- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Ajit Pawar Asthi Kalash Yatra Delhi To Kanyakumari Ncp Nationwide Tribute
अजित पवार की ‘अस्थि कलश यात्रा’ शुरू: कश्मीर से कन्याकुमारी तक बहेगी यादों की धारा, 10 राज्यों में नमन का मौका
Ajit Pawar Asthi Kalash Yatra: NCP की युवा इकाई ने दिवंगत नेता अजित पवार की याद में 4 दिवसीय देशव्यापी 'अस्थि कलश यात्रा' शुरू की है। देश की प्रमुख नदियों में अस्थि विसर्जन होगा।
- Written By: आकाश मसने

एनसीपी कार्यकर्ता को अजित पवार का अस्थि कलश सौंपते पार्थ पवार (सोर्स: साेशल मीडिया)
Ajit Pawar Tribute Journey: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार को अंतिम विदाई देने के लिए पार्टी ने एक भव्य और भावुक पहल की है। बुधवार को एनसीपी की युवा इकाई ने चार दिवसीय राष्ट्रव्यापी ‘अस्थि कलश यात्रा’ का विधिवत शुभारंभ किया। इस यात्रा का उद्देश्य अजित पवार के विजन और उनकी विचारधारा को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना है।
दिल्ली से शुरू हुआ सफर, 10 राज्यों से गुजरेगी यात्रा
पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस यात्रा की शुरुआत दिल्ली स्थित एनसीपी मुख्यालय में आयोजित एक विशेष प्रार्थना सभा के साथ हुई। यह यात्रा 7 फरवरी तक जारी रहेगी और भारत के 10 से अधिक राज्यों से होकर गुजरेगी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर शोक सभाएं आयोजित की जाएंगी, जहां समर्थक और आम नागरिक अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।
बेटे पार्थ पवार ने सौंपी अस्थियां
इस भावुक सफर की नींव मंगलवार को बारामती में रखी गई। दिवंगत नेता के पुत्र पार्थ पवार ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के बाद अस्थि कलश पार्टी की युवा इकाई के पदाधिकारियों को सौंपे। इस मौके पर पार्थ ने कहा, “अजित पवार का नेतृत्व और उनकी विचारधारा केवल महाराष्ट्र की सीमाओं तक सीमित नहीं थी, बल्कि पूरे देश में उनके प्रशंसकों का एक बड़ा वर्ग है जो उन्हें अंतिम विदाई देना चाहता था।”
सम्बंधित ख़बरें
पटेल-तटकरे की शरद पवार से मुलाकात का क्या निकला नतीजा? सिल्वर ओक में क्या बनी रणनीति
कल शिंदे सेना में गए, आज शरद पवार के सिल्वर ओक पहुंचे आनंद परांजपे; महाराष्ट्र की राजनीति में फिर बढ़ा सस्पेंस
NEET पेपर लीक का पुणे कनेक्शन: NTA एक्सपर्ट मनीषा मंधारे गिरफ्तार, CBI ले गई दिल्ली
33 से बढ़ाकर 37 हो जाएगी सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या, राष्ट्रपति मुर्मु ने दी मंजूरी
कश्मीर से कन्याकुमारी तक विसर्जन अजित पवार की अस्थियों को देश की पवित्र नदियों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विसर्जित किया जाएगा। विसर्जन के मुख्य पड़ाव इस प्रकार हैं:
- उत्तराखंड: हरिद्वार में हर की पौड़ी।
- उत्तर प्रदेश: प्रयागराज का संगम और वाराणसी का मणिकर्णिका घाट।
- अन्य स्थान: पटना (बिहार), झारखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु के कन्याकुमारी।
दिल्ली में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के श्रद्धांजलि समारोह में, NCP के राष्ट्रवादी यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट, धीरज शर्मा ने कहा कि आज पार्टी की तरफ मैं हमारे सम्मानित नेता अजित दादा पवार को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं। आज हमने उन्हें अपनी संवेदनाएं दी हैं। साथ ही, नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस ने यह तय किया है कि हम दादा की कलश यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकालेंगे।
Delhi: On late Maharashtra Deputy CM, Ajit Pawar’s shradhanjali samaroh, National President, Nationalist Youth Congress, Nationalist Congress Party, Dheeraj Sharma says, ”Today, on behalf of the Nationalist Congress Party, on behalf of the Nationalist family, I would like to pay… pic.twitter.com/5uhVNinOvS — IANS (@ians_india) February 4, 2026
यह भी पढ़ें:- शर्मिला गायकवाड़ बनीं ठाणे की 23वीं मेयर पर नहीं लिया ऑफिस का चार्ज, कहा- ‘भाई’ के आने पर ही कुर्सी पर बैठूंगी
विचारधारा का प्रसार है मुख्य उद्देश्य
पार्टी का कहना है कि यह केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं है, बल्कि अजित पवार के उन मूल्यों को दोहराने का माध्यम है जिसके लिए वे जाने जाते थे। यात्रा के दौरान होने वाली सभाओं में विकास, किसानों का कल्याण और सामाजिक न्याय से संबंधित उनके कार्यों और विचारों पर चर्चा की जाएगी। 28 जनवरी को बारामती में हुए दुखद विमान हादसे ने न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था, और अब यह यात्रा उन्हें एक राष्ट्रीय नायक के रूप में विदा करने का प्रयास है।
Ajit pawar asthi kalash yatra delhi to kanyakumari ncp nationwide tribute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMRR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
May 17, 2026 | 09:32 PMनवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
May 17, 2026 | 09:28 PMईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
May 17, 2026 | 09:24 PMरहस्य, रोमांच और इतिहास का खजाना…India के ये 5 मंदिर, ट्रैवल लवर्स जरूर करें एक्सप्लोर
May 17, 2026 | 08:58 PMलाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
May 17, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














