-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Zilla Parishad Panchayat Samiti Election 2026 Staff Deployment Restrictions
पुणे में जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव की तैयारी तेज! 23 हजार से ज्यादा कर्मी तैनात, 3605 मतदान केंद्र बनाए
- Written By: आकाश मसने
Pune Zilla Parishad Election 2026: पुणे जिले में जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव 2026 के लिए 13 तहसीलों में 23,114 कर्मियों की तैनाती हुई है। 3,605 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पुणे जिला परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Zilla Parishad Election Polling Booths News: जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के सफल संचालन के लिए जिले की 13 तहसीलों में कुल 23,114 अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। इंदापुर तहसील में सबसे अधिक 2,632 कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जबकि जुन्नर में 2,411 और खेड़ में 2,216 कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है।
जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव 2026 के कामकाज के लिए जिले के 13 तहसीलों में कुल 23 हजार 114 जनशक्ति की नियुक्ति की गई है, इसके तहत बारामती तहसील में 1 हजार 945, मावल 1 हजार 612, मुलशी 1 हजार 495, शिरूर 2 हजार 190, हवेली 1 हजार 800, दौड 2 हजार 60, इंदापुर 2 हजार 632, पुरंदर 1 हजार 538, भोर 1 हजार 190, वेल्हे 450, आंबेगांव 1 हजार 575, जुन्नर 2 हजार 411 और खेड़ तहसील में 2 हजार 216 कर्मचारियों को चुनावी ड्यूटी सौंपी गई है।
पुणे में 3605 मतदान केंद्र स्थापित
पुणे कलेक्टर और जिला चुनाव अधिकारी जितेंद्र डूडी ने बताया कि जिले में कुल 3 हजार 605 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें बारामती तहसील में 299, मावल 243, मुलशी 227, शिरूर 337, हवेली 263, दौंड 317, इंदापुर 400, पुरंदर 235, भोर 237, वेल्हे 105, आंबेगांव 239, जुन्नर 366 और खेड़ तहसीलों में 337 मतदान केंद्र शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर MLC : HC के रुख के बाद सरपंच-सदस्यों के मतदान अधिकार वाली जनहित याचिका वापस, कोर्ट ने किया निपटारा
‘पैर में नहीं थे जूते और हवा थी विपरीत’, केतन अग्रवाल के पिता के अहम सुरागों से खुली कातिल मंगेतर सिया की पोल!
हत्या की कोशिश में 2 बार फेल हुई थी सिया, तीसरी बार में…’, केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा
‘शादी नहीं करनी थी तो मना कर देती, जान क्यों ली?’ केतन अग्रवाल मर्डर केस में छलका बेबस पिता का दर्द
शिकायत निवारण कक्ष और हेल्पलाइन
प्रशासन ने इस बार मतदाताओं की सुविधा के लिए एक विशेष पहल की है, जिसके तहत प्रत्येक तहसील में एक-एक के अनुसार कुल 13 आदर्श मतदान केंद्र और 13 महिला मतदान केंद्र (सखी बूथ) बनाए जाएंगे। चुनाव के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए जिला कलेक्टर कार्यालय में जिला स्तर पर एक शिकायत निवारण कक्ष स्थापित किया गया है। जिला कलेक्टस जितेंद्र डूडी ने नागरिकों से अपील की है कि वे चुनाव संबंधी किसी भी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 020-26123371 या टोल-फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करें-यह कक्ष चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष औस पारदर्शी बनाने के लिए निरंतर कार्य करेगा।
यह भी पढ़ें:- मुंबई में अपना घर पाने का सुनहरा मौका! MHADA दे रहा है बिना लॉटरी फ्लैट्स, जानें कैसे करें अप्लाई
पुणे ग्रामीण में 19 फरवरी तक प्रतिबंध का आदेश लागू
पुणे ग्रामीण जिले में शाति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट ज्योति कदम ने 6 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए है। महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 के तहत लागू यह आदेश जिले की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। इस आदेश के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार, तलवार, लाठी, विस्फोटक या किसी भी घातक वस्तु को साथ ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही, किसी व्यक्ति या नेता के पुतले का दहन, आपत्तिजनक नारेबाजी और उत्तेजक भाषणों पर भी रोक लगाई गई है।
धारा 37(3) के तहत पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने और पुलिस की अनुमति के बिना सभा या जुलूस निकालने की मनाही है। यह नियम सरकारी ड्यूटी पर तैनात सशस्त्र कर्मियों पर लागू नहीं होगा, आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ धारा 135 के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Pune zilla parishad panchayat samiti election 2026 staff deployment restrictions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Love and War Set Accident: भंसाली की फिल्म की शूटिंग के दौरान गई एक जान, AICWA ने की सख्त कार्रवाई की मांग
Jun 24, 2026 | 07:05 PMLSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
Jun 24, 2026 | 07:04 PMअलका याग्निक को पद्म भूषण मिलने पर शान ने जताया गर्व, कहा- आपकी आवाज हमेशा दिलों में बसी रहेगी
Jun 24, 2026 | 07:03 PM‘हमें न्याय की अपेक्षा है…’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद बोले आदित्य ठाकरे, ऑपरेशन टायगर से मची खलबली
Jun 24, 2026 | 06:46 PMभारत से संबंध सुधारने को चीन तैयार, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद बदले सुर, इन मुद्दों पर बनीं सहमति!
Jun 24, 2026 | 06:29 PMNashik: ओलावृष्टि और लू से घटा प्याज उत्पादन, लासलगांव मंडी में भाव बढ़े; निर्यात प्रतिबंध न लगाने की मांग
Jun 24, 2026 | 06:28 PMRamayana Update: ‘रामायण हमारी धरोहर है’, रवि दुबे ने रामायण को लेकर दिया बड़ा अपडेट, फैंस से की खास अपील
Jun 24, 2026 | 06:28 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














