-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmc Pay And Use Toilets Cleanliness Upgrade Mumbai Deadline
मुंबई के ‘पे एंड यूज’ शौचालयों पर बीएमसी सख्त, 90 दिनों में सुधार नहीं तो रद्द होगा ठेका
- Written By: अपूर्वा नायक
BMC Pay And Use Toilets Cleanliness: सार्वजनिक शौचालयों की खराब स्थिति पर बीएमसी ने सख्ती दिखाई है। ‘पे एंड यूज’ शौचालय संचालकों को 90 दिनों के भीतर स्वच्छता में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।

BMC पब्लिक टॉयलेट अपग्रेड (सौ. सोशल मीडिया )
BMC Pay And Use Toilets Cleanliness Upgrade: मुंबई में सार्वजनिक शौचालयों की गुणवत्ता सुधारने के लिए बीएमसी ने सख्त रुख अपनाया है। मनपा में सभागृह नेता गणेश खणकर की अध्यक्षता हुई बैठक में ‘पे एंड यूज’ शौचालयों का संचालन करने वाली संस्थाओं को 90 दिनों के भीतर स्वच्छता, रखरखाव और मूलभूत सुविधाओं में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी के साथ ही सभी शौचालयों में फीडबैक सिस्टम और आईओटी आधारित दुर्गंध निगरानी व्यवस्था अनिवार्य की गई है। मनपा की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समयावधि में मानक पूरे नहीं करने वाले संचालकों के ठेका रद्द किए जा सकते हैं।
बता दें कि केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की स्वच्छ, सुरक्षित और नागरिक केंद्रित सार्वजनिक शौचालयों की संकल्पना के अनुरूप उत्तर मुंबई क्षेत्र में ‘पे एंड यूज’ सार्वजनिक शौचालयों का संचालन करने वाली संस्थाओं की समीक्षा बैठक शनिवार को परिमंडल-7 कार्यालय में आयोजित की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
गढ़चिरौली में फर्जी नक्सली बैनर का भंडाफोड़: दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक छत्तीसगढ़ का निवासी!
यह भाजपा बनाम भारत की लड़ाई है, अभिनंदन मोर्चा में गरजे उद्धव, मुंबई की सड़कों पर जुटा ऐतिहासिक जनसैलाब
मुंबई के विकास को मिलेगी रफ्तार, बीएमसी जुटाएगी 9,500 करोड़ रुपए का बॉन्ड; देश का सबसे बड़ा नगर निगम बॉन्ड
ग्राम विकास मंत्री की कार्यप्रणाली पर हाईकोर्ट सख्त: 1 साल से लंबित अपील पर 3 सप्ताह में फैसला लेने का आदेश!
रखरखाव में सुधार जरूरी
मनपा में सभागृह नेता गणेश खणकर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उपायुक्त घनकचरा प्रबंधन किरण दिघावकर, परिमंडल सात के उपायुक्त मनीष, नगरसेवक सिद्धांत शर्मा, आर दक्षिण की सहायक आयुक्त आरती गोलेकर, आर मध्य के सहायक आयुक्त प्रफुल्ल तांबे, घनकचरा प्रबंधन व अनुरक्षण विभाग के अधिकारी और विभिन्न सार्वजनिक शौचालयों का संचालन करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में यह पाया गया कि कई सार्वजनिक शौचालयों में मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता और रखरखाव के स्तर में सुधार की आवश्यकता है। इस संबंध में सभागृह नेता गणेश खणकर ने कहा कि ऐसे शौचालयों में तत्काल सुधार कार्य किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
सभी शौचालय संचालकों को सुधार तय करने दिए निर्देश
सभी शौचालय संचालकों को आगामी तीन महीनों के भीतर टूटे हुए कमोड, फिटिंग्स व अन्य सामग्री बदलने, क्षतिग्रस्त दरवाजों, खिड़कियों की मरम्मत करने, खराब टाइल्स व कलैडिंग को दुरुस्त करने, रंग-रोगन व सौंदर्गीकरण करने और स्वच्छता व रखरखाव के मानकों में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
इसके अतिरिक्त सभी सार्वजनिक शौचालयों में नागरिक फीडबैक प्रणाली लागू करना, प्रति घंटे सफाई का रिकॉर्ड रखना, सप्ताह में कम से कम एक बार विशेष गहन सफाई अभियान चलाना और दुर्गंध नियंत्रण के लिए ‘गंधवेच’ नामक आईओटी आधारित दुर्गंध निगरानी प्रणाली स्थापित करना अनिवार्य किया गया है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai Water Metro को मिली रफ्तार, पहली इलेक्ट्रिक फेरी पहुंची शहर; 16 नए जलमार्गों पर चलेगी सेवा
तो की जाएगी वैकल्पिक व्यवस्था
बैठक में संबंधित विभागों के सहायक आयुक्तों को सभी संस्थाओं को नोटिस जारी कर सुधार कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि तीन माह की निर्धारित अवधि में अपेक्षित सुधार नहीं करने वाली संस्थाओं के अनुबंध निलंबित अथवा रद्द किए जा सकते हैं तथा उनके स्थान पर वैकल्पिक संस्थाओं की नियुक्ति की जाएगी।
Bmc pay and use toilets cleanliness upgrade mumbai deadline
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गढ़चिरौली में फर्जी नक्सली बैनर का भंडाफोड़: दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक छत्तीसगढ़ का निवासी!
Jul 26, 2026 | 01:14 PMआगरा से CM Yogi का बड़ा ऐलान: 7.50 लाख शिक्षकों को मिलेगा ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज, लाखों परिवारों को राहत
Jul 26, 2026 | 01:11 PMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PMओंकारेश्वर हादसे पर कांग्रेस का हमला, मासूम की मौत के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ठहराया जिम्मेदार
Jul 26, 2026 | 01:08 PMMann Ki Baat: बिजनौर की हर्बल टी से कश्मीर की वगू चटाई तक… पढ़िए ‘मन की बात’ की 10 बड़ी बातें
Jul 26, 2026 | 01:07 PM‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
Jul 26, 2026 | 12:54 PMNo Maida Samosa Recipe: समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी
Jul 26, 2026 | 12:52 PMवीडियो गैलरी

5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM













