-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Pm Modi Lucknow Visit Atal Jayanti Bjp Meeting Yogi Adityanath Strategy
25 दिसंबर को लखनऊ में रहेंगे PM मोदी, दौरे से पहले UP बीजेपी की बड़ी बैठक, CM योगी कई नेता रहे मौजूद
- Written By: सौरभ शर्मा
Lucknow की राजनीति में आजकल अलग ही गर्माहट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर लखनऊ आ रहे हैं और इससे पहले बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

लखनऊ में पीएम मोदी के दौरे से पहले यूपी बीजेपी की बड़ी बैठक (फोटो- सोशल मीडिया)
PM Modi Lucknow Visit: लखनऊ की राजनीति में आजकल अलग ही गर्माहट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर लखनऊ आ रहे हैं और इससे पहले बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आज बीजेपी कार्यालय में एक बेहद अहम बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पूरी टॉप लीडरशिप मौजूद रही, इस बैठक में न सिर्फ पीएम के स्वागत की रणनीति बनी बल्कि कुछ ऐसे फैसले भी लिए गए हैं जिससे विपक्ष की नींद उड़ना तय माना जा रहा है।
इस हाई प्रोफाइल बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी शामिल हुए. सबका फोकस बस एक ही चीज पर था कि कैसे अटल जी की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाए। पंकज चौधरी ने साफ किया कि पीएम का आगमन प्रदेश के लिए बड़ा मौका है, इसलिए तैयारी में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। वहीं केजीएमयू के साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में होने वाले भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की गई जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
विपक्ष पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी
बैठक में सिर्फ रैली ही नहीं बल्कि वोटर लिस्ट शुद्धिकरण और एसआईआर यानी SIR प्रोसेस पर भी गंभीर चर्चा हुई। केशव प्रसाद मौर्य ने साफ शब्दों में कहा कि अब वोट की लूट का जमाना गया। उन्होंने दावा किया कि घुसपैठियों और डुप्लिकेट वोटर्स की पहचान करके उन्हें लिस्ट से बाहर किया जाएगा। मौर्य ने तो यहां तक कह दिया कि 2027 आते-आते समाजवादी पार्टी सिर्फ सैफई तक सिमट कर रह जाएगी। बीजेपी का मानना है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर तैयार हो रही एक साफ और पारदर्शी वोटर लिस्ट ही स्वस्थ लोकतंत्र की असली नींव है।
सम्बंधित ख़बरें
Lucknow: विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरने से पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
UP Fire Service में बड़ा संकट: 90% तक पद खाली; 4 साल से प्रमोशन पर ब्रेक, क्या आपदा से निपटने की तैयारी अधूरी
आरक्षण खत्म करने की मांग: फलाहारी महाराज ने अभिजीत दीपके को खून से लिखा पत्र, कहा- आर्थिक आधार पर मिले छूट
NCP विलय की खबरों के बीच शरद पवार ने PM मोदी को दिया बारामती आने का न्योता, महाराष्ट्र में बदलेगी सियासी हवा?
यह भी पढ़ें: महात्मा गांधी की दूसरी बार हत्या! मोदी सरकार के इस नए बिल पर पी चिदंबरम का अब तक का सबसे बड़ा हमला
जंगलराज के खिलाफ आर-पार
दूसरी तरफ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एसआईआर को लेकर विपक्ष के विरोध पर तीखा पलटवार किया है। उनका कहना है कि जनता ने बिहार में जंगलराज को नकार दिया है और अब यूपी में भी समाजवादी पार्टी के जंगलराज को कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। विधायक पंकज सिंह और नेता कपिल देव अग्रवाल ने भी सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि एसआईआर चुनाव आयोग की एक संवैधानिक प्रक्रिया है, यह बीजेपी का कोई निजी कार्यक्रम नहीं है. इनका आरोप है कि विपक्ष इसलिए परेशान है क्योंकि सही पहचान होने से उन्हें नुकसान होगा और तुष्टिकरण की राजनीति बंद हो जाएगी।
Pm modi lucknow visit atal jayanti bjp meeting yogi adityanath strategy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














