- Hindi News »
- Entertainment »
- Prakash Jha Career Turning Point Faces After The Storm National Award Story
Birthday Special Story: दंगों पर बनी फिल्म ने दिलाया नेशनल अवॉर्ड, रातोंरात चर्चा में आए प्रकाश झा
- Written By: सोनाली झा
Prakash Jha Career: प्रकाश झा की डॉक्यूमेंट्री फेसेस आफ्टर द स्टॉर्म उनके करियर का बड़ा टर्निंग प्वाइंट बनी। 1981 के बिहार दंगों पर आधारित इस फिल्म ने उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिलाया।

प्रकाश झा (फोटो- सोशल मीडिया)
Prakash Jha Birthday Special: सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर बेबाक फिल्में बनाने वाले मशहूर फिल्ममेकर Prakash Jha आज बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम हैं। लेकिन उनके करियर की असली शुरुआत एक डॉक्यूमेंट्री से हुई थी, जिसने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी। यह डॉक्यूमेंट्री थी फेसेस आफ्टर द स्टॉर्म, जिसने उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलाई।
1981 में बिहार के नालंदा जिले में हुए सांप्रदायिक दंगों पर आधारित इस डॉक्यूमेंट्री में प्रकाश झा ने हिंसा के पीछे छिपे सामाजिक और मानवीय कारणों को समझने की कोशिश की। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर यह जानने का प्रयास किया कि आखिर आम इंसान किस तरह भीड़ का हिस्सा बन जाता है और हिंसा में शामिल हो जाता है। फिल्म ने दिखाया कि दंगों का असर केवल दो समुदायों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे समाज को भीतर तक झकझोर देता है।
प्रकाश झा की फिल्मी दुनिया
उस दौर में प्रकाश झा फिल्मी दुनिया में नए थे। वे मूल रूप से पेंटिंग में रुचि रखते थे और एक कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहते थे। लेकिन सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाने का अवसर मिलने पर उन्होंने इसे पूरी गंभीरता से लिया। सीमित संसाधनों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने ‘फेस आफ्टर द स्टॉर्म’ को पूरी ईमानदारी से तैयार किया।
सम्बंधित ख़बरें
Bollywood Forgotten Actress: रातों-रात मिली शोहरत, अब अचानक हो गईं गुमनाम, जानें कौन हैं ये खूबसूरत एक्ट्रेस
एक्टिंग के साथ खेलों से भी रहा Ram Charan का गहरा जुड़ाव, बोले- खराब ग्रेड्स की वजह से स्पोर्ट्स में…
‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह को मिला बड़ा समर्थन, Padmini Kolhapure बोलीं- हम हमेशा उनके साथ हैं
Akshara Singh Song: ‘घिस घिस घिस’ से सोशल मीडिया पर छाईं अक्षरा सिंह, नंबर 1 ट्रेंड होने पर जताई खुशी
प्रकाश झा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
इस डॉक्यूमेंट्री को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो उनके करियर का पहला बड़ा टर्निंग प्वाइंट बना। इस सम्मान ने न केवल उन्हें पहचान दिलाई, बल्कि एक गंभीर और संवेदनशील फिल्ममेकर के रूप में स्थापित भी किया। डॉक्यूमेंट्री की सफलता के बाद प्रकाश झा ने फीचर फिल्मों की ओर रुख किया। 1984 में उन्होंने हिप हिप हुर्रे बनाई।
प्रकाश झा का करियर
इसके बाद ‘परिणति’, ‘मृत्युदंड’, ‘दिल क्या करे’, ‘गंगाजल’, ‘अपहरण’, ‘राजनीति’, ‘आरक्षण’, ‘चक्रव्यूह’, ‘सत्याग्रह’, ‘जय गंगाजल’, ‘परीक्षा’, ‘खोया खोया चांद’, और ‘लिप्स्टिक अंडर माय बुर्खा’ जैसी फिल्मों से उन्होंने सामाजिक-राजनीतिक सिनेमा को नई धार दी। आज प्रकाश झा एक ऐसे फिल्ममेकर के रूप में जाने जाते हैं, जो कठिन और संवेदनशील विषयों को भी साहस के साथ पर्दे पर उतारते हैं। ‘फेस आफ्टर द स्टॉर्म’ सिर्फ उनकी पहली डॉक्यूमेंट्री नहीं थी, बल्कि वही कदम था जिसने उनके लंबे और प्रभावशाली फिल्मी सफर की नींव रखी।
Prakash jha career turning point faces after the storm national award story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा की अस्थियों को गंगा में किया विसर्जित, पिता बोले- मेरी बेटी का ऋषिकेश से गहरा लगाव था
May 29, 2026 | 10:07 PMBollywood Forgotten Actress: रातों-रात मिली शोहरत, अब अचानक हो गईं गुमनाम, जानें कौन हैं ये खूबसूरत एक्ट्रेस
May 29, 2026 | 10:06 PM‘आरोपी पक्ष दे रहा था धमकियां…’, भोपाल में लव जिहाद की पीड़िता ने की खुदकुशी; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
May 29, 2026 | 09:45 PMएक्टिंग के साथ खेलों से भी रहा Ram Charan का गहरा जुड़ाव, बोले- खराब ग्रेड्स की वजह से स्पोर्ट्स में…
May 29, 2026 | 09:44 PMएलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
May 29, 2026 | 09:35 PMमुंबई में मानसून की दस्तक: इस तारीख से शुरू होगी झमाझम बारिश, जानें राज्य के अन्य शहरों में कब पहुंचेगा मानसून
May 29, 2026 | 09:33 PMइंदौर में ‘वॉटर वॉर’, जीतू पटवारी की पानी रिपोर्ट पर भड़के महापौर पुष्यमित्र भार्गव; आरोपों को बताया साजिश
May 29, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM












