- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 27th February 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 27 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें
- Written By: प्रतीक पाण्डेय , अभिषेक सिंह
Aaj Ki Taaza Khabar Live: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राहत देते हुए झूंसी पुलिस स्टेशन में दर्ज कथित यौन उत्पीड़न के मामले में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Today Live: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राहत देते हुए झूंसी पुलिस स्टेशन में दर्ज कथित यौन उत्पीड़न के मामले में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट के आदेश में मामले में अगली सुनवाई तक ज़बरदस्ती कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा दी गई है। इसके अलावा देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए इस लाइव ब्लॉग से होकर गुजर जाइये…
सम्बंधित ख़बरें
27 Feb 2026 07:41 PM (IST)
27 Feb 2026 07:41 PM (IST)केरल स्टोरी 2 की रिलीज से रोक हटने पर क्या बोले प्रोड्यूसर?
केरल हाई कोर्ट की डिवीज़न बेंच ने फिल्म केरल स्टोरी 2 की रिलीज पर लगी रोक हटा दी है। केरल स्टोरी 2 के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने कहा कि न तो हमारी फ़िल्म, न मैं, न ही मेरी टीम में कोई भी केरल राज्य या केरल के लोगों के ख़िलाफ़ है। केरल एक खूबसूरत जगह है, भगवान को चाहने वाला देश है, लेकिन अगर इस भगवान को चाहने वाले देश में कुछ गलत हो रहा है, तो हमारी कोशिश है कि हम इसे लोगों के ध्यान में लाएं और इसे ठीक करें। मैं आपसे वादा करता हूं कि अगर आप फ़िल्म देखेंगे, तो आप समझ जाएंगे कि हमने इस फ़िल्म में केरल या उसके लोगों के बारे में कुछ भी नेगेटिव नहीं कहा है। यह फ़िल्म कुछ क्रिमिनल्स को एक्सपोज़ करती है। कुछ क्रिमिनल्स केरल में रहते हैं, कुछ मध्य प्रदेश से हैं, कुछ राजस्थान से हैं, और इसीलिए हमने इस फ़िल्म का नाम 'द केरल स्टोरी 2 गोज़ बियॉन्ड' रखा है। मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि जब आप फ़िल्म देखेंगे, तो आपको एहसास होगा कि हम केरल को बिल्कुल भी नेगेटिव तरीके से नहीं दिखा रहे हैं...मेरा मानना है कि हमारी फ़िल्म के असली होने का सबसे बड़ा सबूत यह है कि केरल कोर्ट ने रोक का ऑर्डर हटा दिया है। इसलिए मैं उनका बहुत आभारी हूं। केरल कोर्ट के जस्टिस।
#WATCH | Mumbai: Kerala High Court Division Bench lifts the stay on the release of the film Kerala Story 2
Kerala Story 2 Producer Vipul Amrutlal Shah says, "Neither our film, nor I, nor anyone in my team is against the state of Kerala or the people of Kerala. Kerala is a… pic.twitter.com/caiaeJcktn
— ANI (@ANI) February 27, 2026
27 Feb 2026 06:38 PM (IST)
27 Feb 2026 06:38 PM (IST)शंकराचार्य को अग्रिम जमानत मिलने के बाद वाराणसी मठ में मनाया गया उत्सव
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाई कोर्ट से अग्रिम ज़मानत मिलने के बाद मठ में जश्न मनाया गया। शंकराचार्य ने अपने भक्तों और छोटे बच्चों को गुलाल लगाकर इस मौके को मनाया और त्योहार की खुशी में शामिल हुए।
Varanasi, Uttar Pradesh: After the High Court granted bail to Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand, celebrations erupted at the math. Shankaracharya marked the occasion by applying gulal on his devotees and young children, joining in the festive spirit. pic.twitter.com/oaQrtEz7qx
— IANS (@ians_india) February 27, 2026
27 Feb 2026 05:20 PM (IST)
27 Feb 2026 05:20 PM (IST)शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को मिली गिरफ्तारी से राहत
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राहत देते हुए झूंसी पुलिस स्टेशन में दर्ज कथित यौन उत्पीड़न के मामले में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट के आदेश में मामले में अगली सुनवाई तक ज़बरदस्ती कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा दी गई है।
Uttar Pradesh | Allahabad High Court has granted relief to Swami Avimukteshwaranand by staying his arrest in connection with an alleged sexual harassment case registered at Jhunsi police station.
The court order provides interim protection from coercive action until further…
— ANI (@ANI) February 27, 2026
27 Feb 2026 02:08 PM (IST)
27 Feb 2026 02:08 PM (IST)पश्चिम बंगाल में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता में महसूस किए गए झटके
कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.5 मापी गई। झटकों के चलते लोग डर के माहौल में घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।
27 Feb 2026 01:11 PM (IST)
27 Feb 2026 01:11 PM (IST)तमिलनाडु में चुनाव लोकतंत्र का त्योहार: ज्ञानेश कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar ने आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है और यह तमिलनाडु की शान है। उन्होंने सभी मतदाताओं से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu | On the upcoming Tamil Nadu Assembly elections, Chief Election Commissioner (CEC) Gyanesh Kumar says, "... Recently, the Commission had held an international conference with 72 countries participating from the world over, Chief Election… pic.twitter.com/Hmdu0yBRlT
— ANI (@ANI) February 27, 2026
27 Feb 2026 12:33 PM (IST)
27 Feb 2026 12:33 PM (IST)दुश्मन की पनडुब्बी का काल ‘अंजदीप’ नौसेना में शामिल, 15 और पोत मिलेंगे
शुक्रवार को भारतीय नौसेना में एक नया युद्धपोत ‘अंजदीप’ शामिल किया गया। नौसेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी ने इसे यह अत्यंत गर्व का क्षण बताया। यह स्वदेशी रूप से निर्मित पनडुब्बी रोधी उथले जल का युद्धपोत है। यह युद्धपोत दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाकर उन्हें नाकाम करने में सक्षम है। युद्धपोत अंजदीप 'डॉल्फिन हंटर' के रूप में कार्य करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य तटीय क्षेत्रों में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाना, उनका पीछा करना और उन्हें निष्क्रिय करना है।
27 Feb 2026 12:00 PM (IST)
27 Feb 2026 12:00 PM (IST)मुर्मू ने फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरी
Droupadi Murmu ने आज राजस्थान के जैसलमेर में लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर PRACHAND में उड़ान भरी। इस दौरान उन्होंने स्वदेशी रक्षा क्षमता का अनुभव लिया। Droupadi Murmu ने शुक्रवार को जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) प्रचंड में को-पायलट के रूप में उड़ान भरी। इसके साथ ही वे प्रचंड हेलिकॉप्टर में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बन गईं। इसके पहले वो अक्टूबर में राफेल में भी बैठी थीं।
#WATCH | President Droupadi Murmu took a sortie on Light Combat Helicopter - PRACHAND in Jaisalmer, Rajasthan today.
(Video: DD) pic.twitter.com/q8ICOpA3p7
— ANI (@ANI) February 27, 2026
27 Feb 2026 11:11 AM (IST)
27 Feb 2026 11:11 AM (IST)रास्ते में घायल युवक की मदद को रुके शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल एयरपोर्ट जाते समय सड़क हादसे में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
नर सेवा ही नारायण सेवा…
मानवीय संवेदना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान होती है। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने एक बार फिर सेवा और संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत किया।
वे ग्वालियर की ओर जा रहे थे। मार्ग में भोपाल के किलोल पार्क के पास… pic.twitter.com/5UW0tMMVol
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) February 27, 2026
27 Feb 2026 10:54 AM (IST)
27 Feb 2026 10:54 AM (IST)राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया को बड़ी राहत
Arvind Kejriwal को Rouse Avenue Court ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में आरोपों से बरी कर दिया। मनीष सिसोदिया के लिए भी राहत भरी खबर है।
27 Feb 2026 10:24 AM (IST)
27 Feb 2026 10:24 AM (IST)OPS DMK में शामिल, स्टालिन ने किया स्वागत
चेन्नई में ओ. पन्नीरसेल्वम आधिकारिक तौर पर DMK में शामिल हो गए। इस मौके पर एम.के. स्टालिन और उदयनिधि स्टालिन DMK मुख्यालय से कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। उन्हें पहले AIADMK से निष्कासित किया गया था।
चेन्नई, तमिलनाडु: मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन DMK मुख्यालय से निकले।
पूर्व मुख्यमंत्री और AIADMK से निकाले गए नेता ओ. पन्नीरसेल्वम DMK में शामिल हो गए। pic.twitter.com/huDcQ5wwm6
— IANS Hindi (@IANSKhabar) February 27, 2026
27 Feb 2026 10:01 AM (IST)
27 Feb 2026 10:01 AM (IST)जेएनयू प्रदर्शनकारी सभी छात्रों को पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार सभी 14 छात्रों को शुक्रवार को जमानत दे दी। अदालत ने कहा कि आरोपी पेशेवर या आदतन अपराधी नहीं हैं। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में सुनवाई के दौरान जेएनयू के प्रदर्शनकारी छात्रों को जमानत का विरोध करते हुए उनकी न्यायिक हिरासत मांगी। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा कि जांच को आगे बढ़ाने के लिए आरोपियों की न्यायिक हिरासत जरूरी है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के दोबारा हिंसा का सहारा लेने की प्रबल आशंका है।
27 Feb 2026 08:37 AM (IST)
27 Feb 2026 08:37 AM (IST)OPS आज थाम सकते हैं DMK का दामन
सूत्रों के मुताबिक ओ. पन्नीरसेल्वम, जिन्हें AIADMK से निष्कासित किया गया था, आज DMK में शामिल हो सकते हैं। तमिलनाडु की राजनीति में इसे बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।
27 Feb 2026 08:02 AM (IST)
27 Feb 2026 08:02 AM (IST)गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
समाज सुधारक और प्रबुद्ध राष्ट्र सेवक नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अमित साह ने राष्ट्रसेवा व समाज-कल्याण के लिए नानाजी देशमुख के संघर्ष को याद किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "संघ से लेकर जनसंघ व भाजपा तक, राष्ट्रसेवा व समाज-कल्याण के लिए समर्पित 'भारत रत्न' नानाजी देशमुख जी ने ग्रामोदय को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया और भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा के आजीवन पथप्रदर्शक रहे। नानाजी देशमुख जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं।"
27 Feb 2026 07:16 AM (IST)
27 Feb 2026 07:16 AM (IST)नहीं रहे रिंकू सिंह के पिता, लिवर कैंसर के चौथे स्टेज पर हार गए जिंदगी की जंग
Rinku Singh के पिता का निधन हो गया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
27 Feb 2026 07:02 AM (IST)
27 Feb 2026 07:02 AM (IST)अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई
यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए अदालत में अग्रिम जमानत की मांग की है। अदालत में इस मामले को लेकर अहम सुनवाई होने की संभावना है।
Aaj ki taaja khabar 27th february 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, सीपी के आदेश पर एक्शन; 22 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई
May 31, 2026 | 11:31 AMशासक बन गए हत्यारे! अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की राहुल-अखिलेश ने की निंदा, बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार
May 31, 2026 | 11:28 AMमुंबई में CNG महंगी होते ही स्टेशनों पर लगी लंबी कतारें, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ने के संकेत
May 31, 2026 | 11:27 AMDrishyam 3 Collection: मोहनलाल की फिल्म का जलवा बरकरार, दूसरे वीकेंड पर दृश्यम 3 ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
May 31, 2026 | 11:19 AMएमबीपीटी भूमि विवाद पर फैसले का इंतजार, लाखों लोगों की जिंदगी और कारोबार दांव पर
May 31, 2026 | 11:16 AMWorld No Tobacco Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व तंबाकू निषेध दिवस, हर साल लाखों लोगों की जान ले रहा है तंबाकू
May 31, 2026 | 11:13 AMइंदौर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही लोकमाता अहिल्याबाई की जयंती, राजवाड़ा पर महापौर ने किया नमन
May 31, 2026 | 11:13 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














