

Holi Special Trains 2026 News: होली त्योहार पर अपने गांव घर जाने वाले यात्रियों के लिए मुंबई से होली स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत हो गई है। मध्य रेलवे ने होली त्यौहार हेतु कोंकण की ओर 20 अतिरिक्त विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
एलटीटी-मडगांव-एलटीटी साप्ताहिक विशेष ट्रेन की 4 फेरियां होंगी। 01003 साप्ताहिक विशेष ट्रेन 2 और 9 मार्च को सुबह 8:20 बजे एलटीटी से प्रस्थान कर उसी दिन रात 8:40 बजे मडगांव पहुंचेगी। इसी 01004 साप्ताहिक विशेष ट्रेन 1 और 8 मार्च को शाम 4:30 बजे मडगांव से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 5:50 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
इनका स्टॉपेज ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली होगा। विशेष ट्रेन 01003 के लिए बुकिंग 28 फरवरी से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी।
अनारक्षित विशेष ट्रेन 01159 प्रतिदिन 1 से 8 मार्च तक दिवा से रात 11.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.30 बजे चिपलुन पहुंचेगी। अनारक्षित विशेष 01160 ट्रेन 1 से 8 मार्च तक चिपलुन से दोपहर 1.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात 11.10 बजे दिवा पहुंचेगी। इसका ठहराव नीलजे, तलोजा पांचनंद, कलांबोली, पनवेल, सोमाटने, आप्टा, जीते, पेन, कासू, नागोथाने, रोहा, कोलाड, इंदापुर, मानगांव, गोरेगांव रोड, वीर, सापे वामने, करंजाड़ी, विनेहेरे, दीवानखावटी, कलांबानीबुद्रुक, खेड़ और अंजनी स्टेशनों पर होगा। इनमें 8 एमईएमयू कोच होंगे।