-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Mahametro Negligence Displeasure Over Advertisements Shining On Pillars Debris Below And Incomplete Beautification
महामेट्रो की लापरवाही: पिलर पर चमकते विज्ञापन, नीचे मलबे और अधूरे सौंदर्यीकरण से नाराजगी
- Written By: सोनाली चावरे
Pune News: पिंपरी-चिंचवड़ में मेट्रो पिलरों पर आकर्षक विज्ञापन लगे हैं, लेकिन नीचे मलबा और अधूरा सौंदर्यीकरण शहर की खूबसूरती बिगाड़ रहा है। लोगों ने महामेट्रो की अव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई है।

पिंपरी-चिंचवड़ मेट्रो स्टेशन अधूरा सौंदर्यकरण (pic credit; social media)
Maharashtra News: दापोडी से चिंचवड़ तक बने मेट्रो मार्ग पर महामेट्रो ने पिलरों पर आकर्षक रंगरोगन और विज्ञापन बोर्ड लगाकर सजावट तो कर दी है, लेकिन उसी मार्ग पर डिवाइडरों और बस स्टॉप्स की हालत बेहद खराब है। अधूरा पड़ा सौंदर्यीकरण और जगह-जगह पड़ा मलबा अब शहर की छवि खराब कर रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि महामेट्रो प्रशासन सिर्फ विज्ञापनों से अपनी छवि चमकाने में लगा है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि डिवाइडरों पर मिट्टी और मलबा फैला है, कई जगह पौधे लगाए ही नहीं गए और जहां लगाए गए थे, वे बिना देखभाल के सूख चुके हैं। इससे शहर का सौंदर्य बिगड़ गया है।
दरअसल, मेट्रो निर्माण के दौरान डिवाइडर और बस स्टॉप हटाए गए थे, लेकिन उनके स्थान पर जमा मलबा अब भी साफ नहीं किया गया है। महापालिका और स्थानीय संगठनों के अनुरोध के बावजूद सभी डिवाइडरों पर पौधारोपण का कार्य अधूरा ही पड़ा है। कासारवाड़ी स्टेशन के पास तो बड़े पेड़ भी सूख चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
शहरवासियों का कहना है कि यदि पहले डिवाइडर पर पौधे लगाए जाते और जगह को व्यवस्थित किया जाता, तो विज्ञापन लगाने पर किसी को आपत्ति नहीं होती। लेकिन आधा-अधूरा काम छोड़कर सिर्फ पिलर पर विज्ञापन लगाना लोगों के गले नहीं उतर रहा है।
इसके साथ ही कई स्टेशनों के नीचे जारी अधूरे काम के चलते ट्रैफिक जाम भी बढ़ गया है। पिंपरी से दापोडी, नाशिक फाटा और कासारवाड़ी जैसे इलाकों में सड़कें बंद होने से वाहन चालकों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ रही है। ट्रैफिक पुलिस को लगातार जाम नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है।
नागरिकों का कहना है कि यदि महामेट्रो वास्तव में शहर की सुंदरता और सुविधा को ध्यान में रखकर काम करता, तो आज पिलर पर चमकते विज्ञापनों के साथ-साथ नीचे साफ-सुथरे डिवाइडर और हरे-भरे पौधे दिखाई देते। फिलहाल अधूरे काम और अव्यवस्था ने लोगों की नाराजगी को और बढ़ा दिया है।
Mahametro negligence displeasure over advertisements shining on pillars debris below and incomplete beautification
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM











