-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune University Finds 49 Non Existent Colleges In Pune
Pune Education Scam: फर्जी कॉलेजों का बड़ा रैकेट, सैकड़ों छात्रों पर संकट
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune University ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। कुलगुरु डॉ पराग कालकर ने बताया है कि जांच में ये जानकारी मिली है कि पुणे में 49 ऐसे कॉलेज है, जो सिर्फ नाम के लिए रजिस्टर्ड हैं।

पुणे यूनिवर्सिटी (सौ. सोशल मीडिया )
Pune University: पुणे विश्वविद्यालय की अधिसभा में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। विश्वविद्यालय के प्र-कुलगुरु डॉ पराग कालकर ने बताया कि हाल ही में हुई जांच में 49 महाविद्यालय ऐसे मिले हैं, जो वास्तविक रूप में अस्तित्व में ही नहीं हैं। विश्वविद्यालय की एक समिति ने कुल 55 महाविद्यालयों की जांच की थी, जिसके बाद 49 महाविद्यालय अस्तित्वहीन होने की जानकारी सामने आई है।
दोषी महाविद्यालयों पर होगी कड़ी कार्रवाई
समिति ने पाया कि इन महाविद्यालयों के पंजीकरण और दस्तावेज केवल कागजों तक सीमित हैं और वास्तविक गतिविधियां या भवन मौजूद नहीं हैं। यह मामला शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा गंभीर मामला बन गया है। क्योंकि इन महाविद्यालयों से जुड़े छात्र और उनके अकादमिक रिकॉर्ड भी संदिग्ध हो गए हैं।
डॉ पराग कालकर ने अधिसभा को सूचित किया कि विश्वविद्यालय अब इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और दोषी महाविद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अनियमितताओं को रोकने के लिए भविष्य में नियमों और प्रक्रियाओं को और कड़ा किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
अमृता फडणवीस संग दिखे क्रिकेटर तिलक वर्मा, दोनों की जुगलबंदी देख फैंस हुए दीवाने, वायरल Video ने मचाया तहलका
नवभारत विशेष: वन नेशन, वन इलेक्शन: क्या भारत इंडोनेशिया की गलती दोहराएगा?
पुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: सहमति पत्र जमा करने की मियाद 16 अगस्त तक बढ़ी, 92% किसान हुए तैयार
ये भी पढ़ें :- NCRB Report 2023: पुणे में बच्चों पर अपराध 68% बढ़े, महिलाओं और साइबर अपराध भी बढ़े
छात्रों और शिक्षण संस्थानों पर प्रभाव
महाविद्यालयों के खुलासे से छात्रों में चिंता और असंतोष बढ़ गया है। ऐसे छात्रों का भविष्य अनिश्चित हो गया है, जिनके प्रमाण-पत्र और शिक्षण रिकॉर्ड इन महाविद्यालयों से जुड़े हैं। कई छात्रों ने उच्च न्यायालय और शिक्षा मंत्रालय से इस मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। शिक्षाविदों का कहना है कि यह मामला केवल विश्वविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि शिक्षा विभाग को भी सतर्क होकर इस तरह की अनियमितताओं पर निगरानी रखनी होगी।
Pune university finds 49 non existent colleges in pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Wardha News: लापता प्रेमीयुगल के शव कुएं में मिले, हत्या या आत्महत्या पर चर्चाओं को दौर जारी
Aug 05, 2026 | 03:29 PMAI ने सिक्योरिटी सिस्टम को दिया चकमा, टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान
Aug 05, 2026 | 03:28 PMनागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
Aug 05, 2026 | 03:23 PMसुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई; गड़चिरोली में नक्सलियों के विस्फोटक और आधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
Aug 05, 2026 | 03:23 PMमुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड: 30 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार, 179 दिनों में जुड़े 5 करोड़ नए यात्री
Aug 05, 2026 | 03:22 PMयोगी सरकार का बड़ा फैसला: वरिष्ठ महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, बजट में 100 करोड़ का प्रावधान
Aug 05, 2026 | 03:18 PMExplainer: अमित शाह की गैरहाजिरी पर संसद में बवाल… विपक्ष ने घोषित किया लापता, जानें क्या कहते हैं नियम
Aug 05, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














