सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस एनकाउंटर में ढेर, मां ने की बुलडोजर एक्शन की मांग

Ghaziabad Surya Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने ढेर कर दिया है। इस पर सूर्या की मां का बड़ा बयान सामने आया है।
Police Encounter in Surya Murder Case
सूर्या हत्याकांड का आरोपी ढेर (सौजन्य-एक्स)
Published on: 
Updated on: 

Police Encounter in Surya Murder Case: गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड को लेकर गाजियाबाद में हलचल मची हुई है। सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंडर में ढेर कर दिया है। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। बकरीद के दिन (28, मई) को सूर्या की चाकू से गोंदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैला हुआ था। पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

गाजियाबाद में सूर्य की मां सरोज ने कहा, मैंने तो बस एक ही आदमी का एनकाउंटर देखा है। लेकिन मैं असद की तस्वीर देखना चाहती हूं। तस्वीर देखने के बाद ही मुझे तसल्ली मिलेगी। बाकी लोगों का एनकाउंटर भी इसी तरह होना चाहिए। सात लोगों ने मेरे बेटे के साथ ऐसा किया। सबके घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए।

DCP धवल जायसवाल ने घटना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, 28 मई को एक घटना हुई थी, जिसमें सूर्य चौहान को असद नाम के एक व्यक्ति ने चाकू मार दिया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके परिवार की शिकायत के आधार पर, पुलिस थाने में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने 50 हजार रुपये का रखा था इनाम

खोड़ा थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, और तुरंत कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना का मुख्य आरोपी असद फरार था, और पुलिस टीम ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आज, पुलिस टीम को सूचना मिली कि असद खोड़ा थाना क्षेत्र में अपने कुछ दोस्तों से मिलने जा रहा है और उनसे कुछ पैसे लेकर भागने की योजना बना रहा है।

बाइक पर आते दिखा असद

इस सूचना के आधार पर, पूरी टीम ने पूरे इलाके की सघन तलाशी ली और जगह-जगह चेकपॉइंट लगाए। इसी क्रम में, असद और उसका एक दोस्त बाइक पर यहां आते हुए दिखाई दिए। गाजियाबाद पुलिस टीम ने उन्हें रोकने और चेतावनी देने की कोशिश की, लेकिन रुकने के बजाय, उन्होंने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में, पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें असद को गोली लग गई।

गोलीबारी में कांस्टेबल घायल

असद को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस गोलीबारी के दौरान, हमारा एक कांस्टेबल भी घायल हो गया और उसे भी अस्पताल ले जाया गया है। असद की बाइक बरामद कर ली गई है, और जिस पिस्तौल से उसने गोली चलाई थी, वह भी बरामद कर ली गई है। पुलिस पूरी घटना की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com