15 साल में बंगाल का सत्यानाश...मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO

Dilip Ghosh Attacks Bangladeshi Infiltrators: पश्चिम बंगाल की सरकार पर मंत्री दिलीप घोष का गुस्सा फूट पड़ा है। दिलीप घोष ने बताया कि पिछले 15 सालों में ममता बनर्जी ने राज्य का सत्यानाश कर दिया।

Dilip Ghosh Slams Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने अवैध रूप से राज्य में रहने वाले लोगों के बांग्लादेश वापस लौटने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को सुलझाना और साफ करना होगा, तभी बंगाल में शांति आएगी। दिलीप घोष ने बंगाल के 15 साल का जिक्र करते हुए कहा कि ममता सरकार ने 15 सालों में बंगाल का सत्यानाथ कर दिया। खड़गपुर में पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने बताया जब किसी पार्टी में तालमेल की कमी होती है, तो धोखाधड़ी होती है। यकीनन अनगिनत घोटाले और गैर-कानूनी काम हुए होंगे। नेता, मंत्री और अधिकारी सभी धोखेबाज थे, फिर भी सरकार पंद्रह साल तक चली और बंगाल पर राज किया। बंगाल में जनगणना का काम रोक दिया गया था। पहली कैबिनेट बैठक में हमने इसे मंजूरी दे दी। अब जनगणना शुरू होगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com