर्द
विशाल के पिता बाबूराम वर्मा अपने बेटे की मौत की खबर सुनकर टूट गए हैं। उन्होंने रोते हुए बताया, “मैंने खेती-बाड़ी और भारी संघर्ष के बीच 20 लाख रुपये का कर्ज लेकर विशाल की फीस भरी थी। उसे अयोध्या से पुणे इसलिए भेजा था ताकि वह एक मरीन इंजीनियर बनकर परिवार का भविष्य संवारे, लेकिन कॉलेज की लापरवाही ने सब कुछ छीन लिया।” विशाल एक पदक विजेता खिलाड़ी और मेधावी छात्र थे, जिनसे पूरे परिवार की उम्मीदें जुड़ी थीं।
सम्बंधित ख़बरें
प्याज के गिरते दामों पर किसान का अनोखा विरोध, कहा- खेती नहीं चल रही तो गांजा की खेती की इजाजत दें
UP में गोल्ड मेडलिस्ट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा, साथी ने ही दिया वारदात को अंजाम
चंद्रपुर में कलयुगी मां ने 2 लाख में बेचे अपने ही मासूम बच्चे, नवजात को बेचने की साजिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार
सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस एनकाउंटर में ढेर, मां ने की बुलडोजर एक्शन की मांग
ये भी पढ़ें- पुश-अप कर रहे छात्र के ऊपर गिरी बास्केटबॉल रिंग, मौत से मचा हड़कंप, Pune के कॉलेज में खौफनाक हादसा
जंग लगे उपकरण और सुरक्षा ऑडिट पर सवाल
विशाल के परिवार और साथी छात्रों का दावा है कि मैदान पर लगे लोहे के खंभे पिछले 15 वर्षों से न तो रंगे गए थे और न ही उनकी मरम्मत की गई थी। खंभों की नींव पूरी तरह जंग खा चुकी थी, जिससे यह हादसा हुआ। विशाल की बहन सुनीता वर्मा ने संस्थान की आपातकालीन सेवाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतने बड़े कॉलेज में समय पर एम्बुलेंस न मिलना शर्मनाक है। विशाल के भाई ने इस संबंध में पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, हालांकि परिवार का आरोप है कि अभी तक औपचारिक एफआईआर दर्ज करने में देरी की जा रही है।
न्याय की मांग और शैक्षणिक आक्रोश
इस दुखद घटना ने पुणे के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के सुरक्षा मानकों की पोल खोल दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या खेल के मैदानों और प्रयोगशालाओं का सुरक्षा ऑडिट केवल कागजों तक सीमित है? छात्र संगठनों और विशाल के परिवार ने मांग की है कि कॉलेज प्रशासन विशाल की पूरी फीस वापस करे और परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उठाए। साथ ही, संस्थान के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।
Pune tolani maritime institute basketball pole accident student death 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमेरिका के ओमाहा कोर्ट ने नाबालिग के शोषण मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को सुनाई 10 साल की सजा
May 31, 2026 | 10:24 AMमहाराष्ट्र का बड़ा फैसला, गोंदिया मानव-वन्यजीवों की गतिविधियों पर अब AI की नजर; ग्रामीणों को मिलेगा अलर्ट
May 31, 2026 | 10:14 AMPM Modi Mann Ki Baat: आज सुबह 11 बजे PM मोदी करेंगे ‘मन की बात’, 134वें एपिसोड को करेंगे संबोधित
May 31, 2026 | 10:12 AMमुंबई के ‘पे एंड यूज’ शौचालयों पर बीएमसी सख्त, 90 दिनों में सुधार नहीं तो रद्द होगा ठेका
May 31, 2026 | 10:03 AMबारिश में देरी पड़ी भारी, गोंदिया में जल संकट की आहट; प्रकल्पों में सिर्फ 22.67% पानी शेष
May 31, 2026 | 10:00 AMविधान परिषद चुनाव: महाविकास आघाड़ी के हर्षजीत देशमुख ने भरा नामांकन, यशोमति ठाकुर बनीं कांग्रेस पर्यवेक्षक
May 31, 2026 | 09:57 AMTrump Chicago Mayor: शिकागो के मेयर ने ट्रंप को कहा ‘क्रूर तानाशाह’, पलटवार में ट्रंप ने उन्हें बताया ‘बेकार’
May 31, 2026 | 09:55 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














