PM Modi Mann Ki Baat: आज सुबह 11 बजे PM मोदी करेंगे 'मन की बात', 134वें एपिसोड को करेंगे संबोधित

PM Modi Mann Ki Baat 134th Episode: पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे 'मन की बात' के 134वें एपिसोड को संबोधित करेंगे। पिछले एपिसोड में डिजिटल इतिहास की अनोखी पहल पर हुई थी चर्चा।
PM Modi's Mann Ki Baat: PM Modi to host 'Mann Ki Baat' today at 11 AM; will address the 134th episode.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

National Archives Abhilekh Patal Portal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज  सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें एपिसोड को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम पूरे ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) और सरकार के आधिकारिक डिजिटल चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। इसका पिछला एपिसोड 27 अप्रैल को प्रसारित हुआ था। पिछले एपिसोड में प्रधानमंत्री ने 'नेशनल आर्काइव्स ऑफ इंडिया' के एक अनोखे डिजिटल डेटाबेस पर प्रकाश डाला था।

नेशनल आर्काइव्स ऑफ इंडिया की पहल

यह डाटाबेस एक विशेष 'अभिलेख पटल पोर्टल' के माध्यम से तैयार किया गया है, जिसके जरिए भारत के इतिहास से जुड़े 20 करोड़ से भी ज्यादा अनमोल दस्तावेजों तक पहुंचा जा सकता है। 'अभिलेख पटल पोर्टल' नेशनल आर्काइव्स ऑफ इंडिया की एक पहल है। इसका उद्देश्य अभिलेखीय रिकॉर्ड के अपने विशाल भंडार को जनता के लिए सिर्फ एक क्लिक पर आसानी से उपलब्ध कराना है। इस प्लेटफॉर्म पर संस्था द्वारा संरक्षित लगभग 10 करोड़ फाइलों से संबंधित संदर्भ सामग्री मौजूद है।

अतीत को तकनीकी से जोड़ने पर जोर

अपने पिछले रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के एपिसोड को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने लोगों को उनके अतीत से जोड़ने में तकनीक की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज के इस तेजी से बदलते दौर में तकनीक हमारे जीवन का एक बहुत बड़ा हिस्सा बन गई है। आज हम अपने अतीत को वर्तमान से जोड़ने में तकनीक के चमत्कारों को देख रहे हैं। इस दिशा में हाल ही में हुई एक प्रगति ने शिक्षा और इतिहास के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बहुत खुश किया है।

20 करोड़ दस्तावेज डिजिटाइज

उन्होंने कहा कि अभी कुछ ही दिन पहले नेशनल आर्काइव्स ऑफ इंडिया ने एक विशेष पोर्टल पर एक अनोखा डेटाबेस साझा किया है। इस संस्था ने 20 करोड़ से भी ज्यादा अनमोल दस्तावेजों को डिजिटाइज करके उन्हें सार्वजनिक कर दिया है। इनमें से कुछ दस्तावेज बहुत ही दिलचस्प हैं जैसे 7वीं सदी की 'गिलगित पांडुलिपियां', जो भोजपत्र पर लिखी गई हैं। यहां आपको 8वीं सदी का एक और दिलचस्प ग्रंथ, 'श्री भुवलय' भी मिलेगा। संख्याओं पर आधारित यह ग्रंथ एक ग्रिड के रूप में है। ये भी पढ़ो- भतीजे का नहीं होने दिया इलाज… अस्पताल की रिपोर्ट देख भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- राज्य प्रशासन डाल रहा दबाव

केरल की छात्रा संजना फिलो चाको की चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम की 12वीं कक्षा की छात्रा संजना फिलो चाको के बारे में भी बात की थी। संजना ने फ्रांस के बोर्डो में आयोजित 'यूरोपियन गर्ल्स मैथमेटिकल ओलंपियाड' 2026 में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। गणित में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली संजना, चार सदस्यों वाली उस भारतीय टीम का हिस्सा थीं, जिसका चयन एक कठिन और कई चरणों वाली राष्ट्रीय चयन प्रक्रिया के बाद किया गया था।

एजेंसी इनपुट के साथ...

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com