Pune Metro का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, सितंबर में 75 लाख यात्रियों ने किया सफर

Pune Metro ने हाल ही में सितंबर महीने की प्रदर्शन रिपोर्ट जारी की है। इस महीने में 75 लाख लोगों ने मेट्रो से सफर किया है, जो पिछले महीने से 7 लाख ज्यादा है। पुणे ये मेट्रो का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।
Pune Metro
पुणे मेट्रो (सौ. सोशल मीडिया )
Updated on

Pune Metro: पुणे मेट्रो ने सितंबर महीने में उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया है। एक जानकारी के अनुसार सितंबर में मेट्रो का यात्रियों का आंकड़ा अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इस महीने लगभग 75 लाख यात्रियों ने मेट्रो से सफर किया जो पिछले महीने के मुकाबले लगभग 7 लाख अधिक है।

मौजूदा समय में पुणे मेट्रो के वनाज से रामवाडी और पिंपरी-चिंचवड से स्वारगेट, दो प्रमुख रूट हैं और शहर के नागरिकों के लिए मुख्य परिवहन विकल्प बन चुके हैं। जानकारी के मुताबिक मार्च में मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या लगभग 45 लाख थी।

मई से लगातार बढ़ रहे यात्री मई मेंयह बढ़कर 47 लाख, जुलाई में 59 लाख और अगस्त में 69 लाख पहुंच गई। इस तेजी के साथ सितंबर में यह संख्या 75 लाख हो गई। मेट्रो यात्रियों की संख्या में इस वृद्धि के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। शहर में बढ़ता ट्रैफिक जाम, निजी वाहनों की उच्च लागत और सड़कों की भीड़भाड़ ने लोगों को सार्वजनिक परिवहन की ओर आकर्षित किया है।

11 करोड़ 70 लाख रुपये की हुई आमदनी

बारिश और त्योहारों के समय सड़क यात्रा की असुविधा भी मेट्रो की बढ़ती लोकप्रियता का कारण बनी। मेट्रो संचालन संस्था महामेट्रो ने बताया कि सितंबर में मेट्रो से लगभग 11 करोड़ 70 लाख रुपये की आमदनी हुई। वनाज-रामवाडी रूट पर एक दिन में सवा लाख से अधिक यात्रियों ने मेट्रो का उपयोग किया। जानकारों का मानना है कि यदि यह रुझान जारी रहा, तो भविष्य में मेट्रो विस्तार और सेवाओं की और मांग बढ़ेंगी, पुणे मेट्रो ने अपने शुरुआती वर्षों में ही शहर के यातायात और सार्वजनिक परिवहन में महत्वपूर्ण बदलाव ला दिया है और नागरिकों की दिनचर्या में यह एक स्थायी विकल्प बनती जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com